- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (6 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार, 6 जुलाई को वृष राशि वालों की कानूनी समस्या सुलझ सकती है और बिजनेस में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है और नौकरी में कोई अथॉरिटी मिलेगी।
सिंह राशि वालों के प्रॉपर्टी या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। तुला राशि वालों के अटके काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस में विशेष अधिकार मिल सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और ऑफिशियल यात्रा के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थितियां संकेत दे रही हैं कि आज अपने बारे में सोचें और अपने लिए काम करें। आपके सचेत और व्यवस्थित रहने से विरोधियों की गतिविधियां सफल नहीं होंगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपको मानसिक रूप से बहुत सुकून देगी। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए मानहानि का कारण बन सकता है, इसलिए समय के अनुसार ही अपनी प्रतिक्रिया दें। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। फिजूल खर्चों पर अंकुश लगाएं। कानूनी नियमों का उल्लंघन करना मुश्किल में डाल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी असमंजस की स्थिति में मदद न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। तनाव लेना इसका समाधान नहीं है। कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है, तो अपनी क्षमता का ध्यान जरूर रखें। मार्केटिंग और यात्रा से जुड़े कार्यक्रम फिलहाल टाल दें। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। लव- अपनी कोई भी समस्या जीवनसाथी या घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर शेयर करें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। शाम को कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आपकी कोई कानूनी समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनीतिज्ञ से मुलाकात का अवसर मिलेगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा का अनुकूल परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- अपने फैसलों को प्राथमिकता दें और अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से पूरा करने की कोशिश करें। किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों और शिक्षा से जुड़ी तैयारियों के बारे में भी जानकारी लेते रहें।
व्यवसाय- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्कों को और मजबूत करें। जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। नौकरी में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- कफ और खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द महसूस हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- सुकून और शांति से भरा दिन रहेगा। आप किसी नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बनेगी और वे जल्दी ही लागू भी हो जाएंगी। अगर आप किसी इंटरव्यू आदि में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है। कभी-कभी ज्यादा सोचने की वजह से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए उचित रूपरेखा बनाकर ही अपने काम करें और गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें।
व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक लेनदेन करते समय पक्का बिल जरूर लें। मशीनरी और लोहे से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। आपको अचानक कोई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में कोई अथॉरिटी मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंध किसी के दखल की वजह से बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। सभी का ध्यान रखने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो वास्तु से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दें। नेगेटिव- जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए सहज तरीके से काम पूरे करें और कड़वे बोल न बोलें। लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी रखें। नया निवेश भी फिलहाल टाल दें।
व्यवसाय- बिजनेस में इस समय किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें, वरना आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में अभी मंदी की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। विवाहेतर प्रेम संबंधों का नकारात्मक असर परिवार की सुख-शांति को खराब कर सकता है। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। दवाइयों के साथ प्राकृतिक इलाज पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आप घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी या वसीयत जैसे मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा। नेगेटिव- निजी कामों के साथ-साथ माता-पिता की भावनाओं और मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। कुछ प्रतिद्वंद्वी जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी उपलब्धियों का बखान न करें। युवाओं को अपने भविष्य के लिए और ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। फाइनेंस से जुड़े काम फिलहाल टाल दें। सहयोगियों और कर्मचारियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और फैसले खुद लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह उपयोगी साबित होगी। वाहन और शेयर्स से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका पूरा ध्यान रखें। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधियों का आना-जाना रहेगा। आपसी बातचीत से कई मुद्दों का समाधान भी मिलेगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपकी कोई विशेष प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। इस समय आप पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। नेगेटिव- ज्यादा व्यस्तता की वजह से आपके कुछ निजी काम अधूरे रह सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ आपसी मतभेदों को शांतिपूर्ण और सहज तरीके से सुलझाएं। युवा अपने आक्रामक स्वभाव और गुस्से पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यापार में अभी उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने की संभावना कम है। कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। इस समय व्यापार में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल कामों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। बस अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करने की जरूरत है। अगर किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना है, तो तुरंत अमल करें। घर से जुड़ी गतिविधियों में भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। नेगेटिव- अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखें, वरना बेवजह लोग आप पर हावी हो सकते हैं और आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। कभी-कभी किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से भी आपके काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में आपके अटके हुए काम किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझ जाएंगे। विरोधियों की गतिविधियों को लेकर लापरवाह न रहें। स्त्री वर्ग से जुड़े बिजनेस खास तौर पर सफलता पाएंगे। नौकरी में किसी अधिकारी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक हो सकती है। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता से बचें, वरना इनका नकारात्मक असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा और बेहतर जानकारी भी हासिल होगी। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर खास ध्यान दें। किसी लक्ष्य को पाने में भाइयों का सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढें, जल्दी ही हल मिल जाएगा। वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। युवाओं को अपनी सोच में और ज्यादा सकारात्मकता लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं और अपनी उपस्थिति भी बनाए रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, जिसका असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। ऑफिस में आपको कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के लिए समय जरूर निकालें। आपसी विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। पैतृक कामों में कोई समाधान निकलने की संभावना है। अपनों का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी काम करवाते समय अपनी निगरानी जरूर रखें, क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान की आशंका है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर भी मन में थोड़ा डर रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें, वरना कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। धन का लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखें। नौकरी में दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम से मतलब रखें। लव- पारिवारिक माहौल बहुत सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ी-बहुत खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। थोड़ी सावधानी से बचाव संभव है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- कोई भी फैसला लेने में आपके मन से बेहतर सलाह आपको कोई नहीं दे सकता। अपनी योग्यता को पहचानें और उसे सही दिशा में लगाएं। आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। विदेश जाने की इच्छा को फिलहाल टालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- अपनी कोई भी निजी बात दूसरों के सामने शेयर न करें। आपकी कोई नकारात्मक बात दूसरों को दुख दे सकती है और संबंध भी खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि बातचीत करते समय शब्दों का खास ध्यान रखें। कामकाजी महिलाओं को व्यवस्था बनाए रखने में कुछ मुश्किलें रह सकती हैं।
व्यवसाय- वर्तमान में चल रहे व्यवसायिक कामों के साथ-साथ कुछ नए कामों पर भी ध्यान दें, क्योंकि इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। युवा जल्दी कामयाबी हासिल करने के लिए गलत गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ नोकझोंक हो सकती है, लेकिन थोड़ी सूझबूझ रखने से आपसी संबंधों में फिर नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर ज्यादा ध्यान देना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। व्यस्तता रहेगी, लेकिन आप मेहनत से अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। ध्यान रखें कि कोई भी काम बिना योजना के न करें। घर बदलने से जुड़ी कुछ योजनाएं भी बन सकती हैं। नेगेटिव- ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है और इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा। कुछ महत्वपूर्ण काम भी हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधों में मतभेद न होने दें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति और उचित समय देने की जरूरत है। ऑर्डर समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है। लव- घर-परिवार को प्राथमिकता देने से घर का माहौल मधुर बना रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का विचार बनेगा। स्वास्थ्य- घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, आज वे आसानी से पूरे हो सकते हैं। हालांकि कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप योजनाबद्ध तरीके से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। घर में धार्मिक आयोजन से जुड़ा कार्यक्रम बनेगा। नेगेटिव- ज्यादा तनाव लेना और भागदौड़ करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। सहज तरीके से अपने काम निपटाएं। भूमि या वाहन से जुड़ा कोई ऋण लेते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा प्रतिबंध न लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग रहेगा। आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित बनाए रखेगी। पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में छोटी सी गलतफहमी के कारण अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग मानहानि का कारण बन सकते हैं। मर्यादित रहना जरूरी है। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हल्का खानपान रखें। योग और मेडिटेशन भी फायदेमंद रहेंगे। भाग्यशाली रंग- नीला. भाग्यशाली अंक- 2
