Prayagraj Magh Mela 2026 LIVE Photos Update; Makar Sankranti Snan

Actionpunjab
3 Min Read


प्रयागराज माघ मेले में आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। दोपहर बजे तक 54 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे।

.

जूना अखाड़े के नागा संन्यासी हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए घाटों पर पहुंचे। तलवार-त्रिशूल और डमरू लहराकर संगम में डुबकी लगाई। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने एएसपी संजय कुमार से धक्का-मुक्की की। एक युवक को पीट दिया।

सुबह 4 बजे से ही लोग जय गंगा मैया उद्घोष के साथ स्नान कर रहे हैं। संगम पर इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं है। स्नान के बाद श्रद्धालु लेटे हनुमान जी के दर्शन भी कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए अक्षयवट के दर्शन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, नावों का भी संचालन बंद कर दिया गया है।

बाढ़ में गंगा की पूजा करके चर्चा में आए दरोगा चंद्रदीप निषाद ने पत्नी का हाथ पकड़कर संगम में डुबकी लगाई। मौनी महाराज ने 1.5 किमी लेटते हुए संगम पहुंचकर स्नान किया। माघ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपी एटीएस समेत करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं।

AI, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार मेले में 9 करोड़ ज्यादा श्रद्धालु आएंगे। 800 हेक्टेयर में बसे मेला क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 8 किमी में अस्थायी घाट बनाए गए हैं। अयोध्या, काशी और मथुरा में भी मकर संक्रांति पर भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

मकर संक्राति पर स्नान की तस्वीरें देखिए-

जूना अखाड़े के नागा संन्यासी हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए घाटों पर पहुंचे।

जूना अखाड़े के नागा संन्यासी हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए घाटों पर पहुंचे।

तलवार-त्रिशूल और डमरू लहराते हुए नागा संन्यासी जूना अखाड़े पहुंचे।

तलवार-त्रिशूल और डमरू लहराते हुए नागा संन्यासी जूना अखाड़े पहुंचे।

नाना संन्यासी ने स्नान से पहले करतब दिखाए।

नाना संन्यासी ने स्नान से पहले करतब दिखाए।

एक संन्यासी ब्लैक चश्मा लगाकर पहुंचा था। लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

एक संन्यासी ब्लैक चश्मा लगाकर पहुंचा था। लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

स्नान के बाद नागा संन्यासी ने हाथ उठाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

स्नान के बाद नागा संन्यासी ने हाथ उठाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

संगम नोज पर जबरदस्त भीड़ है। नदी किनारे पैर रखने की जगह नहीं है।

संगम नोज पर जबरदस्त भीड़ है। नदी किनारे पैर रखने की जगह नहीं है।

बाढ़ में गंगा की पूजा करके चर्चा में आए दरोगा चंद्रदीप निषाद ने पत्नी का हाथ पकड़कर संगम में डुबकी लगाई।

बाढ़ में गंगा की पूजा करके चर्चा में आए दरोगा चंद्रदीप निषाद ने पत्नी का हाथ पकड़कर संगम में डुबकी लगाई।

लोग बच्चों के साथ स्नान करने पहुंचे हैं। कुछ श्रद्धालु तो रात 12 बजे ही पहुंच गए थे।

लोग बच्चों के साथ स्नान करने पहुंचे हैं। कुछ श्रद्धालु तो रात 12 बजे ही पहुंच गए थे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी कन्हैया जी को लेकर प्रयागराज पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी कन्हैया जी को लेकर प्रयागराज पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई।

माघ मेले से मकर संक्राति पर स्नान से जुड़े हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *