Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (16 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 16 जून को मेष राशि वालों को लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। वृष राशि वालों को रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वालों को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। मकर राशि वालों की आर्थिक समस्या हल हो सकती है और कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में किसी की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मीन राशि के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने के योग हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। आपकी परेशानियों के समाधान में नजदीकी संबंधी का उचित सहयोग भी मिलेगा। अगर घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का इस्तेमाल करना सुख-शांति बढ़ाएगा। नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। युवाओं को मौज-मस्ती पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने भविष्य को लेकर फोकस रहना जरूरी है। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सहकर्मियों की गतिविधियों के प्रति चौकन्ना रहें। किसी की गलती का बड़ा खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यवसायिक विस्तार से जुड़ी जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें पूरा करने का उचित समय है। रुके हुए कामों में भी गति आएगी। किसी यात्रा का भी योग बन रहा है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रह सकती है। भरपूर आराम लें और कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की कोई रुकावट दूर होने वाली है। युवाओं को करियर से जुड़ा मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमाननवाजी में भी मस्ती भरा समय बीतेगा। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। शॉपिंग या लेनदेन करते समय ध्यान रखें। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। रुकी हुई पेमेंट की वसूली भी आज संभव है। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखें। अगर कोई मशीनरी या उपकरण खरीदने की योजना है, तो समय अनुकूल है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। लव- परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी और घबराहट की समस्या रह सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना और रूपरेखा बनाना आपको निश्चित रूप से सफल करेगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू करने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होने से विशेष मुद्दों पर चर्चाएं भी होंगी। नेगेटिव- अपने बजट पर ध्यान रखें और जरूरत के अनुसार ही पैसा खर्च करें। युवा आलस और मौज-मस्ती में ज्यादा समय न बिताएं। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आपके व्यक्तित्व के सामने टिक नहीं पाएगा।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय बहुत धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। छोटी सी असावधानी नुकसान का कारण बन सकती है। हालांकि, किसी नई गतिविधि में आपका रुझान रहेगा। ऑफिशियल कामों में सफलता मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजन से जुड़े कामों में समय बीतने से परिवार में खुशी और उमंग भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- कान से जुड़ी कोई दिक्कत हो रही है, तो जल्दी इलाज लेना जरूरी है। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। अनुभवी लोगों के सानिध्य में कोई निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आ सकती है। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं और न ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दें। किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन के लिए रिस्क उठाना उचित नहीं है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स, लोन आदि मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव- व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवनसाथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनावमुक्त रखेगा। स्वास्थ्य- एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इसकी वजह से शरीर में कहीं न कहीं दर्द जैसी समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आज कोई खास समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी सूझबूझ और प्रयासों से आप कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे कि खुद आपको अपने ऊपर फक्र महसूस होगा। समाज और नजदीकी संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही होगा। भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि, आप अपने उचित व्यवहार से परिस्थितियां संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को एडमिशन से जुड़े काम में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर गंभीरता से काम करना होगा। अपनी फाइलें और महत्वपूर्ण पेपर्स पूरे रखें। स्टाफ और सहयोगियों का पूरा सहयोग बना रहेगा। नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और उदारता रखना बहुत जरूरी है। लव- घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- एलर्जी और रक्त से जुड़ी कोई समस्या होने के आसार हैं। लापरवाही न बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं। सिर्फ उन अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठाने की जरूरत है। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप नई ऊर्जा देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने के बजाय आप समस्या का हल ढूंढ लेंगे और कामयाब भी रहेंगे। नेगेटिव- पर्सनल लाइफ से जुड़ा किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। स्वभाव में सहजता बनाए रखें, क्योंकि कभी-कभी छोटी-छोटी बात पर उखड़ जाना संबंधों में तनाव ला सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति जरूर रखें और सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। कुछ कानूनी या निवेश से जुड़ी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी राजनीतिक गतिविधि का शिकार हो सकते हैं। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के सहयोग से घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- आज कुछ खास निर्णय होंगे, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। हिसाब-किताब के मामले में सतर्कता बरतना आपको किसी मुसीबत से बचा लेगा। महिलाएं घरेलू साजो-सामान की खरीदारी कर सकती हैं। नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने की स्थिति में अपने बजट और नियमितता को भी जरूर ध्यान में रखें। दोपहर बाद कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। किसी गलत व्यक्ति की वजह से अपयश मिलने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल-मिलाप से दूर रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े सभी काम निश्चित समय पर पूरे होते जाएंगे। स्टाफ का भरपूर सहयोग बना रहेगा। विस्तार से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने का उचित समय है। पार्टनरशिप से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन आप उनका हल भी निकाल लेंगे। लव- परिवार के सभी सदस्यों का कुछ समय एक साथ बिताना खुशी और सुकून देगा। शाम के बाद घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य- इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी जरूर ध्यान दें। जंक फूड खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में और निखार लाने की कोशिश का सुखद परिणाम आज मिलने वाला है। बच्चों से जुड़ी समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। नेगेटिव- लापरवाही और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। यह समय मेहनत और समझदारी से काम लेने का है। विद्यार्थी और युवा ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यभार बढ़ेगा और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत करें। साथ ही अपने काम की क्वालिटी पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी नोकझोंक संबंधों में और मधुरता लाएगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान और तरोताजा बनाएगी। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रह सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है, लेकिन अपनी कार्यक्षमता और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आप लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। नेगेटिव- गलत कामों और गलत दोस्तों के प्रति झुकाव आपकी मान-हानि कर सकता है। खास तौर पर युवाओं को इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। आपके मनोबल में कमी आ सकती है। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन स्थगित रखना ही उचित है, क्योंकि नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में विस्तार या बदलाव से जुड़े लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। फिलहाल मार्केटिंग से जुड़े काम स्थगित रखकर कार्यक्षेत्र में ही अपना समय लगाएं। नौकरी में किसी तरह के बदलाव या तबादले की स्थिति बन रही है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी समय बीतेगा। साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। अगर दांतों से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो तुरंत उसका इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- कोई रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। इससे आर्थिक समस्या हल होगी और आपको अपने किसी प्रयास में भी विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नेगेटिव- अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें। आपके साथ विश्वासघात या धोखा हो सकता है। संतान की कोई जिद या अड़ियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। समस्या को शांति से सुलझाएं और उनका मार्गदर्शन करें। अगर किसी यात्रा का प्लान है, तो आज स्थगित रखना बेहतर होगा।

व्यवसाय- कारोबार की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से गतिविधियां व्यवस्थित होंगी। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के विषय में सावधानी बरतें। किसी प्रकार के नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। ऑफिस में किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें कोई उपहार जरूर दें। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- मेहनत के साथ-साथ आराम भी जरूर करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखना कई समस्याओं का हल रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों से जुड़ी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत अनुकूल हैं। आपके काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नेगेटिव- ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार और घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है, इसलिए उनका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती है।

व्यवसाय- मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखना उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखेगा। लव- जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों को लेकर कुछ तकरार हो सकती है। अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा तनाव से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर बहुत उत्तम है और आपके आत्मविश्वास व कार्यक्षमता को और बल दे रहा है। आज किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी संभव है। किसी सामाजिक उत्सव में सम्मानित होने का अवसर भी मिलेगा। नेगेटिव- मित्रों या भाई-बहनों के साथ संबंधों को बिखरने से बचाएं। इसके लिए आपको ही विशेष प्रयास करने होंगे। कभी-कभी किसी जिद की वजह से आप अपने ही नुकसान का कारण बन सकते हैं। इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें।

व्यवसाय- किसी व्यवसायिक पार्टी के साथ कोई भी डील करते समय सजग रहें। घाटा होने की आशंका है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस समय साझेदारी के व्यवसाय से जुड़ा निर्णय लेना भी लाभदायक रहेगा। ऑफिस में छोटी सी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में तनाव रहेगा, लेकिन आपसी सूझबूझ से समस्या हल भी हो जाएगी। उन्हें कोई अच्छा उपहार देना न भूलें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से सर्वाइकल और गर्दन में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। व्यायाम में भी कुछ समय लगाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *