- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (23 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 23 जून को मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी और सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को मेहनत और मजबूत इरादे से खास काम में कामयाबी मिल सकती है।
धनु राशि वालों की रुकी कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी और किसी असरदार व्यक्ति से फायदा मिल सकता है। मकर राशि वालों के लिए निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी। कुंभ राशि वालों को किसी फोन कॉल या परिचित के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मीन राशि वालों के रुके हुए जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- घर-प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उसके पूरे होने का समय आ गया है। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो आज उस पर जरूर ध्यान दें, सफलता मिल सकती है। युवाओं को अपने प्रयासों में सही नतीजे मिलने के योग हैं। नेगेटिव- कभी-कभी आपका शक करने वाला स्वभाव आपके लिए और दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपनी इस कमी को सुधारने की जरूरत है। युवा वर्ग और विद्यार्थी अति आत्मविश्वास और लापरवाही की वजह से अपना नुकसान कर सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े मामलों में बहुत धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े कामों में अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं। हालांकि, मेहनत के मुताबिक नतीजे थोड़े कम रहेंगे। किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। लव- परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी जांच समय-समय पर करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता आज दूर होती नजर आएगी। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय बहुत अच्छा है। इसलिए इन मामलों में खास ध्यान दें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी परिवार पर बना रहेगा। नेगेटिव- किसी को उधार देने से बचें। इससे संबंध भी खराब हो सकते हैं और पैसा वापस आने में भी दिक्कत हो सकती है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी न आने दें।
व्यवसाय- दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ विपरीत रह सकती है। इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। कारोबार बढ़ाने के लिए व्यवसायियों को अपना नेटवर्क और मजबूत करना होगा। नौकरी में भी काम से जुड़ी किसी बात को लेकर दिक्कत आ सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनाएं। उपहार देना भी अच्छा रहेगा। युवाओं की दोस्ती और मजबूत होगी। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। मौसम से अपना बचाव जरूर रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आप अपने मजबूत इरादे और मेहनत से किसी खास काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और करियर से जुड़ी चल रही समस्या का हल मिलने से राहत रहेगी। नेगेटिव- कुछ लोगों के साथ टकराव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। एकाग्रता और काम करने की क्षमता में कमी रहने से कुछ काम बनते-बनते रुक सकते हैं। पालतू जानवरों से किसी तरह की छेड़छाड़ न करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन अपने जरूरी कामों को कल पर टालने के बजाय तुरंत पूरा करने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा है। ऑफिस की कार्यप्रणाली में थोड़ा नया तरीका लाना कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाएगा। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय लगाने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। अपने कुछ काम दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। इससे सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में मदद करेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर हो जाएगी। नेगेटिव- आलस की वजह से काम टालना ठीक नहीं है। अपनी इस कमी को दूर करें और अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। सोच-समझकर काम करेंगे, तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और जल्दी ही हालात बेहतर होंगे। लाभ के रास्ते बनेंगे, लेकिन धीमी गति से। सरकारी नौकरी करने वालों को अचानक किसी खास ड्यूटी का आदेश मिल सकता है। लव- परिवार वालों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन बदलते मौसम की वजह से अपनी दिनचर्या को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- बेवजह की नकारात्मक बातों से ध्यान हटाकर खुद को खुश और चुस्त रखें। इससे आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। परिवार की किसी समस्या का हल मिलने से चिंता दूर होगी। घर में कोई मांगलिक काम की योजना बन सकती है। नेगेटिव- खुद को सक्रिय बनाए रखें। निजी कामों में व्यस्तता की वजह से रिश्तेदारों और परिचितों को नजरअंदाज न करें। फोन और इंटरनेट के जरिए सबसे जुड़े रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- कारोबार में सुधार आएगा। यह समय अपने संपर्क और काम करने के तरीके को और मजबूत बनाने का है। कार्यस्थल पर सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन और नियमों को मजबूत करना होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को अपनी अच्छी कार्यशैली की वजह से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। लव- परिवार के जरूरी फैसलों में सक्रिय रहने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगी। कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- भाग्य का साथ देने वाला समय चल रहा है। आपकी तरक्की के लिए कोई नया रास्ता खुल सकता है। सिर्फ लगातार मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलने से राहत और खुशी मिलेगी। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। नेगेटिव- गलत लोगों के संपर्क में न रहें। वरना आपके मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। परिवार की खुशी के लिए आप बजट से ज्यादा खर्च कर सकते हैं, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है। किसी खास मित्र के साथ लेनदेन को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। अपने काम करने के उत्साह को और बढ़ाएं। इस समय फाइनेंस से जुड़े कामों पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों की कोई आधिकारिक यात्रा फायदेमंद रहेगी और अच्छा अनुभव भी देगी। लव- परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर अनबन रह सकती है। हालात को गुस्से के बजाय शांत तरीके से संभालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की परेशानी है, तो नियमित जांच करवाएं। दवाइयों में लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- रोज की व्यस्तता से राहत पाने के लिए आज अपने मनपसंद कामों में समय दें। इससे मन हल्का होगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाएगा। धैर्य से किए गए कामों का नतीजा अच्छा मिलेगा। लाभ होगा, लेकिन धीरे-धीरे। नेगेटिव- युवाओं का आलस उनके काम में रुकावट डाल सकता है, इसलिए सक्रिय रहना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोचें।
व्यवसाय- व्यवसाय के नजरिये से समय अभी बहुत अनुकूल नहीं है। आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा कि किसी नए काम की शुरुआत करने के बजाय मौजूदा कामों पर ध्यान दें। ऑफिस में टीम को बेहतर बनाने के लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। लव- ज्यादा व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और काम के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- छाती से जुड़ी किसी तरह की परेशानी महसूस हो सकती है। सही इलाज में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- निवेश करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। सकारात्मक नजरिया रखने से विपरीत हालात भी धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या भी दूर होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें। किसी से झगड़ा न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। संतान का मार्गदर्शन दोस्त की तरह करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी कर्मचारी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। हर काम में पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोग मन मुताबिक काम न मिलने से परेशान रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। इससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी परेशानी होने पर तुरंत इलाज लें। मौसम के अनुसार चीजों का सेवन ज्यादा करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- नई योजनाएं बनेंगी और फायदेमंद भी रहेंगी। आपका रहन-सहन और बोलने का तरीका लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। परिवार और काम, दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। बेहतर होगा कि संतुलित बजट बनाकर चलें। किसी बाहरी व्यक्ति का दखल परिवार और व्यवसाय, दोनों में न होने दें। दोस्तों और पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- रुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। किसी असरदार व्यक्ति के साथ रहने या उसके सहयोग से आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं। कमीशन से जुड़े कामों में अच्छी लाभ की स्थिति बनेगी। लव- अपने हर काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। विपरीत लिंग के मित्रों से मेल-मुलाकात में मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन गिरने या चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा कि आज ड्राइविंग से बचें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके भाग्य को मजबूत कर रही है। अपने कामों में आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। अगर कहीं निवेश करने का प्लान है, तो जल्दी फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। नेगेटिव- सबको खुश रखने की कोशिश में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। अपनी चीजों की संभाल खुद करें। खोने या रखकर भूलने की आशंका है। आज बेवजह की आवाजाही से बचें।
व्यवसाय- नौकरी और रोजगार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन इस समय अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। फाइनेंस से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल बन सकता है। लव- परिवार के लिए समय निकालना घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य- इस समय थकान और तनाव रह सकते हैं। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। अपने लक्ष्य के लिए की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आज किसी फोन कॉल या परिचित के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार के लोगों की मेहनत और कोशिशों से कोई पारिवारिक योजना आगे बढ़ सकती है। नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह सोचें। वरना कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठा सकता है। ऐसे लोगों से दूरी रखें। घरेलू खर्चों में सावधानी रखने की जरूरत है। संतान पक्ष की किसी नकारात्मक बात का पता चले, तो धैर्य से हल निकालने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए नई तकनीक का सहारा लें। इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय भी बचेगा। आज बाहरी गतिविधियों और संपर्कों के जरिए किसी नए व्यापारिक अनुबंध में न पड़ें। धोखाधड़ी की आशंका है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़े प्रोग्राम बन सकते हैं। इससे सभी सदस्यों के बीच खुशी, उत्साह और आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर कमजोरी और सुस्ती रह सकती है। इसलिए काम के बीच आराम लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों की राय और मार्गदर्शन को सबसे ज्यादा महत्व दें। अगर कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम रुका हुआ है, तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। युवा वर्ग अपनी समझ और व्यवहार कुशलता से भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नेगेटिव- दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान दें। ध्यान रखें, बिना वजह किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। बच्चों की समस्या किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ साझा करने से सही सलाह मिल सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी जरूरी रखें और काम खुद देखने की कोशिश करें। इस समय आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। साझेदारी के कामों में गलतफहमियां दूर होंगी और काम में तेजी आएगी। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव घर की व्यवस्था पर भी असर डाल सकता है। युवाओं की किसी विपरीत लिंगी से बातचीत खुशी दे सकती है। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से छोटी-मोटी दिक्कतें रह सकती हैं। घरेलू और सरल उपायों से राहत मिल सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
