![]()
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आयोजित IGM में आज शुरू होगा सरस और क्राफ्ट मेला।(फाइल फोटो)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज शनिवार से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) के सरस और क्राफ्ट मेला का शुभारंभ होने जा रहा है। हरियाणा के गर्वनर प्रो. असीम कुमार घोष इस मेले का उद्घाटन करेंगे। वे शाम को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और
.
21 दिनों तक चलेगा मेला
इस 10वें महोत्सव में पहली बार मेला 21 दिन चलेगा। पहले यह मेला 18 दिन तक चलता था। इस बार महोत्सव का दायरा बढ़ाया गया। इस मेले में हिस्सा लेने के लिए 19 राज्यों के 200 से ज्यादा शिल्पकार ब्रह्मसरोवर के तट पर पहुंच चुके हैं।
7 देशों के शिल्पकार भरेंगे रंग
इस महोत्सव में पहली बार 7 देशों के शिल्पकार (क्राफ्टमैन) अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ये कलाकार अपने देश की पारंपरिक हस्तशिल्प, चित्रकला और सजावटी वस्तुएं लेकर आए हैं। महोत्सव में श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, थाईलैंड, ईरान, इजिप्ट, तुर्कमेनिस्तान और युगांडा की शिल्पकला देखने को मिलेंगी।
सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो को मिलेगा 1 लाख
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल शुक्रवार को ऐलान किया कि महोत्सव के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हरियाणा की ओर से एक यू-टयूब चैनल चलाया जाएगा। इसमें कोई भी श्रद्धालु श्रीमद् भगवद गीता में मेरा पसंदीदा श्लोक एवं उस श्लोक से उनके जीवन में आए बदलाव पर अपना अनुभव साझा करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा देखे जाने वाली विडियो क्लिप को महोत्सव के समापन समारोह में 1 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
635 स्टॉल हुए बुक
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पंकज सेतिया ने कहा कि स्टॉल के लिए पोर्टल पर 987 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 635 आवेदन स्वीकार किए गए, जबकि 273 आवेदन रिजेक्ट हुए। स्टॉल रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई थी।
इनके स्टॉल हुए बुक
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला के लिए 200 स्टॉल आरक्षित किए गए है। इसके अलावा सरस मेले के लिए 60, खादी के लिए 21 और नाबाड के लिए 10 स्टॉल बुक किए गए। इसके अलावा समाजसेवी संस्थाओं के लिए 157 आवेदन में से 80 संस्थाओं को स्टॉल मिले। नेशनल अवार्डी के लिए 58 स्टॉलों में से 20 के स्टॉल बुक है।
16 देशों के विद्वान खोलेंगे पिटारा
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि 16 देशों से आए 25 प्रख्यात स्कॉलर्स महोत्सव का आकर्षण रहेंगे। थाईलैंड, अमेरिका, रूस, जापान, कजाकिस्तान, हंगरी, पोलैंड, चीन, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, लिथुआनिया, श्रीलंका, मलेशिया, बहरीन और नेपाल के ये विद्वान गीता पर अपनी गहन रिसर्च प्रस्तुत करेंगे।
25 को PM होंगे शामिल
24 नवंबर से महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुरू होंगे और 1 दिसंबर तक चलेंगे। इस बीच 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अब यह कार्यक्रम ज्योतिसर यानी गीता उपदेश स्थली पर होगा। 25 नवंबर को PM मोदी महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।
अपनी रिसर्च से करेंगे मार्गदर्शन
उन्होंने कहा कि 3 दिवसीय 24 से 26 नवंबर तक आयोजित इस सत्र में ये स्कॉलर्स गीता पर अपनी रिसर्च के बारे में बताएंगे। इन स्कॉलर्स की रिसर्च गीता के संदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इन स्कॉलर्स में दुनिया की यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर शामिल हैं, जो अपना अनुभव और रिसर्च सबके साथ शेयर करेंगे।
100 भाषाओं की गीता की प्रदर्शनी
पहली बार फिजी और त्रिनिदाद एंड टोबेगो से पंडितों का आगमन होगा। ये पंडित 29 नवंबर को होने वाले संत सम्मेलन और 30 नवंबर के देवस्थानम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इन सत्रों में गीता पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें MEA के सहयोग से दुनिया भर की 100 से अधिक भाषाओं में गीता ग्रंथों को प्रदर्शित किया जाएगा।
51 कंट्री में होंगे कार्यक्रम
पहली बार 51 देशों में महोत्सव के रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है । इनका लाइव प्रसारण दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगा। यह पहल विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से की गई है, जो महोत्सव में पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। महोत्सव में मध्य प्रदेश को स्टेट पार्टनर बनाया गया है।