![]()
वैशाख महीने की पूर्णिमा पर सोमवार को दशाश्वमेध घाट स्थित मां बड़ी शीतला माता मंदिर में वार्षिक जलाभिषेक और श्रृंगार अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगाजल और नीम के पत्तों से मां शीतला का
.
नीम के पत्ते से स्नान
मान्यता है कि वर्ष में केवल एक दिन, वैशाख पूर्णिमा के दिन, श्रद्धालु अपने हाथों से माता को गंगाजल और नीम के पत्तों से स्नान कराते हैं, जिससे साल भर शीतलता और स्वास्थ्य बना रहे।
वर्ष भर शीतला प्रदान करने की प्रार्थना की गई
मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि इस जलाभिषेक से विभिन्न प्रकार के रोगों से रक्षा होती है और मां का चंदन से श्रृंगार कर उनसे वर्ष भर शीतलता प्रदान करने की कामना की जाती है। इस पावन अवसर पर भक्तों ने मां से सुख-शांति और आरोग्यता की प्रार्थना की गई।