सदर कैंट में सात दिवसीय भागवत कथा:श्री शिव श्याम मंदिर परिसर में आयोजन, बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल

Actionpunjab
2 Min Read




सदर कैंट स्थित श्री शिव श्याम मंदिर परिसर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री शिव श्याम मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कथा में पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।कथा के प्रथम दिवस कथावाचक देवेश अवस्थी ने भागवत महात्म्य, गोकर्ण उपाख्यान और भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक ने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति और प्रेम से ही मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है। अहंकार, ईर्ष्या और मोह से ऊपर उठकर भक्ति के मार्ग पर चलने से सच्चा सुख और शांति मिलती है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 जनवरी तक किया जाएगा कथा संयोजक राजेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों का प्रसार करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर लाभ लेने की अपील की।आयोजन से जुड़े ब्रह्म प्रकाश और पुष्पा अग्रवाल ने जानकारी दी कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, रास लीला और सुदामा प्रसंग सहित विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *