Bareilly Experts Discuss Blood Cancer Treatment & Longevity

Actionpunjab
4 Min Read


आईएमए बरेली की सीएमई में रक्त रोगों के आधुनिक उपचार और बोन मैरो ट्रांसप्लांट पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव।

बरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से आयोजित कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने रक्त रोगों के आधुनिक इलाज और स्वस्थ व लंबा जीवन जीने के वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में शहर के बड

.

कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों ने CAR-T Cell Therapy और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर विशेषज्ञ व्याख्यान को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों ने CAR-T Cell Therapy और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर विशेषज्ञ व्याख्यान को गंभीरता से सुना।

देश के जाने-माने हीमैटोलॉजिस्ट ने साझा किए आधुनिक इलाज के अनुभव

आईएमए भवन के सीएच-3 सभागार में आयोजित इस सीएमई कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फोर्टिस मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गुरुग्राम के प्रिंसिपल डायरेक्टर (बोन मैरो ट्रांसप्लांट) डॉ. राहुल भार्गव रहे। उन्होंने “हीमैटोलॉजिकल रोगों के उपचार में नवीनतम प्रगति, CAR-T Cell Therapy तथा Longevity” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया।

आईएमए बरेली के सीएच-3 सभागार में आयोजित वैज्ञानिक सत्र में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लेकर नवीनतम चिकित्सा ज्ञान प्राप्त किया।

आईएमए बरेली के सीएच-3 सभागार में आयोजित वैज्ञानिक सत्र में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लेकर नवीनतम चिकित्सा ज्ञान प्राप्त किया।

डॉ. राहुल भार्गव ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के विकास से रक्त कैंसर सहित कई गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों का सफल उपचार अब पहले की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से संभव हो रहा है। उन्होंने बोन मैरो ट्रांसप्लांट की नई तकनीकों और CAR-T Cell Therapy की उपयोगिता को भी चिकित्सकों के सामने विस्तार से रखा।

CAR-T Cell Therapy को बताया इलाज की नई उम्मीद

विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान डॉ. राहुल भार्गव ने कहा कि CAR-T Cell Therapy जैसी आधुनिक तकनीकें उन मरीजों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई हैं, जिनमें पारंपरिक उपचार सीमित प्रभावी साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तकनीक का दायरा और अधिक बढ़ने की संभावना है।

स्वस्थ जीवनशैली ही दीर्घायु का सबसे बड़ा आधार

अपने संबोधन में उन्होंने केवल गंभीर बीमारियों के इलाज तक ही चर्चा सीमित नहीं रखी, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, समय पर जांच, रोगों की रोकथाम और वैज्ञानिक तरीके से लंबा एवं स्वस्थ जीवन जीने के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ बेहतर जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

चिकित्सकों ने पूछे सवाल, विशेषज्ञों ने दिए समाधान

सीएमई के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों से जुड़े कई प्रश्न विशेषज्ञ के सामने रखे। डॉ. राहुल भार्गव ने सभी जिज्ञासाओं का वैज्ञानिक आधार पर समाधान किया। उपस्थित डॉक्टरों ने इस सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक बताया।

आईएमए पदाधिकारियों ने किया स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने की। वैज्ञानिक सत्र का संचालन साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. गिरीश अग्रवाल ने किया। वहीं, आईएमए बरेली के मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक कार्यक्रम चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम शोध और तकनीकों से अपडेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *