Rajasthan Rain Alert: Heavy Showers South Rajasthan

Actionpunjab
7 Min Read


राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद सीकर, सवाई माधोपुर, झालावाड़ समेत अन्य जिलों में एक इंच तक बारिश हुई।

.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में अतिभारी बारिश की भी आशंका है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की भी संभावना है।

रविवार को झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जैसलमेर और बीकानेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

राजस्थान में बारिश की स्थिति….

अब- मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS…

जैसलमेर के फतेहगढ़ क्षेत्र के साजित, हरभा, तोगा और नीबा गांवों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई घरों के ऊपर लगी टीन की चादरें उड़ गईं।

जैसलमेर के फतेहगढ़ क्षेत्र के साजित, हरभा, तोगा और नीबा गांवों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई घरों के ऊपर लगी टीन की चादरें उड़ गईं।

कोटा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

कोटा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

चौथ का बरवाड़ा में 28 मिमी बारिश: पिछले 24 घंटों में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 28 मिमी, सीकर के पलसाना में 33 मिमी, उदयपुर के पास सलूंबर में 18 मिमी, झालड़ा में 11 मिमी, प्रतापगढ़ के दलोत में 16 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा झुंझुनूं के नवलगढ़ में 12 मिमी, झालावाड़ के झालरापाटन में 28 मिमी, हनुमानगढ़ के भादरा में 16 मिमी और उदयपुर शहर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पारा 43 डिग्री पर: राज्य के पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर तेज रहा। यहाँ सबसे अधिक तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर में 42.4, गंगानगर और बाड़मेर में 41.6, फलोदी में 41.2, चूरू में 39.8, फतेहपुर में 38.5, पिलानी में 37.5, हनुमानगढ़ में 37.6, दौसा में 37.3 और झुंझुनूं में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

अतिभारी बारिश की आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर एक ‘वेल-मार्कड लो-प्रेशर सिस्टम’ (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है। साथ ही, मानसून ट्रफ राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से होकर गुजर रही है। इस दौरान पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

राजस्थान के प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर: राजधानी में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हवा नहीं चलने और वातावरण में अत्यधिक आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) होने के कारण दिनभर और रात में जबरदस्त उमस महसूस की गई। जयपुर में शनिवार को ह्यूमिडिटी का लेवल 80 प्रतिशत तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में शुक्रवार रात को हुई बारिश हुई। शनिवार को हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

जयपुर में शुक्रवार रात को हुई बारिश हुई। शनिवार को हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

सीकर: शनिवार को दिनभर उमस रही। दिनभर आसमान में कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही का दौर चलता रहा। धूप का असर थोड़ा कम होने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर में दिनभर बादल छाए रहे, कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

सीकर में दिनभर बादल छाए रहे, कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

कोटा: मानसून के प्रवेश के तीसरे दिन कोटा के मंडाना और इटावा क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हुआ। ़मंडाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 30 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। कोटा शहर में शनिवार को भी बारिश नहीं हुई। तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। शनिवार को कोटा शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।

कोटा के मंडाना और इटावा क्षेत्र में तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन शहरी इलाकों में अब भी लोगों को बारिश का इंतजार है।

कोटा के मंडाना और इटावा क्षेत्र में तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन शहरी इलाकों में अब भी लोगों को बारिश का इंतजार है।

अजमेर: शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक 2.4 मिमी बारिश दर्ज होने के बावजूद दिनभर उमस ने लोगों को बेहाल रखा। हवा में 77 प्रतिशत तक नमी (आर्द्रता) रही।

अजमेर में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

अजमेर में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उदयपुर: लेकसिटी में शनिवार सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।

उदयपुर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।

अलवर: मानसून के प्रवेश के तीसरे दिन शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। जिले में दिनभर घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।अजिले में 5 से 8 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

अलवर में सरिस्का की पहाड़ियों से आने वाली रूपारेल नदी का पानी ग्रामीण इलाकों में छोटी पुलियाओं के ऊपर से बहने लगा है, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।

अलवर में सरिस्का की पहाड़ियों से आने वाली रूपारेल नदी का पानी ग्रामीण इलाकों में छोटी पुलियाओं के ऊपर से बहने लगा है, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।

जोधपुर: शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और ठंडी हवाएं चलती रही। शुक्रवार को आई आंधी और बारिश के बाद से ही यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जोधपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

जोधपुर के सूरसागर स्थित एक आश्रम में कथा-प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आंधी और तूफान के कारण वहां टेंट उखड़कर हवा में उड़ने लगे।

जोधपुर के सूरसागर स्थित एक आश्रम में कथा-प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आंधी और तूफान के कारण वहां टेंट उखड़कर हवा में उड़ने लगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *