Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (3 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 3 जुलाई को मेष राशि वालों को नौकरी में किसी योगदान के लिए प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। सिंह राशि वालों का अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुला राशि वालों को रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को खास अधिकार मिल सकता है। मकर राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। कुंभ राशि वालों की कार्यकुशलता और योग्यता की तारीफ होगी।

मेष – पॉजिटिव- उम्मीदें और सपने साकार करने के लिए अनुकूल समय है। अपने काम लगन से करने की इच्छा रहेगी और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी प्रिय सदस्य के घर आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- संभव हो, तो ज्यादा से ज्यादा समय घर में ही बिताने की कोशिश करें। बच्चों की किसी गलत गतिविधि के कारण आपको तनाव और गुस्सा हो सकता है, लेकिन उनकी गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने की कोशिश करें। आज किसी भी तरह का उधार न करें, पैसा फंस सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी और अनुभवी मित्र से कुछ नए विषयों की जानकारी मिलेगी, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी में आपके किसी योगदान से प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज उससे राहत मिल सकती है। आपकी बोलने की कला और व्यवहार कुशलता से आपको आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि संबंधों में कटुता आने की आशंका है। आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। फालतू आवाजाही से बचें, इसमें समय खराब होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा।

व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां बेहतर होंगी। अपने संपर्कों को और मजबूत करें, क्योंकि ये भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। समय पर कोई लक्ष्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। लव- घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- किसी प्रिय संबंधी या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। सामाजिक गतिविधियों में आपके महत्वपूर्ण योगदान से मान-सम्मान भी बढ़ेगा। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने का है। पुराने मुद्दे को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन सकती है, लेकिन सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में आय की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च परेशान करेंगे। बिजनेस और नौकरी, दोनों क्षेत्रों में किसी तरह की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल टूर पर जाने का आदेश मिल सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य- कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों या प्रकृति के साथ जरूर बिताएं। परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत के अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी निजी समस्या का समाधान होने से तनाव कम होगा। आप अपनी वर्तमान गतिविधियों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- आज कोई भी अहम फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। पैसा आने के साथ खर्च की स्थिति भी बनी रहेगी। दूसरों के मामले में दखल न दें और न ही बिना मांगे सलाह दें। किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं।

व्यवसाय- व्यापार में आज कार्यभार ज्यादा रहेगा। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी स्थिति भी बन सकती है। हालांकि फाइनेंस से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से काम ज्यादा रहेगा और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में इजहार करने के लिए अनुकूल समय है। स्वास्थ्य- एलर्जी से जुड़ी परेशानी, जैसे खांसी-जुकाम और बुखार रह सकता है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। भावनाओं में बहने के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। युवाओं को करियर या शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- पब्लिक प्लेस पर किसी भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जल्दबाजी और गुस्से से स्थितियां बिगड़ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उत्पादन की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दें। इससे मार्केट में आपकी अच्छी साख बनेगी और नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग पेपर वर्क करते समय लापरवाही न करें। लक्ष्य पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है। लव- दांपत्य संबंधों में किसी निजी बात को लेकर थोड़ी नाराजगी रह सकती है। मित्रों और संबंधियों से मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य- छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना और गुस्सा करना ठीक नहीं है। इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कमजोरी भी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- खुशनुमा दिन रहेगा। मित्रों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत काम करें। लाभदायक परिस्थितियां बन सकती हैं। नेगेटिव- फैसला लेने में इतना समय न लगाएं कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की वजह से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में मंदी का असर बना रहेगा। व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। हालांकि आपका व्यवसायिक नजरिया आपकी तरक्की में मदद करेगा। बीमा एजेंट अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लव- दांपत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशानी हो सकती है। व्यायाम और आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज कुछ अवसर सामने आएंगे, लेकिन उन्हें हासिल करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। सामाजिक गतिविधियों में समय देने से संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव- दोपहर बाद किसी मित्र या संबंधी के साथ विवादित स्थिति बन सकती है। अपनी छवि और मान-सम्मान का ध्यान रखें। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सकारात्मक रहना जरूरी है।

व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा कार्यभार के कारण व्यस्तता रहेगी, लेकिन कर्मचारियों और सहयोगियों का सपोर्ट भी मिलेगा। युवाओं को मनचाहा कारोबार या नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। लव- घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- आत्मबल की कमी महसूस होगी, जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित और व्यवस्थित दिनचर्या रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई दिक्कत आए, तो अपने राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों का इस्तेमाल करें, आपको उचित सपोर्ट मिलेगा। घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। नेगेटिव- किसी खास काम के लिए की गई मेहनत के मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। चिंता करने के बजाय धैर्य रखें। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम पाने के लिए लक्ष्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आपकी किसी जिद या व्यवहार की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।

व्यवसाय- पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही से आपसी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों को बार-बार टोकना और ज्यादा अनुशासन थोपना उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। लव- घर में खुशी और चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी मांगलिक काम से जुड़ी तैयारियां जोर-शोर से होंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में और मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव से जुड़े कामों में अच्छा समय बीतेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- सावधान रहें, आपकी कोई खास बात सार्वजनिक हो सकती है। दूसरों की समस्या में उलझने के बजाय सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। कोई पेमेंट रुकने से दिक्कतें आ सकती हैं।

व्यवसाय- व्यापार में आपके तुरंत लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। इस समय कोई नया काम या योजना शुरू करने के बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कोई खास अधिकार मिल सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। प्रेम संबंधों के मामले में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपना खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- पैसा फंसा हुआ है या उधार दिया हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने की अच्छी संभावना है। किसी सम्मेलन या समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नए विषयों की जानकारियां भी मिलेंगी। किसी यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- दोपहर बाद कोई समस्या या चिंता हो सकती है। हालांकि आप समाधान ढूंढ लेंगे, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि हर किसी पर विश्वास न करें। आलोचना से दूर रहें। बच्चों के भविष्य को लेकर अनावश्यक डर और बेचैनी रह सकती है।

व्यवसाय- कारोबारी नजरिये से आज का दिन अनुकूल रहेगा। फोन कॉल आदि को नजरअंदाज न करें, इनके जरिए कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। लेनदेन से जुड़े मामलों को आज टालें। कोर्ट से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं और इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खानपान हल्का रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। कोई चिंता या परेशानी आपकी सूझबूझ से हल हो जाएगी। आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना होगी। विद्यार्थी और युवा अपने करियर तथा पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों का रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी की मदद करने का वादा करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें, वरना आपके खुद के महत्वपूर्ण काम बीच में अटक जाएंगे। अनजान लोगों से लेनदेन में सावधानी रखने की जरूरत है। फालतू गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी खास फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आपकी छोटी सी लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर रद्द हो सकता है। इनकम टैक्स, कस्टम आदि से जुड़ा कोई झंझट हो सकता है। इसलिए अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें। लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से तनाव और थकान महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएं और सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे। ईश्वर पर दृढ़ विश्वास रखने से मानसिक शांति मिलेगी। कुछ नया सीखने की इच्छा में भी समय बीतेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बन सकती है। नेगेटिव- आज इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर ज्यादा विश्वास न करें, क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामले अभी पहले जैसे ही रहेंगे।

व्यवसाय- बिजनेस में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। किसी खास काम को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं। हालांकि परेशानियां थोड़े समय के लिए हैं, इसलिए तनाव न लें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, ऑफिस में किसी तरह की राजनीति हो सकती है। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी न होने दें। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *