Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मूल के नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और रूस के दो कॉस्मोनॉट प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकीना अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे। तीनों ने Soyuz MS-29 अंतरिक्ष यान से करीब साढ़े तीन घंटे की यात्रा करने के बाद बुधवार सुबह ISS पर डॉकिंग की।

इससे पहले मंगलवार रात 8:17 बजे (IST) कजाखस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से Soyuz MS-29 का सफल प्रक्षेपण किया गया था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान वहां से मशीनगन के पुराने और जंग लगे कारतूस बरामद किए गए।

पुंछ पुलिस के अनुसार बरामदगी के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

नासिक में दो ट्रक और कार की टक्कर; 4 की मौत, एक गंभीर घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नासिक-पेठ रोड पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गुजरात नंबर की मारुति ईको कार सप्तशृंगी गढ़ से सिलवासा जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रहे दूसरे ट्रक से भी भिड़ गई।

हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। इनमें से एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अहमदाबाद विमान हादसा: अक्टूबर तक आएगी जांच रिपोर्ट का ड्राफ्ट

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि जून 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच रिपोर्ट का ड्राफ्ट अक्टूबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। AAIB ने अदालत को जांच की प्रगति से अवगत कराते हुए यह जानकारी दी।

एआई से बने विज्ञापनों पर भी लगाना होगा टैग, विज्ञापन काउंसिल ने बनाया नियमों का मसौदा

देश में पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार होने वाले विज्ञापनों के लिए अलग नियम की तैयारी शुरू हो गई है। विज्ञापन नियामक संस्था एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने इसका मसौदा जारी किया है।

इसके अनुसार, किसी विज्ञापन में एआई की मदद से किसी सेलिब्रिटी की आवाज या चेहरा बनाया गया है, प्रोडक्ट का डेमो तैयार किया गया है, वर्चुअल इन्फ्लुएंसर दिखाया गया है या ऐसा दृश्य है जो उपभोक्ता के खरीदी के फैसले पर असर डाल सकता है, तो उस पर साफ तौर पर बताना होगा कि यह एआई से बनाया गया है।

हालांकि, केवल टैग लगा देना हर मामले में पर्याप्त नहीं होगा। फर्जी डॉक्टर, नकली प्रशंसापत्र (टेस्टिमोनियल), बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए नतीजे या बिना अनुमति किसी व्यक्ति की आवाज और चेहरा इस्तेमाल करने वाले एआई विज्ञापनों को सीधे खारिज किया जाएगा।

इससे पहले केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर डीपफेक और एआई कंटेंट की पहचान तथा शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर उसे हटाने के नियम बना चुकी है। अब एआई से तैयार विज्ञापनों के लिए दिशा-निर्देश लाए जा रहे हैं। इससे यह तय होगा कि कौन-से विज्ञापन टैग से चल सकेंगे और किन पर रोक लगेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *