At the time of Vidaai it was discovered that the bride was a stammerer, the marriage was called off | विदाई में पता चला दुल्हन तोतली, शादी टूटी: प्रयागराज में रोने के दौरान तुतलाने लगी लड़की, दुल्हन–दूल्हे के घरवाले भिड़े – Prayagraj (Allahabad) News

Actionpunjab
2 Min Read



प्रयागराज में एक युवती का तोतलापन उसके सपने को तोड़ गया। धूमधाम से शादी हुई। मंडल सजा, जयमाल, फेरे, आशीर्वाद कार्यक्रम चला। दुल्हन की विदाई की बेला आई तो लड़की तोतला जाना बवाल खड़ा कर गया। विदाई के दौरान दुल्हन यूं रोई की सब देखते रहे। इसी रोने धोने के

.

दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। बीच बचाव हुआ, मामला थाने तक गया लेकिन समझौता नहीं हुआ। अंत में शादी टूट गई। हालांकि आपसी समझौते से रिश्ता खत्म किया गया इसलिए किसी ने पुलिस केस नहीं किया। दूल्हन और दूल्हे वालों ने इस मामले पर किसी से भी बात करने से इंकार कर दिया।

मामला प्रयागराज के गंगापार इलाके के मऊआइमा का है। रविवार को शादी थी। बारात कौशांबी से आई।

बारातियों की खातिर हुई। जयमाल हुआ,वर-वधू ने फेरे लिए। रिश्तेदारों ने बधाई दी। सब खुश थे। दुल्हन के ससुराल वाले युवती से मिले तो उन्हें जबान को लेकर कुछ शक होने लगा। मामला तब पूरी तरह खुल गया जब लड़की विदाई के दौरान रोते रोते बोलने लगी। तोतली दुल्हन का मामला तूल पकड़ गया। लड़का बिफर गया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।

पहले तो शादी के मंडल में ही पंचायत की कोशिश की गई फिर मामला थाने पहुंच गया। दूल्हा पक्ष के लोग लड़की को ले जाने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि शादी निभेगी नहीं, लड़का धोखाधड़ी का आरोप लगा रहा है।

पुलिस ने आपस में बातचीत करने को कहा तो दोनों पक्षों के लोगों ने बैठकर तय कर लिया गया कि शादी तोड़ देते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *