Criminal accused of murdering youth arrested | युवक की हत्या का आरोपी बदमाश गिरफ्तार: शादी समारोह में विवाद के बाद की थी फायरिंग, तीन साल से था फरार – Deeg News

Actionpunjab
2 Min Read



डीग जिले की कुम्हेर पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी सतवीर उर्फ धामस को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे बृज यूनिवर्सिटी बेलरा कला वाले रास्ते से दबोचा। आरोपी 12 मई 2022 से फर

.

कुम्हेर पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस केस में शामिल बाकी फरार साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

कुम्हेर थानाधिकारी ने बताया कि 12 मई 2022 को अमरसिंह पुत्र यादराम की बेटियों की शादी में यह खूनी घटना हुई थी। समारोह के दौरान सुमित नामक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक तेज रफ्तार में चला रहा था। शादी स्थल पर दुर्घटना होते-होते बची, जिस पर लोगों ने उसे धीरे चलाने को कहा।

इस बात से नाराज होकर सुमित अपने अन्य साथियों के साथ मौके से चला गया और कुछ देर बाद लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर वापस पहुंचा। तभी उसने कट्टे से सुरेश पर सीधे फायर किया। घायल सुरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी फायरिंग के बाद मौके से भाग गए।

घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित ठाकुर (बाबैन), कमल ठाकुर (तरौली), दीपक जाट (मांझी), रामेश्वर सिंह ठाकुर (पिपरौट), विजेंद्र ठाकुर (बाबैन) और लक्ष्मीकांत उर्फ नेपाली जाटव (कंचनपुर) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, 10 हजार का इनामी सतवीर उर्फ धामस पुत्र पदम सिंह (जाटव), निवासी कंचनपुर, थाना कुम्हेर 28 नवंबर 2025 को गिरफ्त में आया है। पुलिस अब बाकी वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *