Jalandhar Woman Arrested for PM Modi Insult Video

Actionpunjab
7 Min Read


PM नरेंद्र मोदी व डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास और आपत्तिजनक शब्द कहती महिला।

जालंधर में एक महिला ने PM नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को गालियां दी। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर शेयर किया। महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से परेशान हूं। हर तरफ रोड ब्लॉक हैं, उनको जाने नहीं

.

महिला ने कहा कि मेरी बेटी रात से बीमार है। वह उल्टियां कर रही है। मेरी स्कूटी में तेल तक नहीं है। प्रधानमंत्री के आने से पहले आदमपुर का सारा रोड बंद कर दिया गया है। रोड बंद तो दूसरी बात, किसी दुकान तक को नहीं खुलने दिया। मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए गए।

महिला ने कहा कि ऐसे हालातों में किसी को इमरजेंसी पड़ जाए तो कहां जाएं और कैसे जाएं। पुलिस वाले किसी की बात नहीं सुनते, न ही जाने देते हैं। मैं तो पुलिस से भी नहीं डरती हूं। उनको भी सीधा करके आई हूं। मैं किसी से नहीं डरती। अंध भक्त डरते होंगे तो डरते रहें। किसी को तकलीफ हो तो मुझे फोन लगा ले।

वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठन और स्थानीय लोग आदमपुर पुलिस थाने में पहुंचे। इसके बाद देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने कहा कि वह किसी से नहीं डरती है।

महिला ने कहा कि वह किसी से नहीं डरती है।

अब विस्तार से पढ़िए महिला ने क्या कहा….

  • मेरी बेटी बीमार इसे लेकर कहां जाऊं: महिला ने वीडियो में कहा कि मेरी बेटी बीमार है। वह रात से उल्टियां कर रही है। मैं उसे डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहती हूं। प्रधानमंत्री के आने से और डेरा बल्लां में प्रोग्राम के चलते आदमपुर के सभी रोड बंद कर दिए गए हैं। मैं अपनी बेटी को लेकर जाऊं तो कैसे और कहां।
  • मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए गए हैं; महिला ने कहा कि मेरी स्कूटी में तेल भी कम है। ज्यादा दूर नहीं जा सकती। आसपास के पेट्रोल पंप तक पुलिस जाने नहीं दे रही है। मोदी के आने से पहले पुलिस ने आदमपुर के मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए हैं। मेडिकल स्टोर ही खुले होते तो मैं कम से कम वहां से तो दवा ले आती।
  • पुलिस से नहीं डरती, उसे सीधा करके आई हूं: महिला ने कहा कि मैं पुलिस वालों से भी नहीं डरती। उनको भी सीधा करते आई हूं। आज ये सब डेरा बल्लां में कार्यक्रम के चलते हो रहा है। दो लोगों को वजह से ये सारी परेशानी आ रही है। एक राजनीतिक आदमी है और दूसरा धार्मिक।
आदमपुर थाने में देर रात शिकायत लेकर पहुंचे स्थानीय लोग।

आदमपुर थाने में देर रात शिकायत लेकर पहुंचे स्थानीय लोग।

जंडूसिंघा की रहने वाली है महिला महिला का वीडियो सामने आने के बाद आदमपुर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। महिला की पहचान हरप्रीत निवासी गांव जडूसिंघा के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों के लोग और स्थानीय लोग थाने पहुंचे गए। जहां उन्होंने महिला के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।

पंच ने दर्ज करवाई शिकायत जडूसिंघा के पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल, बलवीर कुमार और रणजीत चोपड़ा ने इस संबंध में आदमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर ने बताया कि प्रधानमंत्री के डेरा सचखंड बल्लां दौरे के बाद महिला ने यह वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में महिला ने गालियां दी हैं और आपत्तिजनक बातें कही हैं।

आदमपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरप्रीत को हिरासत में ले लिया। देर रात 11 बजे के करीब उसे आदपुर थाने लाया गया। थाना के SHO रविंदर पाल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बोली- महिला का मकसद पता कर रहे महिला से पूछताछ की जा रही है कि कहीं माहौल को खराब करने के लिए तो उसने ऐसा नहीं किया या सच में बेटी के बीमार होने से वह परेशान थी। पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि महिला का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड तो नहीं है। फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए।

1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए।

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे PM मोदी संत गुरु रविदास की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (1 फरवरी) को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट रखा और हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

——–

ये खबर भी पढ़ें…

सियासी बात नहीं, मगर पूरा पंजाब साध गए PM मोदी, दोआबा में सत्ता को संतों से छोटा दिखाया; माझा में बॉर्डर छोड़ ट्रेड, मालवा बजट-रोजगार से जोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से बिना राजनीतिक बात किए मालवा-माझा और दोआबा साध गए। पीएम ने जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना का दो बार जिक्र किया। इन शहरों में भाजपा की 40 सीटों पर नजर है। जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर की सीटों पर दलित वोटर्स का ज्यादा प्रभाव है। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *