Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (13 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 जुलाई, सोमवार को सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की रुकी हुई इनकम दोबारा शुरू होने के योग हैं। कन्या राशि के बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। तुला राशि वालों को शेयर और स्टॉक मार्केट से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को यात्रा का आदेश मिल सकता है। धनु राशि वालों को मार्केट में नई उपलब्धियां मिलेंगी। वहीं, मेष राशि के लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलेगी और आप बिना तनाव अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती हैं। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- बीती हुई कोई नकारात्मक बात याद आने से मन परेशान हो सकता है। व्यक्तिगत कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने न करें। स्वभाव में नरमी बनाए रखें, क्योंकि गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।

व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। कई अच्छे मौके सामने आएंगे। आज आपके ज्यादातर काम फोन और संपर्कों के जरिये पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। युवाओं को अपनी मेहनत के मुताबिक फायदा मिलने की पूरी संभावना है। लव- दांपत्य जीवन में कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। थोड़ी समझदारी से काम लें, समस्या जल्दी हल हो जाएगी। स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से भूख न लगने और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आज परिवार या व्यक्तिगत काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर में किसी मांगलिक काम की योजना बनेगी। नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर हो सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ रुके काम भी पूरे होंगे। नेगेटिव- मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है। अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें। किसी से बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। कोई नजदीकी मित्र ही आपके बारे में अफवाह फैला सकता है, इसलिए सावधान रहना जरूरी है।

व्यवसाय- आज बिजनेस की गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कुछ बेहतर विकल्प मिलते नजर आ रहे हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े बिजनेस में स्टॉक बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। लव- परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- तनाव और थकान से बचें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान देने और मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें पढ़ने में समय बीतेगा। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी मिल सकता है। नेगेटिव- कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी योजनाओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। भावुक स्वभाव की वजह से कोई आपका फायदा उठा सकता है। युवा ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से अपना ही नुकसान कर सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। पिछले कुछ समय से आप कारोबार में बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कारोबार बढ़ाने की नई योजनाएं भी बनेंगी। हालांकि पार्टनरशिप के कामों में मतभेद होने की आशंका है। लव- वैवाहिक जीवन में सहयोग और भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का स्वास्थ्य पर कुछ गलत असर पड़ सकता है। थोड़ी सावधानी रखेंगे तो सेहत ठीक रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं। हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने काम पर पूरा ध्यान देना सफलता दिलाएगा। दूर की यात्रा के योग भी बन रहे हैं और ये यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नेगेटिव- किसी के प्रभाव में आने से पहले उससे जुड़ी सभी बातों पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- बिजनेस में कुछ रुकावटें और परेशानियां बनी रहेंगी। किसी कर्मचारी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। बिजनेस की व्यवस्था और काम करने के तरीके में किए गए बदलाव से समस्याएं कम होंगी। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान की वजह से सेहत ठीक रहेगी। गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। रचनात्मक कामों में समय बिताने से ऊर्जा बनी रहेगी। ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे, हालांकि मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- कानूनी नियमों की अनदेखी आपको मुश्किल में डाल सकती है। परिवार में तालमेल की कमी की वजह से तनाव की स्थिति बनेगी और इसका असर सभी की काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है। आर्थिक परेशानी आने पर घबराने के बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें।

व्यवसाय- बिजनेस में लिए गए फैसलों को लागू करने में शुरुआत में दिक्कतें आएंगी, इसलिए उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलने में समय लग सकता है। लंबे समय से जिस काम को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में चल रहे मनमुटाव को आपसी समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। विवाद बढ़ने पर घर की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। नियमित मेडिकल चेकअप करवाएं और अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- इस समय भावुकता के बजाय समझदारी से काम करना बेहतर रहेगा। व्यावहारिक होकर अपने काम पूरे करेंगे तो ज्यादा सफलता मिलेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े काम में खास सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- किसी सरकारी काम को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला और उलझने की आशंका है। तनाव लेने के बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करें।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े प्रोडक्ट की क्वालिटी और बेहतर करने से फायदे की स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल के सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। डॉक्टर की सलाह से इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपना पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- किसी से अपनी उपलब्धियों और योजनाओं की चर्चा न करें, वरना आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। मन मुताबिक काम न बनने पर धैर्य बनाए रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन इस वजह से अपना नुकसान न करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। ऑफिस के काम समय पर पूरे कर लें, वरना अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव- घर में अनुशासित और तनाव रहित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहें। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या, काम करने के तरीके और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए दिन बहुत अनुकूल है। पिछले कुछ समय से मन में चल रहा असमंजस दूर होगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात खुशी देगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा। नेगेटिव- संतान की किसी गलत गतिविधि की वजह से घर में तनाव हो सकता है। समस्या को शांति से सुलझाएं। सरकारी कामों में किसी तरह की दखल न दें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से गलतफहमी हो सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों का लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। समय के मुताबिक काम करने के तरीके में बदलाव लाना होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- व्यायाम और योग के लिए समय जरूर निकालें, वरना नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- दिन खुशहाली भरा रहेगा। प्रभावशाली और आध्यात्मिक लोगों से संपर्क बनेगा। उनके अनुभव से कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलेंगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे और उसे जल्दी पूरा कर लेंगे। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है। इन कामों में अपनी ऊर्जा खर्च करने के बजाय खुद की गतिविधियों पर ध्यान दें। समय शांति से बिताएं। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई काम न करें।

व्यवसाय- मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से नई उपलब्धियां मिलेंगी, हालांकि इनके नतीजे धीरे-धीरे मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी से कहासुनी होने की आशंका है। बिजनेस या ऑफिस के काम से यात्रा की योजना बन सकती है। लव- दोस्तों से मुलाकात यादगार रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। मौसम की वजह से सिरदर्द और बदन दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- किसी नकारात्मक स्थिति में घबराने के बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। इससे काम करने का तरीका बेहतर होगा। आप खुद में ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। नेगेटिव- गैरजरूरी खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों के आने से कामों में रुकावट भी आएगी। मेहमानों का ध्यान रखने के साथ अपने कामों पर भी फोकस रखें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है।

व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों में सुधार आएगा और कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। बिजनेस के लिए जरूरत से ज्यादा लोन लेना परेशानी बढ़ा सकता है। अपनी क्षमता के मुताबिक ही काम करें। लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खांसी, जुकाम और हल्का बुखार जैसी स्थिति रहेगी। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और आप उसे अच्छी तरह निभा लेंगे। कोई अच्छा मौका भी मिल सकता है, लेकिन उसका फायदा उठाना आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा। घर की सजावट से जुड़ी योजनाओं पर भी विचार होगा। नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति को गुस्से के बजाय शांति से संभालें। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। युवाओं का आलस उनके कामों में रुकावट डाल सकता है। पड़ोसियों से संबंध अच्छे रखें।

व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की योजनाओं को तुरंत लागू करें, अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। रुकी हुई इनकम का कोई स्रोत आज दोबारा शुरू हो सकता है। पार्टनरशिप करने से पहले कागजी कार्रवाई पूरी करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति सतर्क रहना होगा। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपसी प्रेम बढ़ाएगा। युवा प्रेम संबंधों से दूरी रखें और करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों के साथ डॉक्टर की सलाह से व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। सभी रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ खुशी महसूस होगी। कोई व्यक्तिगत काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने में किसी की मदद मिल सकती है। घर के रखरखाव और सजावट से जुड़े कामों में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- युवाओं को अपने व्यवहार में ज्यादा समझदारी और परिपक्वता लानी होगी। शक करने की आदत आपके लिए परेशानी बन सकती है। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या फिर उठ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से इसे जल्द सुलझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- प्रभावशाली कारोबारियों से संपर्क बढ़ाएं। इससे नई जानकारियां मिलेंगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने जरूरी कागज किसी दूसरे व्यक्ति को न दें, वरना कोई आपके काम का श्रेय ले सकता है। लव- घर-परिवार के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से मुलाकात होने पर मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिरदर्द और कमजोरी हो सकती है। हल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *