The condition of the rescued crocodile has improved. | रेस्क्यू किए मगरमच्छ की हालत में हुआ सुधार: उपचार के बाद मूवमेंट करने लगा मगरमच्छ, आज किया जाएगा रिलीज – Sawai Madhopur News

Actionpunjab
2 Min Read



रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी हॉस्पिटल में मूवमेंट के दौरान मगरमच्छ।

सवाई माधोपुर पुराने शहर के बड़े राजबाग के पास स्थित छोटे एनीकट पर शनिवार सुबह एक मगरमच्छ आ गया। जिसे रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू किया था। जिसका रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी हॉस्पिटल में उपचार जारी है। अब मगरमच्छ की हालत में

.

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी ऑफिसर डॉ सीपी मीणा ने बताया कि शनिवार को रेस्क्यू टीम एक बीमार मगरमच्छ को लाया था। मगरमच्छ की स्पाइनल कॉर्ड पर चोट है। जिससे चलते शनिवार को उसने मूवमेंट नहीं कर पा रहा है। जिसका उपचार किया गया। मगरमच्छ को विटामिन केल्शियम दिया जा रहा है। फिलहाल मगरमच्छ को आब्जर्वेशन में रखा गया है। आब्जेक्शन के दौरान रविवार शाम को मगरमच्छ मूवमेंट करता हुआ दिखाई दिया। वेटरनरी ऑफिसर डॉ सीपी मीणा के अनुसार अब मगरमच्छ की हालत में सुधार है। जिसे वन विभाग की ओर से मगरमच्छ को रिलीज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर के पुराने शहर के बड़े राजबाग मैदान के पास स्थित छोटे एनीकट पर एक मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ बीमार था, जिसे रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू किया था। जिसका उपचार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *