Bricks and stones were pelted at BHU at midnight. | BHU में आधीरात चला जमकर ईट-पत्थर: छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में विवाद बना कारण,मौके पर मौजूद रही तीन थाने की फोर्स – Varanasi News

Actionpunjab
3 Min Read


काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बिरला चौराहे पर जमकर आधी रात ईंट पत्थर चला। प्राक्टोरियल बोर्ड के समझाने पर जब छात्र नहीं शांत हुए तो चीफ प्राक्टर ने आनन-फानन में पुलिस को मौके पर बुलाया। ACP गौरव कुमार तत्काल तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छ

.

मौसम पर पुलिस फोर्स तैनात।

मौसम पर पुलिस फोर्स तैनात।

अब समझिए छात्रों ने पुलिस को क्या बताया

मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हमारे कुछ स्टूडेंट छात्रावास के बाहर खड़े थे इस दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड के एक सदस्य ने गलत तरीके से अंदर जाने के लिए कहा दोनों में बहस हुई हालांकि मामला उस समय शांत हुआ। कुछ समय बाद प्राक्टोरियल बोर्ड के और सुरक्षाकर्मी और अधिकारी हॉस्टल की गेट पर पहुंचे। इस दौरान बाहर से आ रहे दो छात्रों पर उन्होंने गलत तरह से बात करते हुए लाठी से मार दिया और इसी बात के विरोध छात्रों ने शुरू कर दिया।

अब जानिए प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस को क्या बताया

प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कुछ स्टूडेंट सड़क पर खड़े होकर हल्ला कर रहे थे इस दौरान उन्हें हॉस्टल में जाने के लिए कहा गया। रात के 12 बज रहे थे छात्रों ने इसका विरोध किया। लेकिन धीरे-धीरे यह विरोध बढ़ गया। छात्रों को शांत करने के लिए अपील की गई लेकिन वह शांत नहीं हुए।

बिरला चौराहे पर ईंट पत्थर और गिलास दिखा।

बिरला चौराहे पर ईंट पत्थर और गिलास दिखा।

मौके पर बिखरे मिले ईंट पत्थर, वीडियो भी आया सामने

दैनिक भास्कर की टीम बीएचयू पहुंची तो बिरला चौराहे पर चारों तरफ ईंट और पत्थर देखने को मिला। जिस चौराहे पर यह घटना हुई है वहां का सीसीटीवी भी गायब है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी बचाव के लिए हेलमेट लगाए हुए दिखाई दिए। एक तरफ पुलिस की टीम खड़े होकर स्थित को समान्य करने में लगी थी तो वहीं दूसरे तरफ चीफ प्राक्टर और उनकी टीम कुर्सी लगाकर बैठे हुए। कुछ छात्रों ने भी इस दौरान चीफ प्राक्टर से बाद करके अपनी शिकायत दर्ज कराई।

चीफ प्राक्टर के सूचना पर पहुंचे, स्थिति सामान्य – एसीपी भेलूपुर

एसीपी गौरव कुमार ने कहा – रात 12 बजे बिरला के छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में समस्या उत्पन्न हो गई हैं स्थिति खराब हो गई है तत्काल फोर्स की आवश्यकता है। सूचना के बाद हम लोग फोर्स के साथ मौके पर आए छात्रों को समझा बूझकर शांत कराया गया है अभी सभी छात्र हॉस्टल में है।

चीफ प्रॉक्टर बोले- समीक्षा के बाद जारी करेंगे बयान

चीफ प्राक्टर शिव प्रकाश सिंह से पूरी घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी हम इस पूरे घटना की समीक्षा करेंगे उसके बाद कोई बयान जारी करेंगे। हालांकि इस विवाद के दौरान वह मौके पर मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *