Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (24 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 24 जून को वृष राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा और मशीनरी से जुड़े कारोबार में मुनाफा हो सकता है। कर्क राशि वालों का जमीन से जुड़ा विवाद किसी की मदद से सुलझ सकता है।

सिंह राशि वालों को पॉलिसी में निवेश से फायदा हो सकता है। कन्या राशि वालों को रियल एस्टेट में अच्छी डील मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त पूरी हो सकती है। मीन राशि वालों को उधार दिया हुआ या रुका पैसा मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अचानक कोई मुश्किल काम पूरा हो सकता है। सिर्फ सही सोच-विचार और आत्ममंथन की जरूरत है। आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। सामाजिक कामों में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- अपने बजट का ध्यान रखें। बेवजह के खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने कामों में ही व्यस्त रहें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। लव- पति-पत्नी के बीच सहयोग की भावना रहेगी। आपसी संबंधों में नजदीकियां भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- इस समय कहीं इन्वेस्टमेंट करने का प्लान है, तो समय अनुकूल है। यह फैसला आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगी। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न दें। दूसरों को भी अपनी क्षमता और इच्छा के अनुसार काम करने की छूट देना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए गुस्से और जल्दबाजी से बचें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों को सही तरीके से चलाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें। मशीनरी से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में दूर की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। लव- परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर न करें। आपस में बैठकर मामला सुलझाना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी दिक्कतों को अनदेखा न करें। गलत खानपान की वजह से पेट दर्द और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से संबंधों में चल रहा मनमुटाव आज बातचीत से खत्म हो सकता है। संबंधों में फिर नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट के लिए की गई मेहनत में सफलता मिलेगी। हर काम शांत तरीके से पूरा होगा। नेगेटिव- युवाओं को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, वरना इसी स्वभाव की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। बाहरी लोगों को अपने निजी जीवन में दखल न देने दें, क्योंकि आपकी समस्या की जड़ यही हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर भी रोक लगाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय नई योजनाएं बनाने के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना ठीक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव की योजना बन सकती है। नौकरी में कुछ समस्याएं आएंगी। लव- घर में अच्छा माहौल रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है और यह प्रेम संबंध में बदल सकता है। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी परेशानी रह सकती है। इसकी वजह अनियमित खानपान ही है। हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- जमीन से जुड़ा या कोई अन्य विवादित मामला चल रहा है, तो किसी मध्यस्थ की मदद से हल हो सकता है। अनुभवी लोगों के साथ या धार्मिक कामों में कुछ समय जरूर बिताएं। आप मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर निराश होना ठीक नहीं है। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। भविष्य से जुड़ी कोई योजना बनाने में जल्दबाजी न करें और सहजता से आगे बढ़ते रहें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी समय जरूर बिताएं।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस समय मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। लिक्विड आइटम्स का कारोबार करने वालों के लिए लाभदायक समय है। नौकरीपेशा लोग सावधानी रखें, फाइल वर्क में गलती हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल और मधुर व्यवहार रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय उनकी सही देखभाल करने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। किसी निजी समस्या को सुलझाने में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। पारिवारिक और व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके नियम मददगार रहेंगे। नेगेटिव- बेकार के विचारों को मन में जगह न दें और भ्रम की स्थिति से बचें। कोई नजदीकी व्यक्ति आपसे वादा करके पीछे हट सकता है। अपने गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें। अपने फैसले खुद लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आज दिनभर मेहनत बनी रहेगी। कर्मचारियों का सहयोग और उनकी कार्यक्षमता कारोबार को सही दिशा में बनाए रखने में मदद करेगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कोई भी व्यवसाय आज लाभ की स्थिति में रहेगा। सरकारी ऑफिस में उच्च अधिकारियों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। लव- अपनी कोई भी समस्या जीवनसाथी और परिवार के लोगों से जरूर शेयर करें। आपको उनमें एक सच्चा दोस्त नजर आएगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। किसी भी तरह की जोखिम वाली गतिविधि से बचें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत अनुकूल है। पारिवारिक और निजी कामों में अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई कीमती उपहार मिलने से मन खुश रहेगा। नेगेटिव- संपत्ति से जुड़े किसी भी काम को बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। उधारी या लेनदेन करते समय लापरवाही हो सकती है। पारिवारिक और सामाजिक कामों को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा रहेगी, जिससे कुछ परेशानियां आ सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कामों में कोई अच्छा ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। मन मुताबिक स्थान परिवर्तन भी संभव है। लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। त्वचा से जुड़ी कुछ समस्या रह सकती है। सही दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- यह समय पिछली समस्याओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। जो युवा और विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें जल्दी ही शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पड़ोसी या रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद दूर होगा और संबंधों में फिर मधुरता आएगी। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी रहेंगी, लेकिन कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। जल्दबाजी न करें। किसी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपसी संबंधों में दूरी आ सकती है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में नियमों का पालन करना पहली जरूरत है। पेपर वर्क करते समय बहुत सावधानी रखें। जरा सी चूक नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिए कोई गलत काम करने की कोशिश न करें। नई टेक्नोलॉजी को भी समझने की जरूरत है। लव- घर में शांत माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ ज्यादा नजदीकी पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकती है। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रकृति के करीब रहना आपको स्फूर्ति देगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक- पॉजिटिव- आज भविष्य से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। कुछ समय मनपसंद कामों में बिताने से मानसिक और आत्मिक सुकून रहेगा। ज्यादातर काम योजना बनाकर पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त के काम भी पूरे हो सकते हैं। नेगेटिव- कहीं भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। गुस्से की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा टालना ही बेहतर है, क्योंकि नुकसान की आशंका है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी गतिविधियों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, वरना कोई लक्ष्य हाथ से निकल सकता है। अगर पार्टनरशिप से जुड़ा कोई प्लान चल रहा है, तो अभी उस पर और सोचने की जरूरत है। ऑफिस के पेपर और फाइलें संभालकर रखें। लव- घर-परिवार और कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आप कुछ समय से किसी खास काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अब अनुकूल समय आ गया है। विद्यार्थियों और युवाओं को भी अपनी मेहनत के मुताबिक सही नतीजे मिलेंगे। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर काबू रखें। गुस्से और जल्दबाजी की वजह से कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जमीन या वाहन से जुड़ा कोई लोन लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

व्यवसाय- नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे और फायदेमंद रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े विज्ञापन को बढ़ाने की जरूरत है। इससे कारोबार के काम करने के तरीके में सुधार आने की संभावना बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोग स्पेशल ड्यूटी के समय किसी गलत काम में रुचि न लें। लव- दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध, दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य- कब्ज या बवासीर जैसी दिक्कत चल रही है, तो सही इलाज लें। वरना समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर अपना खानपान सुधारें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- काम और आराम में संतुलन बनाकर रखने से सफलता पाना आसान रहेगा। फाइनेंस से जुड़ी दिक्कतों के कारण जो काम रुके हुए थे, अब उनमें गति आएगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों से सीख लें। अगर लेखन या कला क्षेत्र से जुड़े हैं, तो खुद को निखारने का अच्छा समय है। नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में दिन का ज्यादा समय लग सकता है। इससे आपके निजी कामों में कुछ रुकावटें भी आएंगी। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहना होगा।

व्यवसाय- फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबार में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। भविष्य की योजनाओं को आकार देने की कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में ज्यादा न उलझें और इन्हें जल्दी निपटाने की कोशिश करें। ऑफिस में तय नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मनोरंजन और शॉपिंग जैसे कामों में भी समय बीतेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल न करें। सेहत से जुड़े नियमों का पूरा पालन करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- इस राशि के लोगों को आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पड़ सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, आपका फैसला सही रहेगा। आपको अपने आसपास के माहौल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात सुखद और सुकून देने वाली रहेगी। नेगेटिव- ज्यादा जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं, लेकिन अपनी मेहनत और कार्यक्षमता बनाए रखें। युवा वर्ग फालतू कामों में समय खराब करके अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें। माता-पिता या उनके समान किसी व्यक्ति से वाद-विवाद में पड़ना आपके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। अगर प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो यह फैसला फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अतिरिक्त काम की वजह से परेशान रहेंगे। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी सी गलतफहमी मनमुटाव का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। लापरवाही न करें और मौजूदा नियमों का पालन करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं, तो वास्तु से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखना अच्छा रहेगा। उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल करने की कोशिश सफल रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप आत्मविश्वास और योग्यता से उनका हल आसानी से निकाल लेंगे। नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले उसके पेपर जरूर चेक कर लें। विद्यार्थी बेवजह घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बिताने में अपना समय खराब न करें। निजी समस्याओं को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक नतीजा मिलने वाला है। लेकिन अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने के बजाय खुद ही करें। स्टाफ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। अगर कोई यात्रा का प्लान है, तो पहले उससे जुड़ी सही जानकारी जरूर लें। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखेंगे। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। इस समय किसी तरह का इंफेक्शन या सूजन जैसी परेशानी आ सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *