![]()
पंजाब में मोहाली जिले के खरड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अनमोल गगन मान ने खुद की ईमानदारी का दावा एक बार फिर ठोका है। खरड़ में आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना वर्चुअल लॉन्चिंग दौरान एक समारोह में वर्करों के साथ शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान MLA अनमोल ने भावुक होकर कहा-मैं परमात्मा को, बाबा नानक जी को हाजिर नाजर मानकर कह रही हूं कि मेरा कख्ख (कुछ ना बचे) ना रहे अगर मैंने गांव की ग्रांटों में से अठन्नी भी खाई हो। विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि अगर कभी भ्रष्टाचार की मैंने अठन्नी भी किसी सरपंच, बीडीपीओ या डी.सी से मांगी हो। हमारा एक ही मकसद है कि गांव में अच्छी सहूलतें हो। गांव तरक्की करें। गांव में अच्छा सिस्टम है। लोगों ने हमें जिस सोच से विधायक बनाया था हम उसी सोच पर काम कर रहे है। कुछ समय पहले ही मैंने खरड़ की कमेटी बदली है। खरड़ में आम आदमी पार्टी के प्रधान लगाए है। हर जगह विकास के काम चल रहे है। हम हाथ पर हाथ रखकर बैठने नहीं आए। हम सिस्टम में रचने नहीं बल्कि सिस्टम को बदलने आए है। बेशक समय लगे। जिस दिन पूरे देश का सिस्टम बदलेगा तो पंजाब सबसे आगे होगा। पंजाब पर जो भी कोई बुरी नजर रखेगा उसको मुंहतोड़ जवाब देंगे। पुराने बिगड़े सिस्टम को सुधारने की हम पूरी कोशिश कर रहे है। राजनीति को समझने के लिए इस चिकड़ (गंदगी) में उतरना पड़ता है। राजनीति में ये कुर्सी कांटों की है। इस राजनीति में सीधे लोगों को काट दिया जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बिगड़े सिस्टम को सुधारने में लगे है। बिना सिफारिश के युवाओं को नौकरियां हमारी सरकार दे रही है। 2020 में जॉइन की थी आम आदमी पार्टी अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट पर अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोट से हराकर MLA बनीं। वह आम आदमी पार्टी के उन सबसे युवा विधायकों में शामिल थीं जो 2022 के विधानसभा चुनाव में जीते। अनमोल गगन मान ने पंजाब में AAP का कैंपेन सॉन्ग भी तैयार किया था। अनमोल गगन मान का इस्तीफा अगर मंजूर हुआ तो खरड़ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। ऐसे में अनमोल गगन मान की जगह रणजीत सिंह गिल यहां से AAP के उम्मीदवार हो सकते हैं। अपने इस्तीफे को लेकर भी चर्चा में आईं विधायक अनमोल गगन मान ने 19 जुलाई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। हांलाकि इसके अगले दिन ही उन्होंने पार्टी प्रधान के कहने पर इस्तीफा वापस ले लिया था। मंच से कहा था- अधिकारी मेरे नाम पर पैसे ले रहे सितंबर 2024 में अनमोल ने मोहाली के नयागांव क्षेत्र में सीवरेज अथॉरिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में मंच से उन्होंने कहा था कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और आम नागरिकों या ठेकेदारों से रिश्वत मांगने की कोशिश कर रहे हैं। अनमोल गगन मान ने इन अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति यह दावा करता है कि वह मंत्री की सिफारिश या इशारे पर रिश्वत मांग रहा है, तो जनता सीधे तौर पर उनसे संपर्क करे। 5 मिनट में MSP देने की बात कही थी विधायक बनने से पहले वह AAP की यूथ विंग की सह प्रभारी रहीं। 2021 में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बिल बनाकर सदन में पेश करें, नहीं तो इस्तीफा दें। फिर उन्होंने कहा था कि AAP सरकार बनाते ही 5 मिनट में MSP देंगे। इस बयान के बाद जब विवाद हुआ तो उन्होंने कहा कि हम पॉलिटिक्स में नए-्नए हैं। मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता।
AAP विधायक अनमोल गगन हुई मंच पर भावुक:बोली-मेरा कख्ख ना रहे अगर गांव की ग्रांट से अठन्नी भी खाई हो
Leave a comment