- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (19 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शुक्रवार, 19 जून को मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ की स्थिति बन रही है। कर्क राशि वालों को संपर्कों से फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। तुला राशि वालों का रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आय का नया स्रोत बन सकता है और मशीनरी से जुड़े बिजनेस में अच्छा फायदा होने की संभावना है। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीन राशि वालों को मनचाहा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वहीं, वृष राशि वालों को सेहत और तुला राशि वालों को खर्चों पर ध्यान देना होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आज आपसी बातचीत से उसका हल निकलने की संभावना है। कामकाजी महिलाएं घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगी। सरकारी मामलों को पूरा करने में भी किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की समस्या सुलझाने में आपको ज्यादा समय देना पड़ सकता है। बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। किसी से गलत लहजे में बात करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपनी क्षमता से ज्यादा उधार लेने से बचें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इस समय कोई नया काम या योजना बहुत ज्यादा सफल होती नहीं दिख रही है। छोटे-छोटे निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी भी तरह के गैरकानूनी काम से दूर रहें। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए मौसम के अनुसार अपना खानपान और दिनचर्या रखें। नियमित व्यायाम करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- कोई मुश्किल स्थिति बनने पर घबराने की बजाय डटकर सामना करें। इससे स्थिति आपके पक्ष में आएगी। अपने नियमों और सिद्धांतों के अनुसार काम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में सुकून भरा समय बीतेगा। नेगेटिव- बेकार के वाद-विवाद में पड़ने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और सहयोग को नजरअंदाज न करें। अगर किसी की मदद का वादा कर रहे हैं, तो अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में बहुत व्यस्तता रहेगी। अगर व्यवसाय बढ़ाने के लिए लोन या उधार लेने की स्थिति बन रही है, तो घबराएं नहीं। ऑफिस में अपने काम खुद ही करें। दूसरों की गलत सलाह नुकसानदायक रह सकती है। लव- दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा काम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर होने वाली है। इससे आप खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। महिलाओं को कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है, इसलिए अपनी पूरी क्षमता और मेहनत अपने कामों को पूरा करने में लगाएं। नेगेटिव- किसी भी विवाद वाले मामले में दखल न दें। गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर कंट्रोल रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह न बनें।
व्यवसाय- व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बन रही है। इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी बढ़ाने पर ध्यान दें। साथ ही बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर भी काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोग आवेश में आकर अपने बॉस या अधिकारियों से संबंध खराब न करें। लव- किसी भी समस्या के समाधान में जीवनसाथी की सलाह से आपको सही रास्ता मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। स्वास्थ्य- इन्फेक्शन जैसी परेशानी रह सकती है। महिलाएं खासतौर पर अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- किसी पुरानी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- संतान की शिक्षा और करियर से जुड़ी योजना में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी तरह का निवेश करने के लिए अभी समय ठीक नहीं है। पेपर वर्क करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ना और समझना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं है। एक्टिव बने रहें। फोन पर या किसी मीटिंग में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अतिरिक्त ऑफिस काम करने पड़ सकते हैं। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर को व्यवस्थित रखने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विपरीत लिंग के मित्र के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को ज्यादा न बढ़ने दें। अपनी दिनचर्या और खानपान को लेकर अनुशासित रहें। आप में ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मिली कोई अच्छी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई भी काम करने से पहले उसके हर पहलू पर सोच-विचार करें। इससे आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर बना रहेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से और आवेश की बजाय शांत तरीके से बात करने से समाधान जल्दी मिलेगा। युवा लोग अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से तनाव में रहेंगे। यह समय धैर्य और संयम रखने का है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों के लिए समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। फिर भी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव के परिणाम आने वाले समय में मिलेंगे। नौकरी में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लव- परिवारजनों का आपसी तालमेल घर में सुख-शांति बनाए रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका आपसी नजदीकियां बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी में आराम मिलेगा। आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आपके साथ कोई ऐसी घटना हो सकती है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का अनुभव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और आप किसी समस्या से बच जाएंगे। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। इस समय अपना नजरिया सकारात्मक रखें। अपने गुस्से पर भी काबू रखें। महिलाओं को पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां फिलहाल जैसी थीं, वैसी ही रहेंगी। इस समय किसी नए काम की शुरुआत करने की बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। निजी संपर्कों से कोई फायदेमंद ऑर्डर मिल सकता है। मार्केट में आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। युवा लोग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। लव- घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। अपने आराम और सुविधा का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद दिन का संकेत दे रही है। कोई रुका या फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा, जिससे खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। नेगेटिव- आपके व्यक्तिगत कामों में कुछ न कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। किसी भी परिस्थिति में शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। खर्चों के मामले में ज्यादा उदारता न दिखाएं, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय की कार्यप्रणाली में कुछ दिक्कतें या समस्याएं आ सकती हैं। इस समय अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव करने या इंटीरियर में सुधार लाने की जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से कोई टारगेट पूरा करने में सफलता मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां बन सकती हैं। स्वास्थ्य- अपने आराम पर भी ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा काम के कारण शारीरिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपका कोई काम पूरा होने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। आय का कोई नया स्रोत बनने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन जैसे कामों में खुशनुमा शाम बीतेगी। नेगेटिव- आपकी भावुकता और उदारता आपकी बड़ी कमजोरी बन सकती है। इन पर कंट्रोल रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी की मीठी-मीठी बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं।
व्यवसाय- मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। किसी व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर बातचीत होगी। किसी प्रोजेक्ट पर टीम वर्क में काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में भी टीम के साथ मिलकर काम करने से टारगेट पूरा करने में मदद मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा और घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज और योग करना इसका अच्छा उपाय है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- अपनी किसी योजना को अमल में लाने के लिए समय अनुकूल है। दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सकारात्मक बने रहना जरूरी है। इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। अपनी योजनाओं को जल्दी शुरू करने पर भी ध्यान दें। रिस्क वाले कामों में आज बिल्कुल निवेश न करें। घर में मेहमानों के आने से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में कुछ रुकावटें रहेंगी, लेकिन परेशान होने की बजाय धैर्य रखें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिलने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। घर-परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा बदलते मौसम से सावधान रहना जरूरी है। मौसम के अनुसार अपना खानपान और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों से जुड़ी रूपरेखा बना लें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव या सुधार से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है। नेगेटिव- घर का वातावरण अनुशासित बनाकर रखना बहुत जरूरी है। बच्चों को सुख-सुविधाएं दें, लेकिन उनकी गतिविधियों पर भी सही नजर रखें। खुद को साबित करने के लिए अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने की बजाय सोच-समझकर लें।
व्यवसाय- व्यवसाय के सिलसिले में कुछ तुरंत निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहें। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक सहमति मिलने से रिश्ते में और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से जोड़ों और टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव और चिंता करने से बचें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- हर काम करने से पहले योजनाबद्ध तरीके से सोच-विचार करना आपके लिए मददगार रहेगा। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि हासिल होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा और आपको सुकून मिलेगा। नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण मौके हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए योजनाओं पर अमल करने पर भी ध्यान दें। दिमाग पर ज्यादा जोर देने का असर आपकी नींद पर पड़ेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आप अपनी समझ और क्षमता से किसी भी काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। कला, ग्लैमर आदि से जुड़े व्यवसाय अच्छा मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा लोग काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। लव- घर और व्यवसाय, दोनों में संतुलन बनाकर रखने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से प्रभावित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- कुछ समय खुद के बारे में सोचने और एकांत में बिताने के लिए निकालें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में मदद मिलेगी। किसी भी तरह की दुविधा होने पर परिवारजनों का सहयोग आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। नेगेटिव- युवाओं को पूरी तरह स्थिर होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। नकारात्मक स्वभाव वाले दोस्त आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह व मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बेवजह की खरीदारी करने से बचें।
व्यवसाय- कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार आएगा। किसी मित्र की मदद से मनचाहा कॉन्ट्रैक्ट पाने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिले, तो उसे न गंवाएं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोग जल्द ही कोई उपलब्धि हासिल करेंगे। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गला खराब, खांसी और जुकाम की शिकायत रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6
