NEET Exam Mathura Centres | 3380 Candidates Appear Today

Actionpunjab
2 Min Read


ADM प्रशासन ने अधिकारियों से किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित NEET की री परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए मथुरा में 6 सेंटर बनाए है जहां 3380 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल,निर्विघ्न,नकल विहीन,निष्पक्षता पूर्वक कराने के लिए प्रशासन न

.

दोपहर 2 बजे से होगी परीक्षा

NEET की पुनः होने वाली परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। जो शाम सवा 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान 6 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा के लिए पहले ही बैठक की। जिसमें सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा मथुरा के 6 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित होगी। मथुरा में 3380 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी। ADM प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने मीटिंग कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

अधिकारियों ने मीटिंग कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

साइबर कैफे रहेंगे बंद

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों की समीपवर्ती समस्त फोटो स्टेट व साइबर कैफे की दुकानें बन्द रहेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *