- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (8 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

8 जुलाई, बुधवार को वृष राशि वालों के लिए लाभदायक ग्रह स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। सिंह राशि वालों की रियल एस्टेट से जुड़ी खास डील होने की संभावना है।
धनु राशि वालों के आय स्रोत मजबूत होंगे और सरकारी नौकरीपेशा लोगों का कोई प्रोजेक्ट अच्छे तरीके से पूरा हो सकता है। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज किसी खास काम को लेकर निर्णय लेने में आपके अनुभव काम आएंगे। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। नेगेटिव- व्यर्थ की बहस और तकरार से दूर रहना ही बेहतर है। इससे समय खराब होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। आर्थिक मामलों में अभी कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। किसी तरह की परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। आज किसी नए काम में हाथ न डालें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में ज्यादा पैसा न फंसाएं। युवाओं को नौकरी से जुड़ा कोई कॉल आने से राहत मिलेगी। लव- पति-पत्नी को एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- आपकी अपनी लापरवाही से सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। एलर्जी की समस्या बढ़ने न दें और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आज अचानक ऐसी स्थिति बनेगी कि आपके काम अपने आप बनते जाएंगे। मन में कोई दुविधा है, तो उसे किसी नजदीकी मित्र से जरूर शेयर करें। आपको समाधान मिलेगा। घर के रखरखाव और नवीनीकरण को लेकर शॉपिंग भी हो सकती है। नेगेटिव- बच्चों को लेकर किसी तरह की चिंता रहेगी। बेवजह डर और बेचैनी बनी रह सकती है। इस वजह से अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान देने में थोड़ी मुश्किल आएगी। इस समय किसी से कोई वादा न करें, वरना उसे पूरा करने में परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। कारोबारी महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। मनोरंजन और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों से खुद को दूर रखें, तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। पित्त प्रकृति के लोग मौसम के अनुसार अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपको अपनी मेहनत व योग्यता के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी भी आप पर आ सकती है। आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। नेगेटिव- वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। इससे आप ज्यादा सहज महसूस करेंगे।
व्यवसाय- मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से व्यवसाय से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सकती है। ध्यान रखें, कार्यस्थल पर किसी प्रतिद्वंद्वी की वजह से कर्मचारियों के बीच फूट पड़ सकती है। इसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर पड़ेगा। लव- आपके कामों में जीवनसाथी और परिवार के लोगों का उचित सहयोग रहेगा। विवाहेतर संबंध आपके लिए मान-हानि का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। सिर्फ अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- आज सुखद दिनचर्या के संकेत हैं। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर के रखरखाव और नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनाने में समय बीतेगा। किसी खास काम को पूरा करने में आपकी मेहनत सफल रहेगी। नेगेटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें। किसी भी गलत काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति बना सकता है। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय से जुड़ा कोई भी काम करते समय लापरवाही और जल्दबाजी न करें। कोई खास कदम उठाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी भी प्रोजेक्ट को फाइनल करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से बचाव रखना जरूरी है। खांसी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। इससे आप अपने काम बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी परिजन से खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- किसी तरह का लेनदेन करने की योजना है, तो सावधानी रखें। किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। सामाजिक व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में रिटेल के बजाय होलसेल कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में कोई खास डील होने की संभावना है। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे। लव- परिवार में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। कुछ समय प्राणायाम के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी और जनसंपर्क बेहतर होंगे। लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभ समय है। आपकी योग्यता और काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी उपलब्धियों को लेकर चर्चा रहेगी। नेगेटिव- नजदीकी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों में दूरी न आने दें। किसी मित्र की समस्या का समाधान निकालने में आपको उसकी मदद भी करनी पड़ सकती है। आज कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगा।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में धैर्य रखना ही ठीक है। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। मार्केट से जुड़े कामों में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में फिलहाल स्थिति जैसी है वैसी ही रहेगी। लव- घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है। आपसी सामंजस्य से ही परेशानियों का समाधान निकालें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय खराब करना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाते रहें। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- किसी सामाजिक या धार्मिक समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। दूसरों की मदद करने और उनकी समस्याएं सुलझाने में आपका खास योगदान रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव- आज आपकी भाषा में कुछ कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर काबू रखें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं और उनकी समस्याएं सुलझाने में सहयोग करें। इस समय वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां फिलहाल पहले जैसी ही रहेंगी, लेकिन भविष्य की योजनाओं के लिए अभी से मेहनत करना जरूरी है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना होगा। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और व्यवस्थित रहेगी। विवाहेतर संबंधों का नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेना सेहत के लिए ठीक नहीं है। खासतौर पर वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव– दिनचर्या में कुछ बदलाव आएगा। अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को गति देने के लिए संभावनाएं अपने आप बनेंगी। घर के रखरखाव और व्यवस्था बनाए रखने में भी समय बीतेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपसी रिश्तों में और नजदीकियां बढ़ाएगी। नेगेटिव- बेवजह दूसरों के मामलों में उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। जल्दी सफलता पाने की इच्छा में कोई गैरकानूनी काम हाथ में न लें। वाहन आदि को लेकर कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज बिना रुकावट पूरा हो जाएगा, लेकिन काम की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। आलस बिल्कुल न करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में सोच-समझकर ही निवेश करें, वरना पैसा फंस सकता है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ तनाव बन सकता है। लव- परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। स्वास्थ्य- जुकाम-खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। मौसम के अनुसार दिनचर्या और खान-पान रखने से कई समस्याओं से बच सकते हैं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु -पॉजिटिव- सकारात्मक नजरिया रखें और योजनाबद्ध तरीके से अपने काम पूरे करें। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आय के साधन भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- किसी भी समस्या का समाधान निकालने के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना जरूरी है। बच्चों पर बहुत ज्यादा अंकुश न लगाएं। उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनका मनोबल बढ़ेगा। अचानक किसी संबंधी के घर आ जाने से दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है।
व्यवसाय- व्यापार में मीडिया और एडवर्टाइजमेंट से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि समय के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव लाना जरूरी है। पब्लिक रिलेशन और संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। सरकारी नौकरी में आपका कोई प्रोजेक्ट बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के सहयोग से घर में अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। नकारात्मक विचार आपकी मनोस्थिति को विचलित कर सकते हैं। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिल सकती है। घर की व्यवस्था और रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों को लेकर परिवार के लोगों के साथ बातचीत होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको गलती से बचाएगा। नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार में न होने दें। किसी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। रुपए-पैसे के मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। युवा लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में ध्यान न दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के मुताबिक कम परिणाम मिलेंगे। इस समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में बनी गलतफहमियां मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य- अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- किसी खास काम में सफलता पाने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का सही प्रबंधन करें। इससे जल्दी ही सफलता मिल सकती है। किसी पॉलिसी या व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- भूमि या वाहन के लिए ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो उस पर एक बार फिर विचार जरूर करें। घर के किसी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपने बजट को जरूरत के अनुसार सीमित करना बहुत जरूरी है, वरना आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम भी मिलेंगे। कमीशन और शेयर्स से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों का अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रभाव बना रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी तरह की चिंता न करें। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय बीतेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। नेगेटिव- अनजान लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। उनका हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन में न होने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। योजनाओं को आगे बढ़ाने में ज्यादा सोच-विचार न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन लेना जरूरी है। शेयर बाजार और तेजी-मंदी से जुड़े लोग सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज कुछ बेहतर होने की संभावना है। लव- दांपत्य संबंधों में चल रही समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें, ताकि परिवार की व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर न पड़े। स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना खान-पान लिवर पर दबाव डाल सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
