Demonstration of fruit and vegetable traders in Chitrakoot | चित्रकूट में फल सब्जी व्यापारियों का प्रदर्शन: खुले टीन शेड खाली कराने के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन – Chitrakoot News

Actionpunjab
3 Min Read


जितेन्द्र कुमार | चित्रकूट2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चित्रकूट में फल और सब्जी व्यापारियों ने खुले टीन शेड खाली कराए जाने के प्रशासन के कदम के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं उठाईं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने खुले टीन शेड को खाली कराने के लिए बुलडोजर भेजा था, जिससे कुछ व्यापारियों को नुकसान भी हुआ।

नवीन मंडी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव

व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने जानकारी दी कि 2019 में प्रशासन ने फल और सब्जी व्यापारियों को धुस मैदान से नवीन मंडी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा था। उस समय दुकानों के आवंटन के साथ, कच्चे माल के लिए टीन शेडों की आवश्यकता थी, जिसके लिए दो खुले टीन शेड उपलब्ध कराए गए थे।

शानू गुप्ता ने बताया कि हाल ही में प्रशासन का बुलडोजर आया और शेड के नीचे लगी दुकानों को हटाने लगा, जिससे व्यापारी भयभीत हो गए। उन्होंने जोर दिया कि फल और सब्जी कच्चा माल होता है और बिना खुली जगह के इसका व्यापार करना असंभव है, क्योंकि बंद दुकानों में यह 5-6 घंटे में खराब हो जाता है।

शानू गुप्ता ने यह भी बताया कि नवीन मंडी की दुकानें, जिन्हें कोई 2 लाख में लेने को तैयार नहीं था, उन्हें फल-सब्जी व्यापारियों ने 7 से 14 लाख रुपये की बोली लगाकर लगभग 40 दुकानों का आवंटन करवाया था, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 से 5 करोड़ रुपए है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का गंभीरता से समाधान करने और संभव हो तो एक और खुला शेड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मंडल मंत्री विनोद आर्य, मो. रहीश, मोहम्मद राज, पप्पू आशुतोष अग्रहरि, मो. अनीश, महेश गुप्ता और कल्लू फल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। जुगनू हनीफ मो. अभताभ हरिश्चंद्र इरफान ईलू सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहें ।।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *