वाराणसी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। करीब 13 घंटे की झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे शहर की गलियां-सड़कें नहर जैसी बहती दिखीं।पिछले 13 घंटे से हो रही बारिश से 20 से अधिक मोहल्लों में जलभराव हो गया है। इस बीच शहर के अनंत अमला कालोनी क
.
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बनारस के साथ पूरे भारत में प्रशांत महासागर में आठ महीने पहले बही ठंडी समुद्री जलधारा के चलते काफी अच्छी बारिश हुई। बीते बुधवार को बनारस में मानसून के दस्तक दिए दो महीने पूरे हो गए। इस बीच जिले में कुल 646.5 मिमी बारिश हो चुकी है। उन्होंने बताया आगामी 25 अगस्त तक बादल और बारिश छाया रहेगा।
देखें शहर में जलजमाव की तस्वीर…


यह तस्वीर बीएचयू अस्पताल का है जहां पानी के बीच परिजन मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर रहे।

बीएचयू भारत अध्ययन केन्द्र के बाहर जलजमाव।

बीएचयू गेट के पास लगा घुटने भर पानी।

जलजमाव की वजह से जाम की स्थिति न हो इसलिए पुलिस ने भीगते हुए संभाला मोर्चा, लोगों की गाड़ियां भी बंद हुई।

वाराणसी के गलियों में स्कूली बच्चे नाव चलाते हुए दिखे।

मंडुवाडीह के महेशपुर में सर्विस रोड पर पिकअप धंसी।

दिव्यांग छात्रों को घुटने भर पानी में होकर क्लास करने जाना पडा।

अस्पताल के OPD जाने वाले मरीजों को हुई परेशानी।

बीएचयू सिंहद्वार से कैंपस आने-जाने वाले लोग हुए परेशान।