![]()
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त करने के भाजपा सरकार के फैसले को ‘गैरकानूनी’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनता की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है और सरकार को तुरंत निकाय व पंचायत चुनावों की तारीख
.
खाचरियावास ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ के नाम पर निकाय और पंचायत चुनावों को टालना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार चुनाव कराने को लेकर ईमानदार है, तो उसे तत्काल इन चुनावों की घोषणा करनी चाहिए।
उन्होंने आशंका जताई कि प्रशासकों की नियुक्ति से जनता को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, साफ-सफाई और रोजमर्रा के अन्य कामों में और अधिक परेशानी होगी। खाचरियावास ने यह भी कहा कि लोग पहले से ही भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार से परेशान हैं।
पूर्व मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार का शहर और गांव की ओर चलाया गया अभियान पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने सरकार पर सरकारी जमीनों पर पट्टे देकर भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।
खाचरियावास ने चेतावनी दी कि नगर निगमों और पंचायतों में अब ‘इंस्पेक्टर राज’ लागू हो जाएगा, जिससे अधिकारी खुलेआम भ्रष्टाचार करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निकाय और पंचायत चुनाव टालना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत चुनाव की तारीखों की घोषणा करे, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।