Accused of Jan Seva Kendra fraud arrested | जन सेवा केंद्र धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार: साइबर क्राइम टीम ने पकड़ा, विदेश में फंसे होने का बहाना कर ठगी – Mau News

Actionpunjab
2 Min Read


सुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ साइबर क्राइम पुलिस ने जन सेवा केंद्र संचालकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के बिंद्राबन शाहपुरा निवासी पंकज सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार सहित कई ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पंकज सिंह उनके केंद्रों पर लगे बार स्कैनर का उपयोग करके पैसे मंगवाता था और फिर उनसे नकद ले लेता था। कुछ समय बाद, इन संचालकों के खाते गैर-प्रांतीय लेनदेन के कारण बंद हो जाते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मऊ के साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर/साइबर के पर्यवेक्षण में त्वरित जांच शुरू की गई।

साइबर क्राइम टीम जांच कर रही थी

साइबर क्राइम थाना मऊ ने पीड़ितों द्वारा दिए गए लेनदेन विवरण और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। संबंधित बैंकों और नोडल अधिकारियों से संपर्क कर विस्तृत जानकारी जुटाई गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पंकज सिंह की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी पंकज सिंह ने अपनी ठगी का तरीका बताया। उसने बताया कि वह खुद को गैर-प्रांतीय लोगों का रिश्तेदार या करीबी बताकर उन्हें ठगता था। वह विदेश में फंसे होने, बीमारी या किसी आपातकालीन स्थिति का बहाना बनाता था। इसके बाद, वह धोखाधड़ी से प्राप्त पैसे को विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्रों के बार स्कैनर पर मंगवाता था और संचालकों को यह कहकर नकद ले लेता था कि यह पैसा उसके रिश्तेदारों ने भेजा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *