- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (26 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार, 27 जून को वृष राशि वालों के धन लाभ के योग हैं और नौकरीपेशा लोग अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। कर्क राशि वालों की दैनिक आय बढ़ेगी।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि वालों को पार्टनरशिप में फायदा हो सकता है। धनु राशि वालों को नौकरी में तरक्की और ट्रांसफर से जुड़ी सूचना मिल सकती है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई सपना पूरा होने वाला है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत बनाए रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आलस और तनाव आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। हालांकि अभी कामों की गति मध्यम ही रहेगी, लेकिन धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में आपसी तालमेल बैठाना जरूरी है। लव- दोस्तों के साथ पारिवारिक मिलन हो सकता है। मन खुश और सुकून भरा रहेगा। स्वास्थ्य- कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्युनिटी मजबूत बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आज कहीं से धन लाभ होने जैसी स्थिति बन रही है। घर की देखरेख और साज-सज्जा से जुड़े कामों पर परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श होगा और आप किसी नतीजे पर भी पहुंचेंगे। प्रोफेशनल स्टडी के लिए कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सकता है। नेगेटिव- अपने व्यवहार में स्थिरता और धैर्य बनाए रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन की अनदेखी करने से नुकसान हो सकता है। घर में अचानक कुछ रिश्तेदारों के आने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे और इस समय उनमें कटौती करना संभव नहीं होगा।
व्यवसाय- कुछ नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे, जो लाभदायक भी रहेंगे। प्रोडक्शन के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से काम करें। नौकरी में अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे और उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग बन सकते हैं, लेकिन इनके साथ अपनी पढ़ाई और करियर पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग सावधान रहें। नियमित चेकअप कराते रहें। परंपरागत इलाज लेना ज्यादा बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- आप किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं, तो आज उससे जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें। इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। समय सकारात्मक बदलाव ला रहा है, इसका अच्छा इस्तेमाल करें। नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वियों में जलन की भावना आ सकती है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सावधानी रखें और दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। आर्थिक निवेश से जुड़े काम भी बहुत सावधानी से करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय अच्छे साबित होंगे और तरक्की के अवसर मिलेंगे। अगर पार्टनरशिप या खुद का कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना है, तो समय अच्छा है। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि दोपहर बाद आलस और थकान हावी हो सकते हैं। तनाव वाली परिस्थितियों से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। बड़े भाई या किसी बड़े व्यक्ति से मार्गदर्शन भी मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम बन सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर बिताएं। इससे मनोबल और मजबूत होगा। नेगेटिव- अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इसकी वजह से आसान कामों में भी रुकावट आ सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं को हासिल करने के चक्कर में आप अनावश्यक खर्च कर सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में दैनिक आय बढ़ेगी। कोई भी व्यावसायिक लेनदेन करते समय कागजी कार्यवाही जरूर करें और पक्के बिल का इस्तेमाल करें। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। ऑफिस में दूसरों के मामलों में दखल देने से आप खुद परेशानी में फंस सकते हैं। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। स्वास्थ्य- गर्मी और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा से जुड़ी एलर्जी की आशंका है। मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह -पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और मजबूत करने में लगा रहेगा और मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे। अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके पास आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। मनोरंजन आदि में खुलकर खर्च करेंगे। नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार के सदस्यों की सहमति लेना जरूरी है। निजी कामों के अलावा सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे, तो आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। वाहन को लेकर कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार या बदलाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगी। अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने ज्यादा शेयर न करें। किसी भी बड़ी योजना में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। लव- किसी भी पारिवारिक समस्या का परिवार के लोगों के साथ मिलकर समाधान ढूंढने से जल्दी सफलता मिलेगी। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों की ओर बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- सेहत कुछ नरम रह सकती है। थकान और बुखार जैसी फीलिंग हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। साफ और उचित मात्रा में पानी पिएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आज परिस्थितियां मन मुताबिक परिणाम देने वाली हैं। आप अपनी काम करने की शैली और व्यवस्था में उचित बदलाव लाने की कोशिश करें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं आपकी सकारात्मक और संतुलित कार्यप्रणाली से काफी हद तक सुलझ जाएंगी। नेगेटिव- दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर उतनी ही लें, जितनी आप पूरी कर सकें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि आपकी काबिलियत और योग्यता का फायदा कोई और उठा सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में पहले उचित जांच-पड़ताल जरूर करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कुछ खास बदलाव करने की भी जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है। ऑफिस के कामों में अपना उचित योगदान बनाए रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आप पर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कभी-कभी अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान रहेंगे। इसका बड़ा कारण ज्यादा तनाव और चिंता लेना भी हो सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी बातचीत से आप दोनों की कई समस्याओं का समाधान भी निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होने से राहत मिलेगी। पिता या पिता समान व्यक्ति का मार्गदर्शन बना रहेगा। नेगेटिव- अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल करें। अनचाही यात्रा करने से बचें, क्योंकि इसके परिणाम सकारात्मक नहीं मिलेंगे। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आपको सुकून और शांति मिलेगी।
व्यवसाय- आज किसी कारोबारी समस्या का समाधान मिल सकता है। व्यवसाय में बजट से ज्यादा निवेश न करें। इस समय कामकाज और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। पार्टनरशिप में फायदेमंद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम मिलेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के जल्द ही विवाह में बदलने के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य- सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या दिनचर्या को थोड़ा अस्त-व्यस्त कर सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। उसमें आपकी राय सर्वसम्मत रहेगी। अगर आपके राजनीतिक संपर्क हैं, तो उन्हें और बेहतर बनाएं, क्योंकि उनसे आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही है। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके पेपर्स अच्छी तरह जांच लें। यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में न आएं, वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने के बजाय धैर्य से लें। आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और आर्थिक समस्याएं भी काफी हद तक ठीक हो जाएंगी। पार्टनरशिप में आपसी तालमेल की कमी से कुछ नुकसान हो सकता है। ऑफिस में दूसरों के मामलों में दखल न दें, यही उचित रहेगा। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो सकती हैं। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मौसम की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती है। सुबह योग और एक्सरसाइज करना आपको दिनभर चुस्त-दुरुस्त रखेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी मेहनत और विश्वास से आप तमाम तरह की परेशानियों से राहत पा लेंगे। विद्यार्थी अपना काम समय पर और अच्छे तरीके से पूरा करेंगे। एक बार जो मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। नेगेटिव- अतिरिक्त काम की वजह से व्यस्तता रहेगी, लेकिन अपने निजी कामों को भी प्राथमिकता दें। व्यस्तता के कारण आपके खुद के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। घर के बुजुर्गों के सम्मान में किसी भी तरह की कमी न आने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। मीडिया और संपर्क सूत्रों से ज्यादा जानकारी हासिल करें। नौकरी में तरक्की से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। ट्रांसफर से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। लव- परिवार के लोगों के बीच तालमेल रहेगा और आपसी संबंधों में मधुरता भी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। ऐसा करने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। मन भी सकारात्मक रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- हर काम समय पर पूरा करने से पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला भी किसी अधिकारी की मदद से हल हो जाएगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- अपनी दिनचर्या से जुड़ी उचित व्यवस्था भी बनानी पड़ेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपने काम से मतलब रखें, वरना वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले फिलहाल स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- कारोबार में रुके हुए कामों को शुरू करने का अच्छा समय है। अपनी व्यावसायिक योजनाएं और कार्यप्रणाली किसी से शेयर न करें, वरना कोई और आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। ऑफिस में माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। लव- दांपत्य संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा देगी। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां, जैसे एलर्जी आदि की समस्या रह सकती है। गर्मी और पसीने से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज किसी नए काम को शुरू करने में रुकावट आ सकती है, लेकिन डटकर मेहनत करें। आखिरकार जीत आपकी ही होगी। परिवार की सुख-शांति आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाने में भी किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा ध्यान रखें कि आलस और बहुत ज्यादा सोच-विचार आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ तुरंत निर्णय लेने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा न करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। किसी नए काम या विस्तार से जुड़ी योजना बनाते समय परिवार के लोगों से विचार-विमर्श करना जरूरी है। नौकरी में आपके सहकर्मी ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी का घर में पूरा सहयोग रहेगा। लव पार्टनर्स को अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- एलर्जी और मौसम से जुड़ी परेशानियां रह सकती हैं। सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की अनदेखी न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और आपसी विचारों का आदान-प्रदान अच्छा रहेगा। नई जानकारियां भी मिलेंगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए हर तरह से तरक्की देने वाले रहेंगे। सिर्फ संवादों में उलझने के बजाय बातों को सुलझाने की कोशिश करें। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति में दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए खर्चों पर काबू पाना होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें। नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। विदेश से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता से परेशानी रहेगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी का उचित सहयोग बना रहेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उन्हें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
