Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (29 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 29 जून को वृष राशि वालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा अहम काम पूरा हो सकता है। कन्या राशि वालों के कारोबार में फायदे की स्थिति बनेगी। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मीन राशि वालों को अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। मेष राशि वालों को चोट लगने की आशंका है, वाहन सावधानी से चलाएं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज आपका कोई उलझा हुआ काम सुलझ सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए अनुकूल है। दोस्तों और संबंधियों के साथ पिकनिक या गेट-टुगेदर का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में तनाव रह सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें और सारे फैसले खुद ही लें। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। ज्यादा वाद-विवाद में भी न उलझें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपकी कार्य प्रणाली पर भी पड़ सकता है। मीडिया या फोन के जरिए कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम बना रहेगा। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। वाहन से या गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- लाभदायक स्थिति बनी हुई है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से मन की बात शेयर करने से सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अहम काम आज पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। नेगेटिव- किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने विश्वसनीय दोस्त से जरूर विचार-विमर्श करें। इससे आपको समाधान मिल सकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लेने पड़ सकते हैं। कलात्मक और ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए कंपनियों में अपना बायोडाटा और प्रोफाइल भेजें। आपको सफलता मिलने की संभावना है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। बेकार के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य- बुखार, खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। प्राणायाम और एक्सरसाइज करना आपके लिए उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- दिन मिले-जुले असर वाला रहेगा। योजनाओं को अमल में लाने में कुछ मुश्किलें आएंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य पूरा करने में भाइयों का अच्छा सहयोग मिलेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर बनेंगे। नेगेटिव- मेहनत के साथ आज कई कामों में सावधानी रखने की भी जरूरत है। पैसों के लेनदेन में कोई गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ सकता है। किसी से गलत लहजे में बातचीत करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ रुकावटें रहेंगी, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से समस्याएं हल भी हो जाएंगी। किसी नए काम से जुड़ी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। नौकरी में आज काम का बोझ हल्का रहने से राहत मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। दोस्तों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- आज दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन मेहनत के मन मुताबिक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। परिवार से जुड़ी लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। घर में किसी मांगलिक काम के आयोजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह दखल न दें, वरना इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी से विवाद होने पर उसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप के काम में आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोग अपने काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा और व्यवस्थित रहेगा। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का अच्छा प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा से जुड़े नियमों का गंभीरता से पालन करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- इस समय बहुत मेहनत की जरूरत है। आलस और सुस्ती से बचें। कहीं भी बातचीत करते समय सकारात्मक शब्दों का ही इस्तेमाल करें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से मान-हानि हो सकती है। पैसों की उधारी से जुड़े लेनदेन में नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय सामान्य रहेगा। कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक रहेंगे। अपनी प्रोफेशनल फाइलें पूरी तरह व्यवस्थित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को मुनाफा होने की संभावना है। लव- वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपने प्रिय दोस्तों से फोन पर बातचीत पुरानी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ा कोई भी रिस्क न लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की नियमित जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आप पूरे मन और ऊर्जा से उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को पहचानें और उनका सही उपयोग करें। इससे भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेने में भी सहजता महसूस होगी। नेगेटिव- खुद को समय के अनुसार ढालना बहुत जरूरी है। कभी-कभी आपकी जिद ही आपके नुकसान का कारण बन सकती है। इस समय मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

व्यवसाय- कारोबार में लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में पेपरवर्क करते समय बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। स्टाफ की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सभी को खुशी देगा। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रखकर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने और रखरखाव से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की परेशानी में उसका सहयोग करने से मन को खुशी मिलेगी। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों को ज्यादा न बढ़ाएं। पड़ोसी की किसी गतिविधि को लेकर आपके मन में शक या वहम जैसी स्थिति बन सकती है। इसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी काम में रिस्क न लें।

व्यवसाय- पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से व्यवस्था बेहतर रहेगी। अपनी व्यवसायिक जानकारियां किसी से भी शेयर न करें। आपने जो नए कामों से जुड़ी योजनाएं बनाई हैं, उन पर एकाग्र होकर काम करें। सरकारी कर्मचारी अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। लव- पति-पत्नी के संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। मनोरंजन से जुड़ा कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य- नींद न आने की समस्या की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। आयुर्वेदिक इलाज लेना बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। हालांकि इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा। नेगेटिव- योजनाओं को अमल में लाने में कुछ न कुछ रुकावटें रहेंगी। इनकम कम और खर्च ज्यादा जैसी स्थिति रहने से चिंता रहेगी। युवा लोग लाभ पाने के लिए कोई गलत रास्ता न अपनाएं। अपनी योग्यता और क्षमता पर भरोसा रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला सकारात्मक रहेगा। लोन लेने की प्लानिंग चल रही है तो अपनी क्षमता का भी ध्यान जरूर रखें। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक अथॉरिटी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी से शुभ सूचना मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधान रहें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी बोलचाल और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। दौड़-धूप ज्यादा रहेगी, लेकिन आप पर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है। नेगेटिव- दिखावे की आदत नुकसान दे सकती है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपना आपा न खोएं। शांत तरीके से परिस्थितियों का सामना करें। जायदाद से जुड़ी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में न रहें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली सुचारू रूप से चलती रहेगी, लेकिन काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। आर्थिक मामलों में अभी और सोच-विचार करने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। ऑफिशियल काम समय पर पूरे करें। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, लेकिन विवाहेतर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था खराब कर सकते हैं। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। आपकी देखरेख से जल्दी ही उनकी सेहत में सुधार आएगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- व्यस्त दिनचर्या रहेगी और काम व्यवस्थित तरीके से बनते जाएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर सुकून भरा रहेगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। नेगेटिव- पारिवारिक या व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। ध्यान रखें, ससुराल पक्ष के साथ लेनदेन से जुड़े मामलों में रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से भी शेयर न करें।

व्यवसाय- पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय के साथ कुछ नए कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें, वरना इसका असर उनकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंध आपकी मान-हानि का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- यात्रा के दौरान अपने खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। समय पर दवाइयां लेते रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज भरपूर आत्मविश्वास और मनोबल महसूस करेंगे। कठिन से कठिन काम भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। अपनी किसी योजना को अमल में लाने के लिए उचित समय है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह के लिए बातचीत हो सकती है। नेगेटिव- सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं को इधर-उधर की बातों में समय खराब नहीं करना चाहिए। रिस्क वाले काम, जैसे लॉटरी, जुआ-सट्टा आदि में नुकसान होने की आशंका है। फिजूल खर्चे रहेंगे। आज किसी से उलझना आपके लिए मान-हानि जैसी स्थिति बना सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है। इससे आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से सुधार आएगा। ऑफिस में नई कार्य प्रणाली की वजह से आपका काम आसान होगा। अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- दांपत्य जीवन मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और गले से जुड़ी कोई परेशानी हो तो लापरवाही न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और चुस्त रखेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- मीन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। किसी लंबी अवधि के लाभ से जुड़ी योजना पर विचार चल रहा है, तो आज उसे अमल में लाने का अच्छा समय है। कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है तो आपकी कोशिशों से संबंधों में फिर मधुरता आएगी। किसी मित्र से मुलाकात से आपको मार्गदर्शन भी मिलेगा। नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। कोई योजना सफल न हो पाए, तो निराश होने के बजाय परिस्थितियों का सामना करें। जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। कुछ व्यक्तिगत मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है। युवा लोग सैर-सपाटे और मौज-मस्ती में ज्यादा समय खराब न करें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके फैसले बेहतर रहेंगे। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकते हैं। नौकरी में अनचाहा काम मिल सकता है। लव- घर और व्यवसाय में अच्छा तालमेल रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी मधुरता रहेगी। शाम को किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं और अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *