जैसलमेर में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को मौसम साफ रहा।
उत्तर भारत से चली बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में अचानक सर्दी तेज कर दी। तापमान 7 डिग्री तक गिर गया और सीजन में पहली बार पारा सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ।
.
नागौर और फतेहपुर में गुरुवार को सबसे ज्यादा सर्दी रही, यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
सर्द हवाएं चलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान सीकर के पास फतेहपुर में दर्ज हुआ, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
फतेहपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री की गिरावट हुई। कल यहां तेज सर्दी के साथ देर शाम हल्की सर्द हवाएं भी चलीं। फतेहपुर के अलावा, नागौर में कल न्यूनतम तापमान 9.4 और बीकानेर के पास लूणकरणसर में तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गुरुवार सुबह सीकर में हल्की धुंध छाई रही। दिनभर यहां मौसम साफ रहा।
सभी शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे आया गुरुवार इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ, जब सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 18.2, जैसलमेर में 17.5, फलोदी में 18.2, जोधपुर में 13.7, बीकानेर, गंगानगर में 14.2-14.2, उदयपुर में 14, सीकर में 11, पिलानी में 11.6, जयपुर में 16.7, अजमेर में 13.7, कोटा में 17.8 और अलवर में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में गुरुवार को साफ मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंचा। सुबह-शाम की सर्दी बढ़ने की संभावना है।
दिन में भी रहा सर्द हवाओं का असर
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर राजस्थान के शहरों में कल दिन में भी रहा। यहां कल दिन के अधिकतम तापमान में लगभग सभी शहरों में गिरावट हुई।
कल दिन में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा, अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, सीकर, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर समेत अन्य कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
