मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने डिडौरी गांव में करीब 200 बीघा जमीन पर शुक्रवार को भौतिक कब्जा हासिल कर लिया। प्राधिकरण ने ये जमीन शिवालिक टाउनशिप के लिए किसानों से आपसी समझौते के आधार पर खरीदी है। बता दें कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण शिवालिक टाउनशिप बसा
.

एमडीए की ओर से इन गांवों में भूमि खरीद की कार्रवाई जारी है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से किसानों से वार्ता कर बैनामे कराए जा रहे हैं। बता दें कि पूर्व में भूमि बेचने को लेकर किसानों ने काफी विरोध किया था। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान कई दिन तक एमडीए ऑफिस पर धरना देकर भी बैठे रहे थे।