IndiGo Flight Cancellation Status Update; DGCA | Mumbai Delhi Airport | इंडिगो बोला-‘ज्यादा परेशान’ हुए यात्रियों को जनवरी में मुआवजा देंगे: 3-5 दिसंबर में एयरपोर्ट पर फंसे पैसेंजर्स की पहचान कर रहे, ₹500 करोड़ कंपनसेशन बजट

Actionpunjab
6 Min Read


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एयरलाइन कंपनी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा ₹500 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा भी देगा। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल से ‘ज्यादा परेशान’ हुए पैसेंजर्स जनवरी में मुआवजा देंगे।

हालांकि इंडिगो ने यह साफ नहीं किया है कि ज्यादा परेशान का मतलब क्या है और किन यात्रियों को यह मुआवजा मिलेगा। एयरलाइन ने आगे कहा- हमारा अनुमान है कि कुल ₹500 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा उन ग्राहकों को दिया जाएगा जिनकी फ्लाइट उड़ान से 24 घंटे के अंदर कैंसिल हुई या जो एयरपोर्ट पर बुरी तरह फंसे रहे।

इसके अलावा एयरलाइन ने यह भी बताया कि हमारा फोकस दिसंबर तक फ्लाइट कैंसिल से प्रभावित सभी यात्रियों को रिफंड देने पर है। ज्यादातर को रिफंड पहले ही मिल चुका है। बचे यात्रियों के अकाउंट में जल्द डाले जाएंगे। हमारी टीमें इसमें लगी हुई हैं।

एविएशन मंत्री बोले- हवाई किराए को कंट्रोल नहीं कर सकते

एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में हवाई किराए के मुद्दे पर बात की।

एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में हवाई किराए के मुद्दे पर बात की।

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल के समय विमानों के बढ़े किराए पर शुक्रवार को सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में बात की। कहा- सरकार पूरे साल हवाई किराए को कंट्रोल नहीं कर सकती है।

आगे बताया कि त्योहारों के दौरान हवाई टिकट की कीमतें आमतौर पर बढ़ ही जाती हैं। इसकी वजह यह है कि मार्केट की डिमांड और सप्लाई ही फाइनल प्राइस तय करती है।

हालांकि नायडू ने कहा- हाल ही में इंडिगो और उससे पहले कोविड महामारी जैसे संकट में सरकार ने एयरफेयर पर लिमिट लगाई। साथ ही तर्क दिया कि डि-रेगुलेशन के बाद एयरलाइंस की संख्या बढ़ी और कॉम्पिटिशन आया, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिला।

बेंगलुरु एयरपोर्ट से आज 54 फ्लाइट कैंसिल

इधर बेंगलुरु एयरपोर्ट से शुक्रवार को इंडिगो की 54 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इनमें 31 आने वाली (अराइवल) और 23 जाने वाली (डिपार्चर) फ्लाइट शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं।

इंडिगो पर एक्शन, 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में फ्लाइट कैंसिल को लेकर जारी संकट के बीच लगातार एक्शन हो रहा है। DGCA ((नागरिक उड्डयन नियामक) ने शुक्रवार को एयरलाइन की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

गोपीनाथ बोले- इंडिगो संकट ओवरकॉन्फिडेंस का नतीजा

इस बीच, देश में कम किराए वाली विमान सेवा शुरू करने वाले कैप्टन गोपीनाथ ने कहा कि इंडिगो संकट शायद इसलिए बढ़ा, क्योंकि एयरलाइन संचालकों में घमंड और ओवरकॉन्फिडेंस आ गया था। इसलिए एयरलाइन हालात नहीं समझ पाई।

गोपीनाथ के बयान की बड़ी बातें …

  • 1 नवंबर से लागू हुए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के दूसरे फेज को लागू करने में सही प्लानिंग की कमी ही 2 दिसंबर से शुरू हुए संकट का कारण है।
  • नए नियमों के साथ, एयरलाइन के पास अपनी फ्लाइट्स ऑपरेट करने के लिए पर्याप्त संख्या में पायलट नहीं थे।
  • जब बॉटम लाइन, रेवेन्यू और प्रॉफिट में ग्रोथ और स्टॉक मार्केट पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है तो ऐसा होता है कि वे पायलट और दूसरे स्टाफ की बात सुनना बंद कर देते हैं।
  • इंडिगो ने टिकट बेचने से पहले फ्लाइट्स की संख्या कम कर दी होती, तो सब कुछ ठीक होता।
  • DGCA को पूरी तरह से एक इंडिपेंडेंट रेगुलेटर होना चाहिए और इसमें कोई भाई-भतीजावाद और कोई पॉलिटिकल असर नहीं होना चाहिए।

कौन हैं कैप्टन गोपीनाथ

कैप्टन आर. गोपीनाथ 2003 में एयर डेक्कन लेकर आए थे। उन्होंने ही भारत में कम लागत वाली एयरलाइन (LCC) मॉडल की शुरुआत की थी। एयर डेक्कन ने एटीआर टर्बोप्रॉप विमानों के साथ ऑपरेशन शुरू किया था। हालांकि एयरलाइन के घाटे में जाने के बाद निवेशकों के दबाव में 2008 में उन्हें एयर डेक्कन को विजय माल्या को बेचना पड़ा। माल्या ने इसे किंगफिशर नाम दिया।

गोपीनाथ ने एयर डेक्कन को बर्बाद करने के लिए इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को दोषी ठहराया है।

गुरुवार को भी इंडिगो की 200 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं

गुरुवार को दिल्ली और बैंगलोर एयरपोर्ट पर 200+ फ्लाइट कैंसिल हुईं। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन को जो आम तौर पर करीब 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, अपने विंटर शेड्यूल को 10 परसेंट कम करने का भी निर्देश दिया है।

2 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह और एयरलाइन का जबाव

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

इंडिगो मुआवजे में ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर देगा, ये कूपन 3-5 दिसंबर के बीच ‘ज्यादा परेशान’ पैसेंजर्स को मिलेंगे

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा मुआवजे में ट्रैवल वाउचर भी देगी। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल से ज्यादा परेशान हुए पैसेंजर्स को ₹10000 का ट्रैवल वाउचर मिलेगा। हालांकि इंडिगो ने यह साफ नहीं किया है कि ज्यादा परेशान का मतलब क्या है और किन यात्रियों को यह मुआवजा मिलेगा।

एयरलाइन ने बताया कि ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *