- Hindi News
- National
- IMD Monsoon Rainfall Update; Telangana MP UP Rajasthan | Delhi Mumbai Bihar Jharkhand Weather Rain Alert
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है।
मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है।
इससे मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, यह आगे नहीं बढ़ रहा है।
बिहार के वैशाली में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन मौतें वैशाली जिले में हुईं, जबकि नवादा और जमुई जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गई। झारखंड में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 8 लोगों की जान गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 3 मौतें हजारीबाग में हुईं।
राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शुक्रवार को बिजली गिरने से काका-भतीजे की मौत हो गई। वहीं, यूपी और राजस्थान समेत 8 राज्यों में प्री-मानसून के बावजूद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून

देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के बड़वानी में बारिश से किसान की 9 एकड़ फसल तबाह हो गई।

बिहार के किशनगंज में घरों में बारिश का पानी घुस गया है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट की छत से बारिश का पानी गिरा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

कोलकाता एयरपोर्ट पर तेज बारिश के बाद पानी भर गया।
8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया।
वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा।

अल नीनो के हालात भी बन रहे
अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOA) ने उपग्रह के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन पर्याप्त गति से सक्रिय नहीं हो पाया है, इससे मानसून की रफ्तार धीमी है। यह सामान्य रूप से जून के मध्य तक उत्तर की ओर बढ़कर भारत में नमी खींचता है।
अल नीनो की परिस्थितियां भी बन रही हैं। इससे लंबे समय तक सूखा और असमान बारिश देखने को मिल सकती है। उपग्रह के आंकड़े पूर्वी भारत में सक्रिय गरज-चमक का संकेत देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी भारत में बादलों का घनापन कम है।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
21 जून:
- बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
22 जून:
- सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।
- राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।
जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं।
जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली बहुत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं।

राज्यों से मौसम की खबरें…
1. मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

इस बार मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 से 10 दिन लेट हो सकता है। IMD ने प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री का अनुमान जताया है। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
2. राजस्थानः कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में एक इंच तक पानी बरसा। प्री-मानसून बारिश का दौर 23 जून तक रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
3. बिहारः पटना, भागलपुर में छाए काले बादल; 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। पटना, भागलपुर में काले बादल छाए हैं। ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, उत्तर और पूर्व के कुछ जिलों में ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
4. उत्तराखंडः टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में बारिश की संभावना

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में आज मौसम खराब है।
उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चकक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…
5. पंजाबः तापमान 2.4 डिग्री गिरा, मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है

चंडीगढ़ में शुक्रवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
पंजाब में तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया। तापमान 33.2 डिग्री से 38.4 डिग्री के बीच रहा है। मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है। पूरी खबर पढें…
6. हरियाणाः राज्य में आंधी-बारिश अलर्ट; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हरियाणा में तेज हवाएं चल रही हैं। इससे फिर मौसम बदलने के आसार जताए जा रहे हैं।
आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ में आंधी-बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। पूरी खबर 7पढ़ें…
7. छत्तीसगढ़ः राज्य में बिजली गिरने का अलर्ट; रायपुर में तापमान 37°C

रायपुर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

