ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में चलाया बुलडोजर:30000 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त, कब्जा मुक्त

Actionpunjab
2 Min Read




ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है। शुक्रवार को बिसरख के डूब क्षेत्र में खसरा संख्या-135 पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से लगभग 30,000 वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के इस अभियान से अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई भी निर्माण अवैध है और प्राधिकरण ऐसी गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। ग्रेटर नोएडा में कोई भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम बिसरख के खसरा संख्या 135 की लगभग 30,000 वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनाइजर कॉलोनी बसाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बाउंड्री बनाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 के प्रबंधक रोहित गुप्ता के नेतृत्व में सहायक प्रबंधक राजीव कुमार और अन्य अधिकारियों की टीम ने दो जेसीबी, तीन डंपर और प्राधिकरण के पुलिस बल की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *