Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (11 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

11 जुलाई, शनिवार को मेष राशि वालों की दैनिक इनकम पहले से बेहतर हो सकती है। वृष राशि वालों को संतान के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है और तरक्की भी संभव है।

सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को कमीशन, बीमा और शेयर्स से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है। मीन राशि वालों की रियल एस्टेट में खास डील होने की संभावना है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- दिनचर्या में समय के अनुसार बदलाव लाने की कोशिश रहेगी। आप अपने कामों को नया रूप देने के लिए ज्यादा क्रिएटिव तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का घर में आना होगा। सकारात्मक बातचीत भी होगी। नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी या गुस्से में लेने से बचें। इस समय उधार दिए हुए पैसे की वापसी मुश्किल है। बेकार की गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि बैठे-बिठाए कोई परेशानी आ सकती है। युवा लोग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में गलत रास्ता न अपनाएं।

बिजनेस- बिजनेस में पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। दैनिक इनकम पहले से बेहतर होगी। कोई भी जरूरी बिजनेस फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी प्रोजेक्ट में दिक्कत आ सकती है। लव- दांपत्य जीवन में आपसी संबंध खुशनुमा रहेंगे। घर का माहौल अच्छा और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योग पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई प्लानिंग चल रही है, तो उसके आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कोई फैसला लेना पड़े, तो सभी की राय लेकर ही आगे बढ़ें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम रखें। इससे समस्या जल्दी सुलझ जाएगी।

बिजनेस- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक चलती रहेंगी। स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है, इसलिए ऐसे काम आज टालना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधान रहने की जरूरत है। लव- वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। तनाव और थकान से बचने के लिए आराम भी जरूर करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक समय बीतेगा। घर-परिवार के सुख-साधनों पर पैसा खर्च करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनेगा। इससे शांति और सुकून महसूस करेंगे। नेगेटिव- आलोचना और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई तनाव वाली स्थिति बन सकती है, लेकिन उससे आपका कोई नुकसान नहीं होगा, इसलिए निश्चिंत रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए अपने खर्च कम करें।

बिजनेस- आज बिजनेस को लेकर लिया गया कोई फैसला लागू हो सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। मार्केटिंग से जुड़े काम आज टालना बेहतर रहेगा। फाइनेंस से जुड़े काम कुछ परेशानी और रुकावटों के बाद पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांति से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रह सकती है। लापरवाही न करें और अपना चेकअप करवाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत सुखद होगी। खुद को अपडेट रखें और सकारात्मक रहें। कर्म पर भरोसा रखेंगे, तो भाग्य अपने आप मजबूत होगा। लक्ष्य पाने में किसी नजदीकी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी आलोचना या बुराई कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, आपका कोई नुकसान नहीं होगा। फाइनेंस से जुड़े लेन-देन करते समय बहुत सावधानी रखें। कोई गलती आपको परेशानी में डाल सकती है।

बिजनेस- बिजनेस में कुछ नई गतिविधियों पर बातचीत होगी। किसी डील के सिलसिले में पार्टी से मिलने जा रहे हैं, तो अपना प्रेजेंटेशन अच्छा रखें। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाने का आदेश मिल सकता है। तरक्की भी संभव है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। सेहत के प्रति सचेत और सावधान रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज कर्म और भाग्य दोनों आपका सहयोग करेंगे। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी काम पूरे करने की रूपरेखा बना लें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आज कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। नेगेटिव- इस समय नई जिम्मेदारियां भी आपके ऊपर आएंगी। ध्यान रखें, लापरवाही और देरी की वजह से जरूरी काम रुक सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध मजबूत रखें। इनकम के साथ-साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे।

बिजनेस- कारोबार बढ़ाने के लिए मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाना होगा। कुछ नई उपलब्धियां हाथ आएंगी। उन पर तुरंत काम करना जरूरी है। नौकरी में आपके मधुर व्यवहार और उदार स्वभाव की वजह से सभी सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। ब्लड प्रेशर आदि से जुड़ी जांच जरूर करवाएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- रुके हुए कामों को गति देने के लिए आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। बच्चे के एडमिशन से जुड़ी समस्या दूर होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की मदद से अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- कोई भी फैसला लेते समय या काम करते समय उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। स्वभाव में गुस्सा और ईगो की वजह से घर का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है।

बिजनेस- कारोबारी समस्याएं हल होंगी और आप निश्चिंत होकर दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरी में लक्ष्य हासिल करने में उच्च अधिकारियों की मदद मिलेगी। ऑफिस में चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। लव- कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में बिताएं। इससे आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन अपना ध्यान रखना भी जरूरी है। ज्यादा भीड़भाड़ या प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। उन्हें स्वीकार करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपने उसूलों और सिद्धांतों पर टिके रहने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर की किसी समस्या को सुलझाने के लिए भी समय अच्छा है। खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है, इसलिए अपनी क्षमता पर ही भरोसा रखें। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के असफल होने से तनाव रहेगा।

बिजनेस- बिजनेस से जुड़े संपर्क और मजबूत करें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें, ये फायदेमंद रहेंगे। पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को आज कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए परिवार के लोगों की अनुमति मिल सकती है। स्वास्थ्य- गलत खान-पान की वजह से गला खराब रह सकता है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें और घरेलू इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई खास उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही रुकावट आज दूर हो सकती है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। स्थितियां मजबूत करने के लिए किसी गलत काम का सहारा न लें। सहज तरीके से अपने काम निपटाते जाएं। महिलाओं को ज्यादा काम की वजह से व्यवस्था बनाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

बिजनेस- कारोबार में प्रगति के मौके मिलेंगे। कमीशन, बीमा और शेयर्स से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- इस समय सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सहजता से आगे बढ़ते रहें। आपकी कोशिशें फायदेमंद रहेंगी। किसी मांगलिक काम के आयोजन की योजना बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा। नेगेटिव- मेहमानों की ज्यादा आवाजाही से अपने व्यक्तिगत काम व्यवस्थित करने में थोड़ी दिक्कत रहेगी। भाई-बहनों के बीच मतभेद बढ़ने की आशंका है। इसका कारण गुस्से पर नियंत्रण न रख पाना हो सकता है। इन बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है।

बिजनेस- बिजनेस से जुड़े सभी काम ठीक तरीके से पूरे होने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे। दूरदराज की पार्टियों से फिर संपर्क बनेंगे। पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव की वजह से तनाव रह सकता है। लव- कुछ समय घर-परिवार के लिए जरूर निकालें। सबके साथ मनोरंजन से जुड़ी योजनाएं बनाएं। इससे आपसी प्रेम और बढ़ेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा टेंशन और थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली की वजह से ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और कामों में गति आएगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- गुस्सा आने जैसी परिस्थितियां बनेंगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। किसी कारण यात्रा करनी पड़े, तो अपने सामान का खास ध्यान रखें।

बिजनेस- किसी भी तरह का बिजनेस निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको घाटा हो सकता है। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे आपसी तालमेल में सुधार आएगा। ऑफिस के कामों में आपकी कार्यप्रणाली से अधिकारी और बॉस खुश रहेंगे। लव- दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें और उनकी भावनाओं को समझें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है। स्वास्थ्य- किसी कारण बाहर जाना पड़े, तो खाने-पीने का सामान अपने पास रखें। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार बाजार का खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप कई काम पूरे कर सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी से कोई पारिवारिक मामला सुलझाने में मदद मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की परेशानी हल करने में आपको मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करने से आपको खुशी महसूस होगी। नेगेटिव- कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें। लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो उसे शांति से निपटाने की कोशिश करें।

बिजनेस- नौकरी हो या कारोबार, किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना है, तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की में मदद करेगा। ऑफिस के काम समय पर पूरे होंगे। लव- परिवार में अनुशासन बनाए रखने के लिए खुद को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से शरीर में सुस्ती और थकान रहेगी। खान-पान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- मीन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। सपने और कल्पनाएं साकार करने का समय है। अपने काम व्यवस्थित तरीके से करना और तालमेल बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। युवाओं की भविष्य को लेकर की गई कोशिशें सफल रहेंगी। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। स्थितियां मजबूत करने के लिए किसी गलत काम का सहारा न लें। सहज तरीके से अपने काम निपटाते जाएं। महिलाओं को ज्यादा काम की वजह से व्यवस्था बनाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

बिजनेस- बिजनेस में रिटेल के बजाय होलसेल काम पर ज्यादा ध्यान दें। अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि किसी तरह का धोखा होने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में खास डील होने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव- कामकाज में चल रही धीमी गति का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बेकार के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें। स्वास्थ्य- उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। तुरंत इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *