Haridwar Saints Demand Krishna Janmabhoomi Liberation

Actionpunjab
4 Min Read


श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की फाइल फोटो।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब हरिद्वार के संत समाज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला खत्म होने के बाद कार सेवा की तिथि घ

.

मंगलवार को निरंजनी अखाड़े की बैठक हुई। इसके बाद रविंद्रपुरी महाराज ने कहा, ‘सभी संतों ने आह्वान किया है कि ‘चलो मथुरा चलें’। जैसे अयोध्या में साधु-संत और महात्मा बड़ी संख्या में पहुंचे थे, उसी तरह अब मथुरा में भी सभी संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचेंगे।’

उन्होंने कहा कि कार सेवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया जाएगा। कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।

रविंद्रपुरी महाराज ने कार सेवा को लेकर कहा, ‘बिल्कुल, कार सेवा होगी। देशभर के साधु-संत, महात्मा और श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। जिनकी भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि में आस्था है, वे सभी वहां पहुंचेंगे। हमारा प्रयास है कि मंदिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो।’

उन्होंने कहा कि यह आह्वान केवल कुछ संतों का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज का है। ‘सभी की आवाज है- ‘चलो मथुरा चलें’।

हरिद्वार में मंगलवार को साधु-संतों ने बैठक कर फैसला लिया।

हरिद्वार में मंगलवार को साधु-संतों ने बैठक कर फैसला लिया।

‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि को वास्तविक रूप दिलाएंगे’

रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद अब संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उसके वास्तविक स्वरूप में स्थापित कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि कार सेवा कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के आचार्य, महामंडलेश्वर, संत और महंत शामिल होंगे।

स्वामी सच्चिदानंद बोले- मेला खत्म होने के बाद तारीख की घोषणा होगी

श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन-मथुरा के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि कांवड़ मेला खत्म होने के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज के साथ विचार-विमर्श कर कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी।

काली सेना प्रमुख बोले- जरूरत पड़ी तो कार सेवा में होंगे शामिल

काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि हम भी कार सेवा में शामिल होंगे। यदि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 9 अगस्त से पहले ही श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की तिथि घोषित कर देते हैं तो कार सेवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो संत प्रतीकात्मक कार सेवा कर संदेश देंगे।

स्वामी आनंद स्वरूप ने यह भी कहा कि उनके अनुसार मुस्लिम समाज का एक वर्ग भी चाहता है कि श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण हो, ताकि लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो और देश में हिंदू-मुस्लिम एकता मजबूत हो सके।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

कांवड़ मेले में 15 दिन शेष, तैयारियां अब भी अधूरी:हरिद्वार में कहीं सड़कों के गड्ढे भर रहे, कहीं जेसीबी चल रही; संतों ने जताई चिंता

देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल कांवड़ मेला 2026 इस बार 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। इसे शुरू होने में अब सिर्फ 15 दिन शेष हैं। ऐसे में करोड़ों शिवभक्तों के हरिद्वार पहुंचने से पहले प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *