- Hindi News
- National
- Parliament Monsoon Session 2026 Bill LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi | BJP Congress
नई दिल्ली12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया।
उधर लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। विपक्षी नेताओं ने NEET-UG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए।
इस बीच कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश किया।
इससे पहले मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो।
मानसून सत्र का पहला दिन, 3 तस्वीरें…

मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी संसद पहुंचे। उन्होंने संसद भवन में मौजूद भाजपा सांसदों किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी सुबह 10 बजे के करीब संसद पहुंचे। विपक्ष पूरे सत्र में मोदी सरकार को नीट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसी मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी संसद पहुंची। वे विपक्ष की मीटिंग में शामिल हुईं। विपक्ष ने मानसून सत्र की रणनीति बनाने के लिए बैठक की।
मानसून सत्र के पहले दिन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1 बजे शुरू होनी थी। लेकिन इसे 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही 12:50 पर शुरु हुई, हंगामे के बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल ऑर्डिनेंस की जगह लेगा
लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक पेश, 2026 पेश किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 (मुख्य न्यायाधीश सहित) की जाएगी। यह बिल मई में जारी ऑर्डिनेंस की जगह लेगा।
ऑर्डिनेंस लागू होने के बाद बढ़ी हुई स्वीकृत संख्या के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जज नियुक्त किए जा चुके हैं। इस संशोधन के लिए संविधान में बदलाव की जरूरत नहीं है। इसे पारित करने के लिए संसद में साधारण बहुमत चाहिए।

भास्कर नॉलेज: ऑर्डिनेंस क्या होता है
जब संसद का सत्र नहीं चल रहा होता, तब सरकार तत्काल कानून बनाने के लिए ऑर्डिनेंस या अध्यादेश जारी कर सकती है। लेकिन संसद का सत्र शुरू होने के बाद उसे 6 सप्ताह (42 दिन) के भीतर दोनों सदनों से पारित कराना जरूरी होता है, अन्यथा ऑर्डिनेंस अपने आप ही समाप्त माना जाता है।
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संसद के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, अतिरिक्त जवान तैनात
संसद के मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च को देखते हुए परिसर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थरूर बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन में लाठीचार्ज की क्या जरूरत थी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा है, तो लाठीचार्ज की क्या जरूरत थी? लाठीचार्ज अहिंसा नहीं, बल्कि हिंसा है। इसकी कोई तर्कसंगत वजह मुझे समझ नहीं आती। देश में कई गंभीर मुद्दे हैं। उन पर संसद में चर्चा होना स्वाभाविक और जरूरी है। संसद जनता की आवाज और उनकी चिंताओं को उठाने का मंच है। सरकार के पास बहुमत है, इसलिए अंत में उसका फैसला चलेगा, लेकिन विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
07:03 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित, विपक्ष का हंगामा
लोकसभा और राज्यसभा में दोपहर 12:30 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई। विपक्ष ने हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा को दोपहर 1:00 बजे और राज्यसभा को 12:50 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
06:40 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दोनों सदन की कार्यवाही आधे घंटे स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
06:35 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश

लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया।
06:29 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अखिलेश बोले- सरकार श्रद्धांजलि देने में भी भेदभाव करती है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, जो सरकार श्रद्धांजलि देने में भी भेदभाव करती हो। उसके अहंकार का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है? बच्चों की जान चली गई, लेकिन उनके लिए एक शब्द तक नहीं कहा गया, उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी गई।
06:15 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है
राज्यसभा में खड़गे ने कहा- आपने मुझे पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले पर अपनी बात रखने की अनुमति दी। यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। इस मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर हजारों छात्र जुटे हैं। वहां लाठीचार्ज हुआ है। सरकार बल प्रयोग कर आवाज दबाने और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है।
05:54 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कर्नाटक से राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने शपथ ली

05:53 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन संसद पहुंचे; VIDEO
05:52 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
05:50 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राज्यसभा: वंदेमातरम का अपमान अपराध होगा, कानून बना तो सजा और जुर्माना भी
मोदी सरकार राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2026 पहले राज्यसभा में पेश करने वाली है। 1971 के अधिनियम के तहत मुख्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, संविधान का अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके तहत राष्ट्रीय सम्मान का अपमान करने पर 3 साल तक की जेल की सजा और जुर्माना हो सकता है।
सरकार ने इसी अधिनियम की धारा 3 में संशोधन किया है। वह राष्ट्रगीत वंदेमातरम को राष्ट्रगान के बराबर का दर्जा दिलाना चाहती है। यानी बिल का मकसद राष्ट्रीय गीत को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह ही कानूनी सुरक्षा देना है।
बिल के प्रावधानों के अनुसार अब वंदेमातरम् गाने में रुकावट डालने, किसी भी तरह से उसका अपमान करने वाले काम को दंडनीय बनाया जाएगा।

05:48 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी का राहुल पर तंज, मैं 56 के नौजवान की बात नहीं कर रहा
पीएम मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। मोदी ने कहा- भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। ये जो स्काईरूट स्टार्टअप है, उसमें जो युवा काम कर हे हैं, उनकी एवरेज उम्र 28 साल है। मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा। हालांकि पीएम ने राहुल का नाम नहीं लिया।
05:38 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खड़गे के ऑफिस में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। इस बैठक में नेता राहुल गांधी समेत सीनियर नेता मौजूद रहे। बैठक में संसद सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई।
05:31 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
संसद की कार्यवाही 11 बजे शुरू, मोदी लोकसभा पहुंचे

संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई है। पीएम मोदी लोकसभा में मौजूद हैं।
05:03 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- संसद में तर्क के साथ चर्चा हो

- पीएम मोदी ने कहा- ऐसे में जब ये मानसून सत्र आरंभ हो रहा है, देश ने स्पिरिट पकड़ ली है।
- संसद का सत्र उस स्पिरिट में ऊर्जा भर सकता है। सांसद किसी भी दल के हों, उनके पास लंबा अनुभव है।
- संसद में सार्थक चर्चा होना, मिलजुलकर देश को आगे ले जाने की चर्चा होना आज के वक्त की मांग है।
- तर्क-तथ्य के साथ सदन की चर्चा को मजबूत किया जाए, हर आवाज को सम्मान मिले। मैं सभी सांसदों को सदन में चर्चा के लिए निमंत्रण देता हूं।
05:01 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- देश में ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू
- पिछले दिनों राजस्थान में सबसे बड़ी रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की। दुनिया के कुछ देशों में ही ये ट्रेन चल रही है।
- भारत की ये ट्रेन सबसे ताकतवर और सबसे लंबी है। मैं भारत के इंजीनियर, उद्यमी, युवा, श्रमिक जो देश के लिए काम कर रहे हैं, उसी का परिणाम हैं।
- लगातार कहीं न कहीं विपरीत स्थितियां बनती रही हैं। पश्चिम एशिया का युद्ध संकट का कारण रहा।
- पेट्रोल, डीजल, फर्टिलाइजर्स का संकट आया, लेकिन भारत 7.7% की विकास दर बढ़ने वाला देश रहा।
04:57 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारत के युवा स्टार्टर ने नए मुकाम हासिल किए
पीएम ने कहा- कल भारत के युवा स्टार्टर ने सिद्धि हासिल की है। भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। ये जो स्काईरूट स्टार्टअप है, उसमें जो युवा काम कर हे हैं, उनकी एवरेज उम्र 28 साल है। मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा। भारत के नौजवान ने अंतरिक्ष में भारत का झंडा गाड़ दिया। ये बातें आत्मविश्वास से भर देती हैं। दुनिया में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य बनता जा रहा है।
ये मजबूत संदेश है कि देश के युवाओं की क्षमता अंतरिक्ष जितनी असीम है। इससे बड़ा प्रेरणादायी संदेश नहीं हो सकता। भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी होते हैं।
04:53 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- मानसून और मानसून सत्र प्रोडक्टिव रहे, यही उम्मीद
पीएम मोदी ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र हो, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। इससे देश का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून और मानसून सत्र प्रोडक्टिव रहे।
04:46 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी संसद पहुंचे; मानसून सत्र में हिस्सा लेगे
04:35 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे घर से संसद के लिए रवाना; VIDEO
04:34 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसद बोले- हम संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- हमारी पार्टी की बैठक थोड़ी देर में होगी। हमारे सभी साथियों ने देश के गंभीर मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। अब देखना है कि लोकसभा अध्यक्ष कितनी चर्चा की अनुमति देते हैं और सरकार चर्चा के लिए कितनी तैयार है।
04:04 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी का लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने प्रश्नकाल, शून्यकाल और सदन के अन्य निर्धारित कामकाज को स्थगित कर तत्काल एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है।
03:54 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसदों की विरोध प्रदर्शन की तैयारी
संसद में सपा सांसदों के विरोध मार्च में शामिल होने को लेकर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, सुबह 9.30 बजे हमारे सांसदों की बैठक है। अभी तक मुझे नहीं पता कि संसदीय दल का क्या फैसला होगा।
03:46 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा स्पीकर बोले- संसद चलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने X पर पोस्ट किया- लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर ‘संसद’ देश की जन-आकांक्षाओं, आशाओं और विश्वास की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। उम्मीद है कि सभी माननीय सदस्य संविधान की भावना, संसदीय परंपराओं एवं मर्यादाओं का सम्मान करेंगे। संसद को चलाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।
03:41 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
CJP प्रदर्शन को देखते हुए संसद के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई; VIDEO
03:39 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पहले जानते हैं उन 7 बिलों के बारे में, सरकार जिन्हें पेश करेगी

03:38 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को

03:36 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग सीटें मिलीं
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को नई सीटें अलॉट की हैं ताकि वे अलग बैठ सकें। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, कुल 39 सांसदों को नई सीटें दी गई हैं। उन्हें अलग बैठाने के लिए बाकी सदस्यों को नई सीटें देनी पड़ी हैं।
TMC के नेता अभिषेक बनर्जी की सीट भी बदल दी गई है। इसके अलावा, YSR कांग्रेस के पीवी मिथुन रेड्डी, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल की सीटें भी बदली गई हैं।
03:36 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा में एनडीए के 2 साल में 19 सांसद बढ़े

राज्यसभा में एनडीए के 40 सांसद बढ़े

03:35 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सरकार परिसीमन बिल ला सकती है, लेकिन कुछ बिल अटके
सरकार ने संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों की सूची में 2 पुराने और 5 नए विधेयक हैं। इनमें 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM को हटाने वाला बिल, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, एक देश-एक चुनाव बिल, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन बिल का जिक्र नहीं है।
1. 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM को हटाने वाला बिल: मानसून सत्र में आना मुश्किल। वजह- यह अभी संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी के पास विचाराधीन है। JPC ने 17 जुलाई को बैठक में अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट टाल दी। JPC ने पांच सिफारिशें दी हैं। समिति की अध्यक्ष बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी का कहना है कि इस पर और चर्चा की जरूरत है।
2. केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक: इस बिल के भी मानसून सत्र में पेश होने की संभावना कम है। वजह- जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी इस पर विचार कर रही है। समिति ने 17 जुलाई को मीटिंग बिल से जुड़े तीन अहम कानूनों पर अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी देने का फैसला टाल दिया। समिति का कहना है कि संबंधित पक्षों यानी स्टेकहोल्डर्स के साथ और बातचीत की जरूरत है।
3. एक देश-एक चुनाव बिल: इस बिल को भी संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा गया है। अभी कई पक्षों से बातचीत करना बाकी है। इसलिए मानसून सत्र में इसे भी पेश किए जाने की संभावना कम है।
4. परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल: ये बिल सरकार कभी भी ला सकती है। सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरूरत, लेकिन फिलहाल उसके पास बहुमत नहीं है।

16-17 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल, परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर कुल 21 घंटे 27 मिनट तक बहस हुई थी। 131 सांसदों ने अपनी बात रखी थी। संविधान का 131वां संशोधन बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। बिल 54 वोट से गिर गया था। इसके बाद बाकी दो बिल पर वोटिंग नहीं हुई।
03:35 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
परिसीमन से जुड़ा बिल लाने सरकार नंबर जुटाने में लगी, समझें कैसे करेगी
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार DMK और शरद पवार की पार्टी को साथ लाने की कोशिश कर रही है। DMK के साथ परिसीमन से जुड़े आश्वासनों को संविधान संशोधन विधेयक में लिखित रूप से शामिल करने पर सहमति बनाई है।
बिलों को पास करवाने के लिए सदन की मौजूदा संख्या के आधार पर सरकार को दोनों सदनों में दो-तिहाई सासंदों यानी लोकसभा में 360 और राज्यसभा में 161 सांसदों का समर्थन चाहिए।
विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल और परिसीमन संशोधन संविधान 2026 बिल लोकसभा में रखा गया था। जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण ये बिल पारित नहीं हो सके थे।
03:34 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिल पास कराने के लिए सरकार का गुणा-भाग
लोकसभा में 2 विकल्प
42 सांसद और जुटाने होंगे: विपक्ष के 42 सांसद टूट, विलय या समर्थन से एनडीए में शामिल हों या अलग गुट बनाकर समर्थन करें।
विपक्ष के सांसद गैरहाजिर रहें: ऐसा करने से संसद में प्रभावी सदस्य संख्या घट जाएगी। फिर दो-तिहाई आंकड़ा 318 पर आ जाएगा। इसके लिए सपा (37), डीएमके (22), एनसीपी-शरद (8) और टीएमसी (8), यानी कुल 75 सांसदों में से 62 को गैरहाजिर कराना होगा। 7 निर्दलीय और छोटी पार्टियों के 10 सांसदों पर भी नजर है। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस (98) के भी कुछ सांसदों को गैरहाजिर रखने का प्रयास हो सकता है।
राज्यसभा में 2 विकल्प
11 सदस्य और जुटाने होंगे: राज्यसभा में अभी प्रभावी सदस्य संख्या 244 (1 सीटें खाली) है। संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 163 है। सरकार/एनडीए के पास 152 सदस्य हैं। ऐसे में उसे 11 और सदस्यों का समर्थन, दल-बदल या अन्य सहयोग के जरिए जुटाना होगा।
विपक्ष के सदस्य गैरहाजिर रहें: अगर मतदान के दौरान विपक्ष या अन्य दलों के सदस्य गैरहाजिर रहते हैं तो प्रभावी सदस्य संख्या घट जाएगी और दो-तिहाई का आंकड़ा भी नीचे आ जाएगा। मौजूदा गणित के हिसाब से सरकार के 152 वोट पर्याप्त होने के लिए कम से कम 16 सदस्यों का गैरहाजिर रहना जरूरी होगा।
03:34 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मानसून सत्र से जुड़े 5 सवाल-जवाब
सवाल: क्या संविधान में लिखा है कि संसद रोज कितने घंटे चलेगी? जवाब: नहीं। लेकिन आमतौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। जरूरत पड़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है। लोकसभा में कार्यवाही का संचालन लोकसभा अध्यक्ष करते हैं। राज्यसभा कार्यवाही सभापति (उपराष्ट्रपति) चलाते हैं। सवाल: क्या हंगामे के बावजूद बिल पास हो सकते हैं? जवाब: हां। अगर सरकार के पास पर्याप्त समर्थन है तो हंगामे के बीच भी बिल ध्वनिमत या मतदान से पारित किए जा सकते हैं। सवाल: संसद का एक मिनट चलने में कितना खर्च आता है? जवाब: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिनट की कार्यवाही पर लगभग ₹2.5 लाख से ₹3 लाख तक खर्च आ सकता है। हालांकि, अलग-अलग वर्षों में यह लागत बदलती रहती है। सवाल: संसद में ‘वेल ऑफ द हाउस’ क्या होता है? जवाब: सदन में स्पीकर के आसन के ठीक सामने का हिस्सा ‘वेल’ कहलाता है। विरोध दर्ज कराने के लिए सांसद अक्सर यहीं आ जाते हैं, हालांकि नियमों के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। सवाल: संसद में सांसद कितनी भाषा में बोल सकते हैं? जवाब: संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में सांसद बोल सकते हैं। इसके अलावा दूसरी भाषा में बोलने के लिए स्पीकर से परमिशन लेनी पड़ती है।
03:33 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
संविधान में ‘मानसून सत्र’ शब्द का उल्लेख नहीं है
संविधान के आर्टिकल 85 के मुताबिक, संसद के दो सत्रों के बीच 6 महीने से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए। यानी साल में कम से कम दो बार संसद की बैठक जरूरी है। वहीं, बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र जैसे नाम संविधान में नहीं लिखे हैं। ये संसदीय परंपरा के तहत प्रचलित हुए हैं। जैसे- यह सत्र बारिश (मानसून) के मौसम में होता है, इसलिए इसे मानसून सत्र कहा जाता है।
03:32 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
2020 में कोरोना के चलते सबसे छोटा रहा मानसून सत्र

03:31 AM20 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पिछले 5 सालों में मानसून सत्र में कितना काम हुआ

