Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (7 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 7 जुलाई को कुंभ राशि वालों की रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है और नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर के योग हैं। मीन राशि वालों के लिए दोपहर बाद लाभदायक परिस्थिति बनेगी और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदेमंद डील मिल सकती है।

वृष राशि वालों के लिए नई योजना पर काम शुरू होगा। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल कर लेंगे। सिंह राशि वालों को परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों को मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और योग्यता की लोग सराहना करेंगे। अपना सामाजिक दायरा और बढ़ाएं। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आलस न करें और अपने मन मुताबिक कामों पर ध्यान दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां खुद ही संभालें। लोन या ऋण लेने की योजना बन रही है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा न लें, वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस में कुछ चुनौतियां और परेशानियां बनी रहेंगी। इनका डटकर सामना करना होगा। हालांकि इनकी वजह से कोई काम रुकेगा नहीं। महिलाएं अपने करियर को लेकर सजग रहेंगी और मुनाफा भी कमाएंगी। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रह सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी यादें भी ताजा होंगी। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से नजला, खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रही है। किसी भी काम को लेकर थोड़ी सतर्कता रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आप अपनी मेहनत और योग्यता से सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी काम शुरू होगा। नेगेटिव- भूमि-वाहन आदि से जुड़ा ऋण लेने की योजना बन सकती है, लेकिन यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में बढ़ोतरी का कारण बनेगा। इसलिए चिंता न करें। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस समय अपनी मेहनत और बढ़ाने की जरूरत है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपका फैसला उचित रहेगा। कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो उसे जल्दी निकलवाने की कोशिश करें, वरना वह फंस सकती है। व्यवसायिक महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति न बनने दें। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं। स्वास्थ्य- नकारात्मक माहौल और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रही है। बाहरी गतिविधियों और मित्रों के साथ संपर्कों को और मजबूत करें। लोग आपकी गतिविधियों और व्यवहार से प्रभावित होंगे। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़े कामों में भी अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी गलत बात का विरोध करने से कुछ लोग आपके खिलाफ भी हो सकते हैं। हर काम को गंभीरता और सोच-समझकर ही करें। थोड़ी सी लापरवाही के परिणाम विपरीत हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में थोड़ी-बहुत परेशानियां आएंगी, लेकिन समाधान भी मिलते जाएंगे। इस वजह से आपके कामों में रुकावट नहीं आएगी। इस समय कहीं भी पैसा निवेश करने से बचें, धोखाधड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल कर लेंगे। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके आत्मबल और आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य- तनाव और थकान को हावी न होने दें, वरना ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह समय मेहनत और परिश्रम करने का भी है, लेकिन आपको इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। इसलिए तनाव न लें और कुछ समय आत्ममंथन में जरूर लगाएं। बदलते माहौल के अनुसार आपने जो नीतियां बनाई हैं, उनमें सफलता मिलेगी। नेगेटिव- अति आत्मविश्वास से बचें। बाहरी और अनजान लोगों के सामने अपनी निजी बातें उजागर न करें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। हालांकि आपके संपर्कों से कोई समाधान भी मिलेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी लापरवाही या गलती की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर या डील हाथ से निकल सकती है। इस समय मेहनत और एकाग्रता से काम करें। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से काम की गति बढ़ेगी। लव- परिवार के सभी सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। इससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी तरह की चिंता न करें। व्यायाम और योग आपको ऊर्जावान रखेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- अपनी सूझबूझ और योग्यता से कोई बड़ी समस्या हल कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर सकारात्मकता और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी तीर्थ स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- दोस्तों के साथ गपशप और चैटिंग में समय खराब न करें। कभी-कभी आप आलस की वजह से अपने काम टालने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके पीछे आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े सभी फैसले खुद ही लें। दूसरों पर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। काम के सिलसिले में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धन से जुड़े मामलों को लेकर किसी भी तरह का समझौता न करें। सरकारी मामलों में लापरवाही करना ठीक नहीं है। लव- दांपत्य जीवन में भावनात्मक मधुरता रहेगी और जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभेंगी। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिले, तो उसे तुरंत हासिल करें। यह मुलाकात बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। नेगेटिव- नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। नजदीकी संबंधी की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है। गुस्से के बजाय धैर्य से समस्या का समाधान निकालें। धन संबंधी लेनदेन में सावधानी रखें, क्योंकि विश्वासघात की आशंका है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अभी सामान्य रहेंगी। अगर बिजनेस में विस्तार से जुड़ा कोई काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक प्लेस पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। धैर्य और संयम रखें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। आपस में ही बात सुलझाने से समस्या का समाधान मिल जाएगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखना नजदीकियां बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपना नियमित चेकअप जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- आप अपनी योग्यता से किसी खास काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होने से संबंध फिर मधुर हो जाएंगे। नेगेटिव- युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। कभी-कभी अति आत्मविश्वास और घमंड आपको लक्ष्य से भटका सकता है। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं।

व्यवसाय- बिजनेस में कार्यभार बढ़ेगा और आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। किसी सहयोगी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहें। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आपस में बैठकर बात करने से परिस्थितियां संभल जाएंगी। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव जरूर रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक दायरा मजबूत करना होगा। इससे नेटवर्क मजबूत होगा और कामकाज व मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आज कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। सोच-समझकर काम करने से उचित परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि सभी की सलाह लेकर ही कोई काम करें। पैतृक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, जिसकी वजह से वाद-विवाद भी संभव है। किसी भी परेशानी को शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।

व्यवसाय- कारोबार में समय का सही प्रबंधन करने से काम बढ़ेगा और लाभ भी होगा। मशीनरी, फैक्ट्री आदि से जुड़े कारोबार में सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में पारदर्शिता बनाए रखें। अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की उचित रूपरेखा बना लें। इससे आप आसानी से काम निपटा लेंगे और निजी गतिविधियों के लिए भी समय मिल जाएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। पिता का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नेगेटिव- मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान न रहें। पीठ पीछे कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां किसी के सामने जाहिर न करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। इससे आप किसी बड़ी समस्या से बच जाएंगे और कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने में कामयाब होंगे। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग व सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। अपने लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। बेकार का तनाव न लें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- लाभदायक समय बना हुआ है। इसका सही उपयोग करें। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर जरूर अमल करें। उनके मार्गदर्शन में खास फैसला लेने में सहजता रहेगी। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। बेहतर होगा कि तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने निजी जीवन में जगह न दें, क्योंकि इसकी वजह से मनोबल कम हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अभी सामान्य है। कारोबार से जुड़ा कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। आयात-निर्यात से जुड़े बिजनेस में सोच-समझकर ही फैसला लें। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज अच्छी तरह संभालकर रखें। लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- लगातार काम करते रहने की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। उचित आराम लें और योग-व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। इस समय आपका कोई रुका हुआ निजी काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। पारिवारिक और व्यवसायिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नेगेटिव- अति आत्मविश्वास अपने अंदर न आने दें। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। इस संबंध में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल जाती है।

व्यवसाय- आज कारोबार में बहुत मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। ध्यान रखें कि मेहनत से ही भाग्य बनेगा। रुकी हुई पेमेंट मिल जाएगी। ऑफिस का माहौल संतोषजनक रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। मित्रों और संबंधियों से मुलाकात होने पर खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। घर के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन- पॉजिटिव- आज दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी और मेहनत के उचित परिणाम भी मिलेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए हर काम को गंभीरता से करें। किसी लालच की वजह से आपके लिए अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है।

व्यवसाय- कारोबार को लेकर दोपहर बाद लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आज कोई फायदेमंद डील मिल सकती है। ऑफिस में पेपर से जुड़े कामों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। स्वास्थ्य- एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *