Delhi Red Fort Car Blast; Doctor Umar Mohammad | Faridabad Terror Module | दिल्ली ब्लास्ट-CCTV फुटेज में दिखा शख्स आतंकी डॉ. उमर था: दावा- फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के बाद जल्दबाजी में था, गिरफ्तारी से बचने के लिए ब्लास्ट किया

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Red Fort Car Blast; Doctor Umar Mohammad | Faridabad Terror Module

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली धमाका मामले में आत्मघाती हमले के संदिग्ध डॉ. उमर मोहम्मद की पहली तस्वीर सामने आई है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली धमाका मामले में आत्मघाती हमले के संदिग्ध डॉ. उमर मोहम्मद की पहली तस्वीर सामने आई है।

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास धमाके के तार आतंकी हमले से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। सफेद रंग की जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, उसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। मेट्रो स्टेशन के पार्किंग से निकलती कार में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह शख्स पेशे से डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी है। धमाके से पहले वह कार चलाते दिखा था। उमर कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है उमर हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है।

दिल्ली में धमाके से कुछ घंटे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2,900kg विस्फोटक और एक AK-47 राइफल भी जब्त किया गया था।

सूत्रों का दावा है कि पुलिस को फरीदाबाद मॉड्यूल में शामिल 4 डॉक्टरों की तलाश थी, जिनमें डॉ. उमर एक था। उमर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। अपने 3 साथियों की गिरफ्तारी के बाद उसने दिल्ली में आत्मघाती आतंकी हमले को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर मोहम्मद i20 कार चला रहा था, जिसका इस्तेमाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पार्किंग एरिया के पास धमाके में किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर मोहम्मद i20 कार चला रहा था, जिसका इस्तेमाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पार्किंग एरिया के पास धमाके में किया गया था।

उमर कार में 3 घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले i-20 कार पास की एक पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी थी। डॉ. उमर तीन घंटे तक कार में बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला।

डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। शाम करीब 6.52 बजे i-20 कार धीमी गति में चलते हुए आई और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी में धमाका हो गया।

एक पुलिस सूत्र ने बताया- लाल किले और आस-पास के रास्तों से CCTV फुटेज खंगालने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं ताकि उस हुंडई i20 कार को चलाने वाले नकाबपोश शख्स के बारे में और जानकारी मिल सके। अलग-अलग पार्किंग एरिया की फुटेज पर भी नजर रखी जा रही है।

DNA जांच के लिए डॉक्टर उमर की मां का सैंपल लिया गया

सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर अपने पास मौजूद विस्फोटकों को या तो सुरक्षित जगह ले जाने की फिराक में था या गिरफ्तारी के डर से उसने हमले को अंजाम दिया। कश्मीर पुलिस पुलवामा में डॉक्टर उमर की मां और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

डॉ. उमर की मां का DNA सैंपल लिया गया है। मृतकों के DNA सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि धमाके में मरने वाले 9 लोगों में उमर था या नहीं।

इसी कार का इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया।

इसी कार का इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया।

उमर मास्क कार में लगाकर बैठा था। वह पार्किंग गेट पर पेमेंट करने के लिए रुका था।

उमर मास्क कार में लगाकर बैठा था। वह पार्किंग गेट पर पेमेंट करने के लिए रुका था।

3 गिरफ्तार डॉक्टरों में दो पुरुष, महिला डॉक्टर की कार से AK-47 मिला

डॉ. आदिल अनंतनाग और डॉ. मुजम्मिल पुलवामा का रहने वाला है।

डॉ. आदिल अनंतनाग और डॉ. मुजम्मिल पुलवामा का रहने वाला है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया था। मुजम्मिल शकील के कमरे से 360 किलो विस्फोटक और असाल्ट राइफल पकड़ी गई।

कश्मीर में महिला डॉक्टर शाहीन की कार से AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस मिले थे। पुलिस के मुताबिक, मुजम्मिल शकील पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। वह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। डॉक्टर शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड थी। मुजम्मिल ​​​​​​गर्लफ्रेंड ​की कार इस्तेमाल करता था।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 नवंबर को यूपी की सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में वहां से इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। पढ़ें पूरी खबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *