Pathankot House Fire Attempt | CCTV Arrested; Accused Revealed

Actionpunjab
4 Min Read



पठानकोट के सुजानपुर में एक घर को आग लगाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक 9 जून को सुजानपुर के अंबेडकर मोहल्ला में एक घर के मेन गेट पर आग लग गई।

.

परिवार ने सीसीटीवी चैक किए तो उसमें उक्त आरोपी पैट्रोल छिड़कता नजर आया था। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दूसरे की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजानपुर निवासी लखविंदर के तौर पर हुई है।

आरोपी ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा थाना सुजानपुर प्रभारी अरूण कालिया ने बताया कि जब आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी के घर में धार्मिक जगह है। जहां रघुबीर लोगों की मुश्किलें सुनता है और उसका हल करता है। लेकिन, रघुबीर ने उसका बताया कोई काम नहीं किया।

इसके चलते रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये था पूरा मामला दरअसल, पुलिस को पीड़ित रघुबीर कुमार पुत्र रतन चंद, निवासी: डॉ. आंबेडकर कॉलोनी, सुजानपुर ने शिकायत दी थी कि 7 जून की रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर रात करीब 10:30 बजे सो गए थे। रात करीब 11:50 बजे अचानक पेट्रोल की तेज गंध आई। गंध आने पर रघुबीर कुमार और बेटा शिव महाजन तुरंत उठ गए।

जिंदा जल सकता था पूरा परिवार पीड़ित रघुबीर कुमार ने बताया कि जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो घर के मुख्य दरवाजे पर भीषण आग लगी हुई थी और लपटें ऊपर उठ रही थीं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती, तो आग पूरे घर के अंदर फैल जाती और हमारा पूरा परिवार जिंदा जल सकता था।

CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा आग बुझाने के बाद जब पीड़ित परिवार ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि दो अज्ञात नकाबपोश युवक वहां आए, जिनके हाथ में पेट्रोल से भरी एक बोतल थी।

उन्होंने मुख्य दरवाजे के सामने आकर पूरे घर पर पेट्रोल छिड़का और माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश का शक, पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़ित रघुबीर कुमार ने पुलिस को बताया कि इस घटना के पीछे मैक्स पुत्र घासी, निवासी: शेखां मोहल्ला, सुजानपुर का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 4-5 दिन पहले मैक्स ने उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज की थी और धमकी देते हुए कहा था कि वह उनका भारी नुकसान करेगा।

पीड़ित का आरोप है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी मैक्स ने इन अज्ञात नकाबपोश युवकों से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिलवाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *