Punjabi singer Shubh USA tour cancelled due to Flight strike singer apologized | Punjabi singer Shubh | USA | Punjab | पंजाबी सिंगर शुभ का नॉर्थ अमेरिका टूर रद्द: एयरलाइन स्ट्राइक से टीम नहीं पहुंच पाई, शो कैंसिल; टिकटधारकों को मिलेगा रिफंड, गायक बोले-जल्द लौटूंगा – Jalandhar News

Actionpunjab
3 Min Read


पंजाबी गायक शुभ द्वारा शो को कैंसिल कर दिया गया है।

पंजाबी सिंगर और लोकप्रिय कलाकार शुभ ने अपना नॉर्थ अमेरिका टूर रद्द करने का ऐलान किया है। इस खबर से उनके करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा है। शुभ की टीम ने बताया कि यह फैसला फ्लाइट लेट होने की वजह से लिया गया।

.

शुभ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टूर रद्द करने की जानकारी दी। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के मुताबिक उनका पहला शो 22 अगस्त को अमेरिका के ओकलैंड एरीना में होना था।

इसके बाद 23 अगस्त को कनाडा के वैंकूवर रोजर्स एरीना और 5 सितंबर को टोरंटो स्कोटियाबैंक एरीना में कार्यक्रम तय थे। लेकिन अब ये सभी शो रद्द कर दिए गए हैं।

पंजाबी गायक द्वारा शेयर की जानकारी।

पंजाबी गायक द्वारा शेयर की जानकारी।

अब पढ़ें शुभ ने अपने कार्यक्रम रद्द करने पर क्या कहा गायक शुभ ने अपने कार्यक्रम रद्द किए जाने को लेकर आधिकारिक बयान में कहा है कि हाल ही में एयरलाइन स्ट्राइक की वजह से हमारी टीम के मुख्य सदस्यों की ट्रैवलिंग और प्रोडक्शन में भारी दिक्कतें आई हैं। इसी कारण हमें मजबूरी में पूरे नॉर्थ अमेरिका टूर को रद्द करना पड़ रहा है। इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।

शुभ ने आगे कहा- महीनों की मेहनत के बावजूद यह शो आपके सामने नहीं ला पा रहा हूं, इसका बहुत अफसोस है। मेरे सभी फैंस का धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं वादा करता हूं कि जल्द ही आपके बीच वापस आऊंगा। सभी टिकट खरीदारों को पूरा रिफंड मिलेगा।

खालिस्तान समर्थन का था आरोप 2023 में शुभ पर यह आरोप लगा कि उन्होंने खालिस्तान समर्थक विचारधारा को बढ़ावा दिया। उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के नक्शे को बिना जम्मू-कश्मीर और पंजाब के दिखाया गया था, जिसे कई लोगों ने भारत-विरोधी माना। इस विवाद के कारण शुभ के भारत में कई शो रद्द कर दिए गए थे। खासकर उनके मुंबई कॉन्सर्ट को भारी विरोध के चलते रद्द कर दिया गया।

कुछ आलोचकों ने शुभ पर आरोप लगाया कि उनके बयानों और पोस्ट्स में भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान किया गया। हालांकि, उन्होंने हमेशा इसे खारिज किया और कहा कि उनका मकसद सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देना है, न कि किसी देश या समुदाय का अपमान करना।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *