राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश हुई। भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तीन इंच तक पानी बरसा। अलवर, करौली, चित्तौड़गढ़, भरतपुर समेत कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया।
.
उदयपुर और सिरोही में भी देर शाम कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है।
गुरुवार को भरतपुर, धौलपुर, बारां, झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है।
11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून के कमजोर होने की संभावना है। ।
सबसे पहले देखिए- राजस्थान में बारिश की स्थिति

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

बीकानेर में बुधवार शाम को हुई तेज बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली।

बांसवाड़ा के चेतक कॉम्प्लेक्स में एक बिल्डिंग की तीन मंजिला इमारत की सीढ़ियां और उनकी छत ढह गईं।

अलवर में बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित रहा।
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

मानूसन सीजन के बड़े अपडेट्स
कई जिलों में 3 इंच से ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों में भरतपुर के बयाना और करौली के मंडलरायल में 84 मिमी (3 इंच से ज्यादा) से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, चित्तौड़गढ़ के भदेसर और निंबाहेड़ा में करीब 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा दौसा, धौलपुर, करौली, अलवर, कोटा के चेचट में भी भारी बारिश हुई।
पारा गिरा, गर्मी-उमस से राहत: राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण अब लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जयपुर, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सिरोही, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनू, अजमेर और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम…




राजस्थान के बड़े शहरों का मौसम
जयपुर: राजधानी में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और धूप कमजोर रही। हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी के साथ उमस से भी थोड़ी राहत मिली। जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
जोधपुर: जिले में 9 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

जोधपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे जिले में गर्मी का असर भी कम रहा।
सीकर: जिले में बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। हल्की हवा चली, लेकिन दिनभर उमस बनी रही। शाम को कई इलाकों में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में सीकर में बारिश का अनुमान है। बुधवार को बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई।
उदयपुर: लेकसिटी के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। उदयपुर जिले में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। दिन का तापमान करीब 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी राहत मिली। आगामी दिनों जिले भर बारिश के आसर हैं।
कोटा: जिले में बुधवार को दिनभर उमस और गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सीजन में अब तक कुल 97.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कोटा में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन कहीं बारिश नहीं। आने वाले तीन दिन में बारिश का अनुमान है।
अजमेर: जिले में बुधवार सुबह मौसम में ठंडक रही और बादल छाए रहे, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद धूप खिल गई जो शाम तक रही। यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार रात से सुबह 8 बजे तक शहर में 42.2 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कल भी बरसात के आसार हैं। आनासागर झील का जलस्तर 11 फीट 1 इंच तक पहुंच गया है और पानी की निकासी जारी है।

अजमेर में दिनभर बरसात का इंतजार रहा। बारिश नहीं होने से दिन के तापामन में एक डिग्र तक की बढ़ोतरी हुई है।
अलवर: जिले में बुधवार दोपहर को करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश से जिला हॉस्पिटल में पानी घुस गया। कई रिहायशी इलाकों में तीन-चार फीट तक पानी जमा हो गया। जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर के तिजारा में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अलवर में बुधवार को दिनभर बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। फोटो: अलवर जिला हॉस्पिटल का है।