kapurthala young man murder cousin arrested | Punjab News | कपूरथला में ममेरे भाई ने कराई युवक की हत्या: दो साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम, डेढ़ महीने पहले मिला था कटा शव – Kapurthala News

Actionpunjab
2 Min Read


कपूरथला में हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

कपूरथला पुलिस ने डेढ़ माह पहले गांव औजला जोगी के पास मिले एक युवक के शव के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के ममेरे भाई ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। इस हत्याकांड के लिए एक बदमाश को 20 हजार रुपए देने का

.

एसपी डी प्रभजोत सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को औजला जोगी गांव के पास एक युवक का कटा हुआ शव मिला था। मृतक की पहचान मुकेरियां निवासी इमाम हुसैन के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में मृतक के भाई सैफ अली के बयान पर 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कपूरथला में मीडिया से बात करते पुलिस अधिकारी।

कपूरथला में मीडिया से बात करते पुलिस अधिकारी।

20 हजार रुपए देकर कराई थी हत्या

मामले की जांच डीएसपी सब-डिवीजन और सदर थाना की टीम ने की। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के ममेरे भाई सैफ अली और मृतक के भाई याकूब अली ने मिलकर दाबुर्जी गांव निवासी रणजीत सिंह को 20 रुपए देकर हत्या करवाई थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक इमाम हुसैन को समुदाय के लोगों द्वारा 50 लाख रुपए दिए जाने थे। आरोपियों ने सोचा कि इमाम हुसैन की हत्या कर देने से यह राशि देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सैफ अली और याकूब अली ने रणजीत सिंह को हत्या के लिए उकसाया और उसे 20 हजार रुपए देने का वादा किया था। तीनों आरोपियों ने मिलकर इमाम हुसैन की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *