Donald Trump; Iran US War Peace Deal Controversy LIVE Update – Funding Demand

Actionpunjab
18 Min Read


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के मिनाब गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में अमेरिकी मिसाइल के इस्तेमाल से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उस वक्त हर तरफ मिसाइलें दागी जा रही थीं, इसलिए शायद कभी यह पता नहीं चल पाएगा कि हमले के लिए जिम्मेदार कौन था।

ट्रम्प ने कहा, “किसी ने कहा कि यह हमारी मिसाइल थी, लेकिन हो सकता है कि वह हमारी मिसाइल न हो। मैंने ऐसा कोई सबूत नहीं देखा, जिससे लगे कि यह हमला हमने किया था।”

हालांकि 10 दिन पहले ही ट्रम्प ने इस घटना को गलती बताया था और कहा था कि स्कूल को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया। मार्च में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सेना की शुरुआती जांच में हमले के पीछे अमेरिकी फोर्सेस का रोल होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि पेंटागन ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

ईरान के मुताबिक, 28 फरवरी को मिनाब के गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में 175 से ज्यादा बच्चों और शिक्षकों की मौत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (UNHRC) ने इस हमले को भयावह बताया था।

दक्षिणी ईरान में मिनाब स्कूल पर हमले के बाद का फुटेज। इस हमले में 175 छात्र और शिक्षका मार गए थे।

दक्षिणी ईरान में मिनाब स्कूल पर हमले के बाद का फुटेज। इस हमले में 175 छात्र और शिक्षका मार गए थे।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. कच्चा तेल 70 डॉलर से नीचे आया: अमेरिकी कच्चे तेल (WTI) की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 73.50 डॉलर पर पहुंच गया, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार को राहत मिली है।

2. तेल कंपनियों को ट्रम्प की धमकी: ट्रम्प ने अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट को तेल कंपनियों की जांच के निर्देश दिए। उनका आरोप है कि कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद कंपनियां ग्राहकों को राहत नहीं दे रहीं।

3. खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए मोदी को न्योता: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है।

4. ट्रम्प ने तेल कंपनियों पर जांच बैठाई: ट्रम्प ने अमेरिकी न्याय विभाग को तेल कंपनियों की जांच के निर्देश दिए। उनका आरोप है कि कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद कंपनियां ग्राहकों को राहत नहीं दे रहीं।

5. ईरान-IAEA में परमाणु जांच पर मतभेद: IAEA का कहना है कि उसे ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच का अधिकार मिलेगा, जबकि ईरान ने कहा है कि किसी भी निरीक्षण पर फैसला अंतिम समझौते और प्रतिबंध हटने के बाद होगा।

ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए यह अतिरिक्त फंड जरूरी है। (फाइल फोटो)

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए यह अतिरिक्त फंड जरूरी है। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने अमेरिकी संसद से 87.6 अरब डॉलर यानी करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त फंडिंग मंजूर करने की मांग की है। इसका बड़ा हिस्सा ईरान युद्ध से जुड़े खर्चों के लिए रखा गया है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह रकम पिछले साल मंजूर किए गए करीब 1 ट्रिलियन डॉलर और अगले वित्तीय वर्ष के लिए मांगे गए 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट से अलग है। सरकार का कहना है कि यह पैसा युद्ध से जुड़े ऑपरेशन, सेना की तैयारी, हथियारों के भंडार को फिर से भरने और सीक्रेट रक्षा कार्यक्रमों पर खर्च किया जाएगा।

वहीं, संसद में इस मांग का विरोध बढ़ रहा है। मंगलवार को सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर ट्रम्प से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा। इससे पहले ऐसा ही प्रस्ताव लोअर हाउस भी पास कर चुकी है। चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओमान ने हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क न लगाने का ऐलान किया

ओमान ने अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का समर्थन किया है। सरकारी समाचार एजेंसी की ओर से X पर जारी बयान में कहा गया कि यह समझौता क्षेत्र में शांति बहाल करने और हॉर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है।

ओमान ने स्पष्ट किया कि हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से किसी तरह का ट्रांजिट शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह बयान ओमान के विदेश मंत्री ने गुरुवार को बहरीन में आयोजित खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान दिया।

11:01 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

23 जून से अब तक हॉर्मुज से 57 जहाज निकले

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने गुरुवार को कहा कि हॉर्मुज से 23 जून से अब तक 57 जहाज गुजर चुके हैं। इन जहाजों में 1100 नाविक सवार थे। IMO के आंकड़ों के अनुसार, 23 जून को 13 जहाज, 24 जून को 32 जहाज और 25 जून की सुबह तक 12 जहाज इस रास्ते से गुजर चुके हैं।

दरअसल, हॉर्मुज में फंसे करीब 11 हजार नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित निकालने की योजना मंगलवार को शुरू किया गया था। यह अभियान ईरान, ओमान, क्षेत्र के अन्य तटीय देशों, अमेरिका और समुद्री उद्योग के सहयोग से चलाया गया।

10:24 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने लेबनान से सेना हटाने की खबरों को खारिज किया

दक्षिणी लेबनान में गश्त के दौरान सैन्य वाहन में सवार एक इजराइली सैनिक। (फाइल फोटो)

दक्षिणी लेबनान में गश्त के दौरान सैन्य वाहन में सवार एक इजराइली सैनिक। (फाइल फोटो)

इजराइली सैन्य अधिकारियों ने रॉयटर्स की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि इजराइली सेना (IDF) लेबनान के कुछ इलाकों से पीछे हट गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इजराइल सरकार ने अभी सेना को पीछे हटने का कोई आदेश नहीं दिया है।

हालांकि, दक्षिणी लेबनान से इजराइली सेना की संभावित वापसी को लेकर इजराइल और लेबनान के बीच सीधी बातचीत हुई है, लेकिन अभी तक इस पर कोई समझौता नहीं हुआ है।

09:55 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान पर इजराइल का कब्जा बढ़ा

09:24 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- होर्मुज पर किसी एक देश का दावा नहीं मानेंगे

बहरीन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका होर्मुज पर किसी एक देश के दावे को स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौता चाहता है, लेकिन अमेरिका ऐसी शांति का समर्थन करता है, जो लंबे समय तक टिके, वास्तविक हो और अमेरिका या उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा को नुकसान न पहुंचाए

रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी समझौते में उसके सहयोगी देशों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए। अमेरिका इस समझौते को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।

08:14 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन ने होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही के लिए ओमान के कॉरिडोर का स्वागत किया

बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल जियानी ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ओमान की तरफ से बनाए गए अस्थायी समुद्री कॉरिडोर का स्वागत किया है।

अल जियानी ने यह बात बहरीन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की यात्रा के दौरान हुई खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

07:36 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवाद को जानिए

ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई दशकों से अंतरराष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा रहा है। ईरान लगातार दावा करता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है। लेकिन अमेरिका और इजराइल इस दावे को नहीं मानते। उनका कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।

2015 का परमाणु समझौता क्या था?

  • 2015 में हुए परमाणु समझौते के तहत ईरान ने यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) का स्तर 3.67% तक सीमित रखने पर सहमति दी थी।
  • 3.67% संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु बिजलीघरों के ईंधन के रूप में किया जा सकता है।
  • परमाणु हथियार बनाने के लिए आमतौर पर 90% या उससे अधिक संवर्धित यूरेनियम की जरूरत होती है।

ट्रम्प के फैसले के बाद क्या बदला?

  • 2018 में ट्रम्प ने अमेरिका को 2015 के परमाणु समझौते से बाहर निकाल लिया।
  • इसके बाद ईरान ने धीरे-धीरे यूरेनियम संवर्धन का स्तर बढ़ाना शुरू कर दिया।
  • ईरान ने खुले तौर पर 3.67% की सीमा से ऊपर जाना शुरू किया।

ईरान कितनी दूर पहुंच गया था?

  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के मुताबिक जून 2025 तक ईरान 60% तक यूरेनियम संवर्धन कर रहा था।
  • उसके पास 60% संवर्धित यूरेनियम का करीब 400 किलोग्राम भंडार था।
  • यह स्तर परमाणु हथियार के लिए जरूरी 90% से नीचे है, लेकिन नागरिक उपयोग के लिए जरूरी स्तर से काफी ज्यादा है।

06:44 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली सैनिक मारा गया

इजराइली सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में चल रहे एक सैन्य अभियान के दौरान उसका एक जवान मारा गया। सेना ने मारे गए सैनिक की पहचान 32 वर्षीय मेजर बासेल सुवैद के रूप में की है।

06:04 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सैनिकों का आरोप- ईरान युद्ध में चोटों को कम दिखाया जा रहा है

अमेरिकी सैनिकों और उनके परिवारों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका की सेना और पेंटागन ने ईरान के खिलाफ हुए युद्ध में लगी चोटों को कम करके बताया है।

CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मामले में एक सैनिक को ऐसा झटका लगा जिसमें उसे कंशन (सिर में चोट), सुनने और देखने की क्षमता में कमी और फेफड़ों को नुकसान हुआ, लेकिन उसकी हालत को “गंभीर नहीं” बताया गया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस युद्ध में कम से कम 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई।

हालांकि अमेरिकी सेना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह से सैनिकों की चोटों को कम करके नहीं दिखाया है।

05:20 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान बातचीत की निगरानी करेंगी 4 कमेटियां

04:49 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- सीनेट ने ईरान जंग विरोधी प्रस्ताव पर रुख बदला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि अमेरिकी सीनेट ने ईरान युद्ध अधिकार प्रस्ताव पर अपना रूख बदल दिया है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सीनेट ने ईरान पर अपना वोट 50-48 के विरोध से बदलकर 50-47 के समर्थन में कर दिया। रैंड पॉल और बिल कैसिडी ने अपना रुख बदला। जॉन थ्यून, लिंडसे ग्राहम, बर्नी मोरेनो और सभी का धन्यवाद। यह वोट ईरान को साफ संदेश देता है।”

04:21 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

खाड़ी देशों के दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री की बड़ी बातें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय बहरीन दौरे पर हैं। यहां बहरीन के विदेश मंत्री ने बुधवार को रुबियो से बातचीत की।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय बहरीन दौरे पर हैं। यहां बहरीन के विदेश मंत्री ने बुधवार को रुबियो से बातचीत की।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों कुवैत, UAE और बहरीन के दौरे पर हैं। उनका मकसद ईरान के साथ हुए समझौते पर खाड़ी देशों का समर्थन जुटाना और मदद के लिए उनका धन्यवाद करना है।

दौरे के दौरान रुबियो ने 3 अहम बातें कहीं:

  • ‘अमेरिका, ईरान से बातचीत में अपने खाड़ी सहयोगी देशों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।’
  • ‘संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी IAEA के इंस्पेक्टर्स जल्द से जल्द ईरान के परमाणु ठिकानों तक पहुंच मिलनी चाहिए। ईरान ने इसका वादा किया था, इसलिए उसे इसे पूरा करना चाहिए।’
  • ‘अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच अगला तकनीकी दौर 30 जून से शुरू होगा। इसमें अलग-अलग मुद्दों पर काम करने के लिए एक्सपर्ट्स की टीमें बनाई जाएंगी।’

03:48 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के लिए PM मोदी को न्योता

ईरान के तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास उनकी कुर्सी और एक तस्वीर प्रदर्शित की गई थी।

ईरान के तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास उनकी कुर्सी और एक तस्वीर प्रदर्शित की गई थी।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा है।

अयातुल्ला खामेनेई की 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका के हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद 4 मार्च को उनका अंतिम संस्कार होना था लेकिन जंग की वजह से इसे टाल दिया गया था।

अब इसकी शुरुआत 4 जुलाई से होगी। उनके शव को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में दफन किया जाएगा।

अधिकारियों को उम्मीद है कि तेहरान, कुम और मशहद में होने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में करीब 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

03:17 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मुस्लिम देशों में सिर्फ पाकिस्तान में सुधरी अमेरिका की छवि

अमेरिकी रिसर्च संस्था प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान युद्ध के दौरान पाकिस्तान एकमात्र मुस्लिम-बहुल देश रहा जहां अमेरिका को लेकर लोगों की राय बेहतर हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाने से पाकिस्तान में अमेरिका की छवि सुधरी।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तानियों को ट्रम्प पर भरोसा है। सर्वे में 82% पाकिस्तानियों ने कहा कि उन्हें ट्रम्प पर भरोसा नहीं है, जबकि सिर्फ 12% ने उन पर विश्वास जताया।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 76% पाकिस्तानी मानते हैं कि अमेरिका उनके देश के आंतरिक मामलों में दखल देता है। यानी अमेरिका को लेकर सकारात्मक सोच बढ़ी है, लेकिन उसके इरादों और नेतृत्व को लेकर संदेह अब भी कायम है।

03:04 AM25 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रूबियो बोले- 29-30 जून को अमेरिका-ईरान वार्ता फिर होगी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की बातचीत 29 या 30 जून को स्विट्जरलैंड में फिर शुरू हो सकती है। यह बातचीत दोनों देशों के बीच हाल में हुए संघर्षविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए हो रही है।

रूबियो ने ईरान को चेतावनी भी दी और कहा कि अमेरिका की ओर से दी गई प्रतिबंधों में राहत अस्थायी है। अगर ईरान ने स्विट्जरलैंड वार्ता में किए गए वादे पूरे नहीं किए तो राष्ट्रपति ट्रम्प के पास प्रतिबंध फिर से लागू करने का विकल्प मौजूद है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *