Kanpur BJP Booth Sammelan | Anil Dixit Targets SisaMau, AryaNagar 2027 Win

Actionpunjab
3 Min Read


कानपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी ने 30 जून को प्रदेशव्यापी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के तहत कानपुर नगर उत्तर की चार विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित कीं। जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने दावा किया कि करीब 95 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुए और पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में विशेष रणनीति के तहत सीसामऊ और आर्यनगर सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

‘बीजेपी हमेशा चुनाव मोड में रहती है’

अनिल दीक्षित ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, विधायक और पूर्व प्रत्याशी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी तैयारी की स्थिति में रहती है और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।

सीसामऊ और आर्यनगर पर विशेष रणनीति

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा सीटों पर इस बार विशेष फोकस किया जा रहा है। उनके मुताबिक पिछली बार दोनों सीटों पर हार का अंतर केवल 5 से 6 हजार वोट रहा था। इस बार बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क के जरिए पार्टी इन सीटों पर बढ़त बनाकर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट का मिलेगा लाभ

अनिल दीक्षित ने दावा किया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद फर्जी मतदाताओं के नाम हटे हैं, जिससे चुनाव निष्पक्ष होगा और इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब मतदाता सूची पहले की तुलना में अधिक शुद्ध हुई है।

चार विधानसभा में 1100 बूथ अध्यक्ष

जिला महामंत्री एवं बूथ सम्मेलन के संयोजक अवधेश सोनकर ने बताया कि कानपुर उत्तर की चार विधानसभा—सीसामऊ, आर्यनगर, कल्याणपुर और गोविंदनगर—में कुल करीब 1100 बूथ अध्यक्ष हैं।

  • सीसामऊ: 275 बूथ, जिनमें 180 बूथ अध्यक्ष गठित हैं। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी मौजूद रहे।
  • आर्यनगर: 298 बूथ, 210 बूथ अध्यक्ष गठित। कार्यक्रम में एमएलसी सलिल विश्नोई और प्रमोद विश्वकर्मा शामिल हुए।
  • कल्याणपुर: 360 बूथ। सम्मेलन में विधायक नीलिमा कटियार और जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित मौजूद रहे।
  • गोविंदनगर: 350 बूथ। यहां विधायक सुरेंद्र मैथानी और सांसद रमेश अवस्थी ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

संगठन मजबूत करने पर जोर

भाजपा नेताओं का कहना है कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। पार्टी का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के नेटवर्क के दम पर बेहतर चुनावी प्रदर्शन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *