Major action taken against illegal gas refilling in Jaipur | जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई: 235 से अधिक सिलेंडर, इलेक्ट्रिक कांटा जब्त; जिला रसद अधिकारी की टीम ने की कार्रवाई – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को मानसरोवर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

.

जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। गोपनीय सूचना मिलने के बाद वे केसर चौराहे के पास मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रवर्तन जांच दल और थाना मुहाना पुलिस टीम को बुलाकर संयुक्त कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान एक पुराने घर और उसके सामने खुले क्षेत्र से भारी मात्रा में 235 से अधिक घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके साथ ही अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अन्य उपकरण भी बरामद हुए।

प्रवर्तन जांच दल और थाना मुहाना पुलिस टीम को बुलाकर संयुक्त कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन जांच दल और थाना मुहाना पुलिस टीम को बुलाकर संयुक्त कार्रवाई की गई।

इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण मिलने से क्षेत्र में किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका जताई गई है।

जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, दुरुपयोग और गैरकानूनी बिक्री पाई गई। दोषियों के खिलाफ द्रवित पेट्रोलियम गैस (रेग्यूलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) आदेश, 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *