Unknown martyrs were remembered, Palk organization organized a program in Mirzapur | बाल कवि सम्मेलन: गुमनाम शहीदों को याद किया गया, मिर्जापुर में पाल्क संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम – Mirzapur News

Actionpunjab
1 Min Read


नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर के गणेशगंज मोहल्ले में स्वतंत्रता दिवस पर पाल्क संस्था ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। “आजादी की शाम गुमनाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में देश के उन वीर सपूतों को याद किया गया, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में कहीं खो गया।

संस्था की अध्यक्ष बिंदु रैदानी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हजारों ऐसे वीर शहीद हुए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। कार्यक्रम में बालमुकुंद, कनकलता बरुआ, कन्हाई लाल दत्ता, झलकारी बाई और दिनेश चंद्र गुप्ता जैसे शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इनरव्हील क्लब की सचिव नम्रता अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण किया गया। बच्चों ने देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में श्रेय अग्रहरी को प्रथम और स्वर्णमीत विश्वकर्मा को द्वितीय स्थान मिला। निर्जला कसेरा, नैना साहू और सोनम गुप्ता को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अर्चना खंडेलवाल, ललित मोहन खंडेलवाल, डॉ. रश्मि बरनवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा गुप्ता ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *