Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (12 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 12 जून को मेष राशि वालों के लिए आर्थिक नजरिये से अच्छा दिन रहेगा और प्रॉपर्टी से जुड़ी बेहतरीन डील हो सकती है। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में फायदे के नए मौके मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों का अटका हुआ फाइनेंस से जुड़ा काम पूरा होने की संभावना है।

तुला राशि वालों के लिए निवेश संबंधी काम फायदेमंद रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल नतीजे मिलेंगे और इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में फायदा हो सकता है। धनु राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। मीन राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का समय अच्छा रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आर्थिक नजरिये से आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बेहतरीन डील भी संभव है। संतान के करियर से जुड़ी किसी समस्या को लेकर किसी खास व्यक्ति से उचित सलाह और मदद मिलेगी। इससे आप राहत महसूस करेंगे और अन्य कामों पर भी बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी गलतियों से सीख लेकर पढ़ाई के प्रति और ज्यादा मेहनत करनी होगी। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहने से परेशानी बढ़ सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था अच्छी रहेगी और गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम को बहुत ध्यान से करें, क्योंकि किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना बनी रहेगी। युवा अपने लव पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर लेने से तनाव और थकान हावी रह सकती है। योग और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- परिवार के रखरखाव को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जो फायदेमंद साबित होगी। अपनी सोच को सकारात्मक और संतुलित बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार आएगा। नेगेटिव- किसी भी चुनौती या परीक्षा की स्थिति में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें।

व्यवसाय- आपकी योजनाएं और कार्यक्षमता बिजनेस को नई गति देंगी। आज मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से नुकसान भी हो सकता है। अगर आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने का प्लान है, तो वास्तु सम्मत नियमों को भी ध्यान में रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- माइग्रेन और सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। गरिष्ठ और तला-भुना खानपान लेने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। कलात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। जनसंपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ यात्रा से जुड़ा कोई प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों में दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप तुरंत उन पर काबू पा लेंगे। बच्चों पर बहुत ज्यादा अनुशासन रखना उन्हें परेशान कर सकता है। उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखना ज्यादा उचित रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में लाभ से जुड़ी नई संभावनाएं मिलेंगी। मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को अपने प्रोजेक्ट के प्रति और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। लव- मित्रों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी। परिवार के साथ डिनर पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन, खांसी या जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- घर में संबंधियों का आगमन होगा। प्रसन्नता के साथ रिश्तों को निभाएं। कामों को नियमबद्ध तरीके से करना लाभकारी साबित होगा। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय धैर्य और संयम रखें। अगर कुछ गलतियां हो रही हैं, तो घबराने की बजाय उन्हें सुधारने की कोशिश करें। युवाओं को तरक्की पाने के लिए मौज-मस्ती की बजाय अपने करियर और भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाना जरूरी है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली और बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार-विमर्श करें। इस समय बहुत ज्यादा मेहनत और कम लाभ जैसी स्थिति बन रही है। नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ बातचीत और मनोरंजन में भी अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें और व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। तनाव और सिर दर्द जैसी स्थिति रह सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत बहुत सकारात्मक रहेगी। मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय बीतेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर फोकस बना रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी कोशिशों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नेगेटिव- लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में धन और समय खर्च हो सकता है। ध्यान रखें, ज्यादा व्यावहारिक हो जाना कुछ नजदीकी संबंधों में खटास भी ला सकता है। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में कोई भी अहम फैसला लेते समय पारिवारिक सहमति जरूर लें। आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने से कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए उचित अवसर बन रहे हैं। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- कमर दर्द की समस्या को लापरवाही में न लें। तुरंत इलाज करवाएं और व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- सामाजिक कामों में अपना योगदान देना आपकी पहचान बढ़ाएगा। लोकप्रियता के साथ-साथ आपका जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात हो सकती है। घर में धार्मिक काम करवाने की योजना बन सकती है। नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों को लेकर चल रहे तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा और कुछ महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधों में मतभेद न होने दें।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि फोन के माध्यम से काम चलते रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कामों में उचित सफलता भी मिलेगी। रिस्क वाले कामों से दूर रहें और फाइनेंस से जुड़े मामलों में भी सावधानी रखें। नौकरी में अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे। लव- अपनी बातें जीवनसाथी के साथ जरूर शेयर करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से गले में दर्द, खांसी या जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। इस समय निवेश संबंधी कामों में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी आस्था रहेगी। नेगेटिव- पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। व्यर्थ ही दूसरों के मामले में उलझने की बजाय अपने कामों में व्यस्त रहें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

व्यवसाय- कारोबार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर अमल करने का अच्छा समय है। ग्राहकों की पसंद-नापसंद का ध्यान रखने से आप अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बना पाएंगे। किसी नई तकनीक पर भी विचार होगा। ऑफिस में अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट्स संभालकर रखें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या और खानपान रखें। माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ भेंट-मुलाकात के अवसर बनेंगे और कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी। नेगेटिव- प्रिय मित्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। फाइनेंस से जुड़ी समस्या रहेगी, लेकिन मुश्किल समय में कहीं न कहीं से पैसा उपलब्ध भी हो जाएगा। वरिष्ठ लोगों के साथ अपनी समस्या शेयर करने से कोई समाधान मिल सकता है।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी और अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय ज्यादा फायदे में रहेंगे। इस समय सरकारी नौकरी में आपका उचित प्रबंधन रहेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्यभार भी मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका का घूमने-फिरने या डिनर आदि का प्रोग्राम यादगार पलों में शामिल होगा। स्वास्थ्य- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- कुछ उपलब्धियां आपके सामने आ सकती हैं। उन पर अमल करने से पहले बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की सलाह तथा मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। इससे कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस होगी। इस समय किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान भी बन सकता है। नेगेटिव- यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में आने से परहेज करें। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम लेना फायदेमंद रहेगा। रिस्क वाले कामों से दूरी रखें और शेयर्स आदि में पैसा भी न लगाएं।

व्यवसाय- अपने व्यवसाय में पूरे ध्यान और मेहनत से काम करना जरूरी है। निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने की संभावना है। लव- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम के प्रभाव से शारीरिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश कामयाब रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। नेगेटिव- अभी आर्थिक स्थिति मध्यम ही रहेगी। कहीं भी हस्ताक्षर करते समय पेपर आदि अच्छी तरह जांच लें। बच्चे अपने भविष्य से जुड़ी गतिविधियों में कुछ बाधाएं आने की वजह से तनाव में रह सकते हैं। उनका मनोबल बनाए रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। लेकिन आज कोई नया निर्णय न लें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध स्थापित होंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इनका असर आपके करियर और पढ़ाई पर न पड़े। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेना जरूरी है। ज्यादा गुस्सा करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ सुखद अनुभव भी हो सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में जाकर आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं के लिए सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिससे चिंता दूर होगी। नेगेटिव- खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें। दूसरों की सहायता करने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दें, वरना आपके खुद के काम अधूरे रह जाएंगे। किसी से मदद करने का वादा करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। कर्मचारियों और स्टाफ के सहयोग से स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लेकिन अभी वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रखें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ सकती है। लव- दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस अनुकूलता का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्द पूरा करने की सोच रखें। नेगेटिव- संकीर्णता और स्वार्थ से सिर्फ थोड़े समय का लाभ मिल सकता है। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे। युवा वर्ग आलस और मौज-मस्ती में समय खराब न करें। इससे आपका अपना नुकसान ही होगा।

व्यवसाय- कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आपकी बौद्धिक क्षमता और कार्यप्रणाली निश्चित रूप से सफलता दिलाएगी। महिलाओं से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल अच्छा बना रहेगा। लव- पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाए रखेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *