मृतक शोएब की फाइल फोटो। वह दो भाईयों में छोटा और 7वीं कक्षा का छात्र था। उसका बड़ा भाई सोहेल 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली कस्बे में बिजली निगम के लाइनमैन के लापरवाह रवैया ने एक 15 साल के छात्र की जान ले ली। दरअसल, ट्यूबवैल पर आग लगी थी। लाइनमैन को बिजली काटने को कहा, तो उसने फोन पर कहा कि काट दी है, आग बुझा लो। जैसे ही उसके नजदीक गए तो प
.
आग लगते ही किया था लाइनमैन को फोन बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में इंतजार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिला के कैराना का रहने वाला है। हाल में वह परिवार सहित गांव नांगल खेड़ी में एक खेत में बने कमरे में पिछले करीब 7 साल से रहता है। वह खेती-बाड़ी करती है।

बापौली थाना पुलिस ने आरोपी लाइनमैन रामनिवास के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वह दो बेटों का पिता है। 12 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे खेत के पड़ोसी महासिंह के ट्यूबवैल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। बिजली काटने के लिए उसके बेटा सुहेल ने रामनिवास लाइनमैन को कॉल की। रामनिवास ने कहा कि हमने बिजली बुझा दी है, आप आग बुझा लो।
पोल पर हाथ लगाते ही लगा करंट
लाइनमैन के इस फोन के बाद जैसे ही शोएब ट्यूबवैल पर पहुंचा, तो पोल पर लिपटी हुई तार पर हाथ लग गई। जिसके बाद बिजली ने दूर से ही शोएब को खींच लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंतजार का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचित करने के बाद भी लाइन नहीं काटी। लाइनमैन व अधिकारियों के कारण ही उसके 15 वर्षीय बेटे की मौत हुई है।