Pariksha Pe Charcha 2026 Video Update; PM Narendra Modi

Actionpunjab
3 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Pariksha Pe Charcha 2026 Video Update; PM Narendra Modi | Delhi Gujarat Students

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। - Dainik Bhaskar

शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया।

परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें पीएम मोदी अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के मुताबिक पीएम मोदी ने दिल्ली, कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देव मोगरा (गुजरात) और गुवाहाटी (असम) में छात्रों से सीधे बातचीत की।

वीडियो में बच्चे पूछ रहे हैं हम सपनों के करीब कैसे पहुंचें? हमें मोटिवेशन की जरूरत है या अनुशासन की। आत्मविश्वास के लिए आप क्या सलाह देंगे। तनाव को कैसे हैंडल किया जाए।

पीएम बच्चों से कह रहे हैं कि वे लिखने की आदत डालें। हर एक को हर चीज नहीं आती, लेकिन हर एक को कुछ न कुछ जरूर आता है।

PPC के इस एडिशन में 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स और 2.26 करोड़ एक्स्ट्रा लोग थे जिन्होंने अलग-अलग एक्टिविटीज में हिस्सा लिया। इस साल कुल पार्टिसिपेशन 6.76 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

परीक्षा पे चर्चा की तारीख अभी सामने नहीं आई है। हालांकि इसके फरवरी के पहले हफ्ते में होने की संभावना है।

परीक्षा पे चर्चा के वीडियो के कुछ मोमेंट्स…

परीक्षा पे चर्चा के 8वें एडिशन में बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड

परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशप 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट किया गया था। यह बातचीत नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इनोवेटिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी, जिसमें हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 36 छात्रों ने हिस्सा लिया, जो सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, CBSE स्कूलों और नवोदय विद्यालयों से थे।

2025 में परीक्षा पे चर्चा ने एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था।

2018 में पहले एडिशन में सिर्फ 22 हजार प्रतिभागी थे, जो 2025 में 8वें एडिशन तक रजिस्ट्रेशन बढ़कर 3.56 करोड़ हो गया था।

क्या है परीक्षा पे चर्चा

परीक्षा पे चर्चा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षाओं, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर चर्चा करने वाला मंच है। शिक्षा मंत्रालय ने पहले एक ऑफिशियल बयान में कहा था कि पिछले कुछ सालों में यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है, जो स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, पॉजिटिविटी और एक कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ एग्जाम देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *