Rajasthan Weather Update | Sriganganagar Heat Wave Kharif Crops Damage

Actionpunjab
6 Min Read


राजस्थान में गुरुवार को भारी बारिश की कोई चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

.

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में आधा इंच तक रिकॉर्ड हुई।

बुधवार शाम को श्रीगंगानगर में भी हल्की बारिश हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान भी श्रीगंगानगर में 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ।

मानसून ब्रेक लंबा होने के कारण खरीफ की फसलें सूखने लगी हैं। राज्य में अब तक 13 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है।

सबसे पहले देखिए- राजस्थान में बारिश-बादल की स्थिति

सोर्स: IMD

सोर्स: IMD

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

राजस्थान के ऊपर से बादल गायब: भारतीय मौसम विभाग की सैटेलाइट इमेज में राजस्थान के ऊपर से बादल नहीं है। करीब 10 जुलाई से डेली इसी तरह की स्थिति है। बारिश कम होने का असर खरीफ (मोटा अनाज और दालें) की फसलों पर नजर आने लगा है। कम बारिश के कारण ये सूखने लगी हैं और खराबे की आशंका बढ़ गई है।

गर्मी और उमस का असर: पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में गर्मी और उमस का मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां श्रीगंगानगर 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद जैसलमेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

19 जुलाई से बदल सकता है मौसम: मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देने जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में फिर से तेजी आ सकती है। फिलहाल राज्य में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

आज हल्की बरसात की संभावना: मौसम विभाग ने 16 जुलाई को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान के मौसम के PHOTO

श्रीगंगानगर में बुधवार शाम को बारिश हुई, इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

श्रीगंगानगर में बुधवार शाम को बारिश हुई, इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा, हालांकि जिले में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आने वाले दिनों में जिले के तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की आशंका है।

जयपुर में बुधवार को मौसम साफ रहा, जिले में गर्मी और उमस का असर भी रहा।

जयपुर में बुधवार को मौसम साफ रहा, जिले में गर्मी और उमस का असर भी रहा।

उदयपुर: जिले में बुधवार को मौसम गर्म रहा। दिनभर खिली तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते एक दिन में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

उदयपुर में मौसम साफ रहा, जिले में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे।

उदयपुर में मौसम साफ रहा, जिले में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे।

अलवर: जिले में सुबह के समय घने बादल छाए। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस व गर्मी रही। अधिकतम तापमान करीब 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

अलवर जिले में बीते तीन दिनों में अच्छी बारिश हुई। इस कारण गर्मी-उमस राज्य के बाकी हिस्सों की तुलना में कम रही।

अलवर जिले में बीते तीन दिनों में अच्छी बारिश हुई। इस कारण गर्मी-उमस राज्य के बाकी हिस्सों की तुलना में कम रही।

अजमेर: जिले में बुधवार को मौसम सामान्य लेकिन उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य रहने के बावजूद दिनभर उमस का असर बना रहा। शाम को हवा के कारण गर्मी-उमस से थोड़ी राहत मिली।

अजमेर में बुधवार को उमस ओर असर रहा। आगामी दिनों में जिले में बारिश के संभावना है।

अजमेर में बुधवार को उमस ओर असर रहा। आगामी दिनों में जिले में बारिश के संभावना है।

सीकर: जिले में बुधवार सुबह से ही हल्के बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवा चली। जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तेजी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सीकर के उत्तर-पूर्वी इलाकों में देर रात तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। जिले में 15 जुलाई तक औसत से 45 प्रतिशत से भी कम बारिश दर्ज की गई है।

सीकर में बुधवार को हल्के-हल्के बादल छाए रहे, लेकिन जिले में अब तक बारिश का इंतजार है।

सीकर में बुधवार को हल्के-हल्के बादल छाए रहे, लेकिन जिले में अब तक बारिश का इंतजार है।

कोटा: जिले में बुधवार को गर्मी और उमस का असर बना रहा। जिले में मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार अभी भी बरकरार है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश नहीं होने के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को दिनभर परेशान किया।

कोटा में बारिश नहीं होने का असर अब फसलों पर दिखने लगा है। यहाँ खरीफ की फसलें झुलसने लगी हैं।

कोटा में बारिश नहीं होने का असर अब फसलों पर दिखने लगा है। यहाँ खरीफ की फसलें झुलसने लगी हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *